Close Menu
    What's Hot

    Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

    ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

    आग का तांडव! पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » बोर्ड रिजल्ट सुधार मिशन: शिक्षा विभाग ने 22 राज्य स्तरीय अफसरों को सौंपी जिलों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी
    Raipur

    बोर्ड रिजल्ट सुधार मिशन: शिक्षा विभाग ने 22 राज्य स्तरीय अफसरों को सौंपी जिलों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी

    News Lead 18By News Lead 18November 12, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : शिक्षा गुणवत्ता में सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का कितना पालन जिलों और स्कूलों में हो रहा है, इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए 22 राज्य स्तरीय अफसरों को जवाबदारी सौंपी गई है. ये अफसर आबंटित जिलों में जाकर अधिकारियों की न केवल बैठक लेंगे बल्कि स्कूलों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति से रूबरू होंगे. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के गत वर्ष के रिजल्ट को देखते हुए इस बार कार्ययोजना तैयार की गई है ताकि रिजल्ट में सुधार किया जा सके. हर माह यूनिट टेस्ट लिया जाएगा. इसके अलावा बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को ब्लू प्रिंट से अवगत कराया जा सकेगा. कमजोर बच्चों हेतु स्कूल के शिक्षकों को मेंटर नियुक्त करते हुए बच्चों का समूह बनाकर जिम्मेदारी दी जाएगी. शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना का फील्ड में क्रियान्वयन हो रहा है अथवा नहीं, इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर के अफसर करेंगे.

    BCCI का निर्देश: रोहित-विराट को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने को कहा, रोहित ने दी हामी, कोहली के फैसले पर सस्पेंस बरकरार

    लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसके लिए संयुक्त संचालक से लेकर सहायक संचालक स्तर के 22 अफसरों को जिले आबंटित कर जवाबदारी सौंपी गई है. ये अफसर आबंटित जिलों में जाकर अधिकारियों की बैठक लेकर प्रोत्साहित करेंगे तथा स्कूलों का औचक निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति से अवगत होंगे. संचालनालय ने कहा है कि सभी अफसर 20 नवंबर तक निरीक्षण प्रतिवेदन लोक शिक्षण संचालनालय में प्रस्तुत करेंगे. कार्ययोजना के अनुसार बच्चों और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया है. छमाही परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक-दूसरे स्कूलों तथा वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन दूसरे विकासखंडों में कराया जाएगा. इसके अलावा बच्चों की हैंडराइटिंग, होमवर्क पर विशेष ध्यान देने कहा गया है.

    Delhi Red Fort Blast Update: लाल किले पर 26 जनवरी को बड़े हमले की थी साजिश, डॉक्टर मुजम्मिल ने की थी रेकी, पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा

    किस अफसर को कौन सा जिला आबंटित

    संयुक्त संचालक किशोर कुमार को जगदलपुर व बीजापुर, उप संचालक आशुतोष चावरे बालोद व गरियाबंद, राकेश पांडेय बलरामपुर व जशपुर, हेमन्त उपाध्याय सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, आर.एल. ठाकुर कवर्धा, दुर्ग, अशोक नाराण बंजारा बिलासपुर, रायगढ़, बनवारी देवांगन कोरिया, एमसीबी, आनंद सारस्वत कांकेर, राजेश सिंह सुकमा, नारायणपुर, डी.के. कौशिक दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, सहायक संचालक महेश नायक महासमुंद व रायपुर, हरिश्चंद्र दिलावर मुंगेली, अमरदास कुर्रे धमतरी, लवकुमार साहू बेमेतरा, आदित्य पाटनवार गौरेला-पेंड्रा मरवाही, रामजी पाल कोरबा, सतीश नायर, जांजगीर-चांपा, श्रीमती इंदिरा गांधी बलौदाबाजार, बजरंग प्रजापति केसीजी, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, ओमप्रकाश देवांगन कोण्डागांव, प्रकाशचंद्र मिश्र सूरजपुर एवं अखिलेश तिवारी को अंबिकापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleBCCI का निर्देश: रोहित-विराट को डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने को कहा, रोहित ने दी हामी, कोहली के फैसले पर सस्पेंस बरकरार
    Next Article CG Big News: महाराष्ट्र पासिंग कार से 3 करोड़ कैश बरामद, पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में

    Related Posts

    Korba

    आग का तांडव! पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

    छत्तीसगढ़

    बिजली के लिए ग्रामीणों का अनोखा विरोध: 48 गांवों के 500 लोगों ने खून से PM मोदी को लिखा पत्र

    Raipur

    CG BREAKING: IAS रमेश कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त नियुक्त

    Latest Posts

    Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

    ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

    आग का तांडव! पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

    बिजली के लिए ग्रामीणों का अनोखा विरोध: 48 गांवों के 500 लोगों ने खून से PM मोदी को लिखा पत्र

    CG BREAKING: IAS रमेश कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त नियुक्त

    CG News : महिला की शिकायत पर कथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्री गिरफ्तार, दुष्कर्म के गंभीर आरोप में कार्रवाई

    Chhattisgarh : जिला जेल में कैदी ने लगाई फांसी, बाथरूम में लटका मिला शव, मचा हड़कंप

    CG NEWS : 1 जुलाई से लागू होगी ‘वीबी जीरामजी’, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए 3,354 करोड़ की मंजूरी

    Chhattisgarh : NHM कर्मचारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सेवा समाप्ति का आदेश रद्द; जाने क्या है पूरा मामला

    Pre BEd Entrance Exam Rules: 11 जून को प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम, व्यापमं के सख्त नियम लागू, चप्पल पहनकर ही मिलेगी एंट्री, जानें नए नियम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.