Close Menu
    What's Hot

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG: घूसखोर हेड कांस्टेबल ट्रैप; मांग रहा था 20 हजार, 15,000 की रिश्वत लेते ACB ने दबोचा
    छत्तीसगढ़

    CG: घूसखोर हेड कांस्टेबल ट्रैप; मांग रहा था 20 हजार, 15,000 की रिश्वत लेते ACB ने दबोचा

    News Lead 18By News Lead 18June 27, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बेमेतरा : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मी एक ग्रामीण के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।

    CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका; 17 जुलाई तक छुट्टियों पर लगी रोक, कलेक्टर का आदेश जारी

    धारा 151 की कार्रवाई का डर दिखाकर मांगी रिश्वत

    जानकारी के मुताबिक खैरझिटीकला निवासी दुर्गेश पटेल ने ACB से शिकायत की थी कि गांव में पेड़ कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में प्रधान आरक्षक अजय लहरे उन्हें धारा 151 के तहत कार्रवाई करने की धमकी दे रहा था।शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्रवाई से बचाने के नाम पर पहले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। काफी बातचीत के बाद सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ। पुलिसकर्मी लगातार पैसे देने का दबाव बना रहा था।

    ACB ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते ही दबोचा

    रिश्वत की मांग से परेशान दुर्गेश पटेल ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।शुक्रवार को शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे 15 हजार रुपये प्रधान आरक्षक अजय लहरे को सौंपे। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से मौके पर मौजूद ACB टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

    सावधान! छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम: अगले 7 दिनों तक झमाझम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

    थाने में मचा हड़कंप

    ACB की कार्रवाई के बाद खम्हरिया थाना परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने तत्काल पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में लेकर आवश्यक दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी।कार्रवाई के दौरान एहतियात के तौर पर थाने में बाहरी लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई। ACB अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

    पूछताछ में जुटी ACB

    ACB अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में किसी अन्य पुलिसकर्मी या अधिकारी की भूमिका तो नहीं है। आरोपी प्रधान आरक्षक से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।प्रदेश में लगातार हो रही ACB की कार्रवाइयों के बीच इस गिरफ्तारी को पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका; 17 जुलाई तक छुट्टियों पर लगी रोक, कलेक्टर का आदेश जारी
    Next Article छत्तीसगढ़ में रविवार को पल्स पोलियो अभियान: 36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    Bilaspur

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    Raipur

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    Latest Posts

    Dubai Plane Hijack News: दुबई-इजरायल फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट, विमान में सवार थे 100 से अधिक इजरायली यात्री

    छत्तीसगढ़ में कोलाहल नियंत्रण के लिए नए कानून की तैयारी, ड्राफ्ट जारी; 30 दिन में दे सकेंगे सुझाव और आपत्ति

    CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द और 2 का बदलेगा मार्ग, देखें पूरी लिस्ट

    LPG सब्सिडी, फ्री बस यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम हुआ शुष्क, तापमान में बढ़ोतरी के आसार; जानें लेटेस्ट पूर्वानुमान

    OTT Releases: अक्टूबर की शुरुआत में एंटरटेनमेंट का डबल धमाल, एक साथ रिलीज होंगी 7 नई फिल्में और सीरीज

    चिप्स-बिस्किट और सॉफ्ट ड्रिंक खरीदने से पहले देखें कलर कोड, चुटकियों में पता चलेगा कितना है नमक-चीनी और फैट

    CG News: अब घर बैठे 1-क्लिक में कराएं जमीन का सीमांकन, तहसील दफ्तरों के चक्करों से मिली आजादी!

    WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 1 अक्टूबर से मैसेज भेजने पर देना होगा पैसा? जानें नया नियम

    CG Malls Parking Free: मॉल में वाहन खड़ा करने पर नहीं देना होगा पार्किंग चार्ज, राज्य आयोग का आदेश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.