रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित गांव चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम नायकबांधा पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने कहा कि भाजपा गांव, गरीब और किसान की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार गांव के विकास तथा ग्रामीणों के उत्थान के लगातार प्रयास कर रही है। मोदी की गारंटी के अंतर्गत किसानों का धान 2500 रूपये में खरीदा जा रहा है इसी प्रकार पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रति माह 1000 रूपये प्रदान किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना चला रही है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना और जन धन योजना से ग्रामीण परिवार लाभान्वित हो रहें है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य सभी ग्रामीण घरों को नल कनेक्शन के माध्यम से विशुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। श्री बजाज ने कहा कि ग्रामीण आजीविका और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना और मिशन अंत्योदय जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जो ग्रामीण भारत के समग्र विकास के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
गांव चलो अभियान के तहत चौपाल में श्री बजाज ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व लाभार्थियों का सम्मान किया तथा कार्यकर्ताओं के साथ अनेक हितग्राहियों के घर भी गए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल अग्रवाल, ग्राम पंचायत नायकबांधा की सरपंच श्रीमती भारती साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र बंजारे, नगरपालिका परिषद अभनपुर के पूर्व अध्यक्ष कुंदन बघेल, नगरपालिका परिषद अभनपुर के पूर्व उपाध्यक्ष किशन शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री सूरज साहू, गौरव शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुर्रे, सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती चेतना गुप्ता, श्रीमती शारदा साहू, नवापारा मंडल के पूर्व महामंत्री नवल साहू, आईटी सेल जिला संयोजक हितेश मंडई, नवापारा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक नागवानी नवापारा, पूर्व सोशल मीडिया जिला प्रभारी वरुण राठी, भाजयुमो अभनपुर के मंडल अध्यक्ष सागर साहू, भाजयुमो मंडल महामंत्री समीर यदु, कान्हा गोस्वामी, पूर्व एल्डरमैन व राष्ट्रीय मछुआरा संघ के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष हेमंत तारक, पटेल समाज के जिला अध्यक्ष व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक ईश्वर पटेल, टुकेश्वर बांधे, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी नान्हे धृतलहरे, पूर्व बूथ अध्यक्ष थानेश्वर साहू, पूर्व बूथ अध्यक्ष पंचराम ओगरे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ दिनेश साहू, श्रीमती उमेश्वरी साहू, श्रीमती कुंती साहू व सैंकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।
