Close Menu
    What's Hot

    PM मोदी का बड़ा बयान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

    भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप

    देर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG CRIME : रायपुर में 84 लाख की बड़ी साइबर ठगी, IPO में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी को लगाया चूना
    Raipur

    CG CRIME : रायपुर में 84 लाख की बड़ी साइबर ठगी, IPO में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी को लगाया चूना

    News Lead 18By News Lead 18June 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG CRIME : राजधानी रायपुर के पॉश इलाके देवेंद्र नगर से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली साइबर ठगी की खबर सामने आ रही है। शेयर बाजार और आईपीओ (IPO) में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने के चक्कर में एक ब्रोकिंग फर्म संचालक खुद ही ठगों के जाल में फंस गया। शातिर ठगों ने झांसा देकर कारोबारी और उनके परिचितों से कुल 84 लाख 63 हजार रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली और फरार हो गए। पीड़ित की लिखित शिकायत के बाद देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

    Tehsildar Strike Update: तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त, आज से फिर शुरू होगा प्रशासनिक कामकाज

    व्हाट्सएप से शुरू हुआ खेल, ऐसे जाल में फंसे अविनाश

    दरअसल, देवेंद्र नगर सेक्टर-01 निवासी अविनाश लोखंडे खुद शेयर मार्केट से संबंधित ब्रोकिंग फर्म चलाते हैं। जून 2025 में उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से कुछ अज्ञात लोगों ने संपर्क किया। खुद को नामी निवेश सलाहकार बताने वाले इन जालसाजों ने अविनाश को शेयर ट्रेडिंग और प्रीमियम आईपीओ में निवेश पर बहुत कम समय में दोगुना-तिगुना लाभ दिलाने का बड़ा दावा किया। आरोपियों ने सबसे पहले अविनाश का एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म एप्लीकेशन पर खाता खुलवाया और भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में छोटे निवेश पर अच्छा रिटर्न भी दिखाया।

    प्रीमियम IPO का दिया झांसा, दोस्तों के पैसे भी डूबे

    गौरतलब है कि कुछ महीनों तक सामान्य ट्रेडिंग कराने के बाद आरोपियों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया। उन्होंने अविनाश को कम कीमत पर प्रीमियम आईपीओ दिलाने का लालच दिया। अविनाश उनके झांसे में आ गए और उन्होंने अपने साथ-साथ अपने चार बड़े क्लाइंट्स को भी इस स्कीम में शामिल कर लिया।

    इन करीबियों के डूबे पैसे: पीड़ित अविनाश लोखंडे के साथ उनके परिचित अमित अग्रवाल, अशोक वर्मा, सौरभ अग्रवाल और श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी इस आईपीओ को खरीदने के लिए मोटी रकम लगाने पर सहमति दी थी। आरटीजीएस से ट्रांसफर की रकम: आरोपियों के कहे अनुसार अलग-अलग संस्थाओं और फर्जी फर्मों के बैंक खातों में आरटीजीएस (RTGS) के जरिए कुल 84.63 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।

    RTE Admission 2026: जुलाई में दूसरे चरण की लॉटरी, हजारों छात्रों को मिलेगा बड़ा मौका

    मामला तब खुला जब पैसे जमा होने के बाद भी अविनाश को कोई आईपीओ अलॉट नहीं हुआ। जब उन्होंने निवेश की गई रकम वापस मांगी, तो कथित सलाहकार टालमटोल करने लगे। कुछ ही दिनों बाद ठगों के सभी मोबाइल नंबर अचानक बंद हो गए। हद तो तब हो गई जब जिस एप्लीकेशन के माध्यम से वे रोज ट्रेडिंग का ग्राफ देखते थे, उसने भी काम करना बंद कर दिया। तब जाकर अविनाश को अहसास हुआ कि वे एक बहुत बड़े इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleTehsildar Strike Update: तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त, आज से फिर शुरू होगा प्रशासनिक कामकाज
    Next Article CG News : सीएम हेल्पलाइन–1076 को मिलेगी नई ताकत, 8 हजार अधिकारी होंगे तैनात

    Related Posts

    Raipur

    भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप

    छत्तीसगढ़

    CG New Rule: 1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Train Alert: 23 से 27 जुलाई तक रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और बदलेगा कई ट्रेनों का रूट

    Latest Posts

    PM मोदी का बड़ा बयान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

    भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप

    देर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए

    Room Drying Clothes Side Effects: कमरे में कपड़े सुखाना पड़ सकता है भारी, इन 3 लोगों की सेहत को खतरा

    Railway Recruitment 2026: रेलवे में बंपर भर्ती का ऐलान! जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन और कौन कर सकेगा अप्लाई

    CG New Rule: 1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

    वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    Chhattisgarh Train Alert: 23 से 27 जुलाई तक रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और बदलेगा कई ट्रेनों का रूट

    Google Play Store के फर्जी ऐप्स से सावधान! लिंक पर क्लिक करते ही लाखों की ठगी, Google India Head पर केस दर्ज

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की फटकार: सड़क दुर्घटनाओं पर सरकार से जवाब तलब, जानिए प्रदेश के 10 सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.