Close Menu
    What's Hot

    रायपुर में सनसनी: पारिवारिक विवाद में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

    ड्राइवर ने SECL कर्मी की पत्नी को किडनैप किया:रिटायरमेंट का पैसा हड़पने घर से उठाया, पति को कॉल कर 22 लाख मांगे, 2 अरेस्ट

    छत्तीसगढ़ सेक्रेटरी का फेक साइन कर 1.5 करोड़ ठगे:टीचर-चपरासी ने फर्जी जॉब लेटर व्हाट्सऐप पर वायरल किया, लोगों से पैसे लिए; अरेस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Bilaspur High Court: 20 जिला जेलों में वेलफेयर ऑफिसर होंगे नियुक्त, जेल नियमों में होगा बदलाव
    छत्तीसगढ़

    Bilaspur High Court: 20 जिला जेलों में वेलफेयर ऑफिसर होंगे नियुक्त, जेल नियमों में होगा बदलाव

    News Lead 18By News Lead 18December 9, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : बिलासपुर हाई कोर्ट ने राज्य की जेलों में बढ़ती भीड़ और कल्याण अधिकारियों की कमी पर गंभीर चिंता जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने सोमवार को राज्य सरकार और जेल महानिदेशक को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा गया है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए सीजीपीएससी के माध्यम से परीक्षा ली जाएगी। यह भी कहा गया कि पहले वेलफेयर ऑफिसर और प्रोबेशन ऑफिसर के नाम से दो अलग-अलग पोस्ट थीं। अब दोनों पदों को एक साथ मिलाकर प्रोबेशन और वेलफेयर ऑफिसर के नाम से एक सिंगल पोस्ट बनाया गया है। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि छत्तीसगढ़ जेल नॉन-गजटेड III मिनिस्टीरियल और नॉन-मिनिस्टीरियल) सर्विस (क्लास रिक्रूटमेंट) रूल्स, 2022 में बदलाव भी किए गए।

    सरकार ने कोर्ट में जवाब देते हुए कहा कि राज्य में कुल 20 जिला जेल हैं। इन 20 जिला जेलों में नियुक्ति करने के लिए प्रोबेशन एंड वेलफेयर ऑफिसर के 20 नए पद बनाने की ज़रूरत है।लिहाजा इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 के आने वाले मुख्य बजट में शामिल किए जाने के बाद, इस पोस्ट को भरने की कार्रवाई शुरू होगी। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि राज्य भर में नई जेल बिल्डिंग बनाते समय, अधिकारियों को मॉडल प्रिज़न मैनुअल, 2016 का पालन अनिवार्य किया जाना चाहिए। यह मैनुअल कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा करता है। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेने कहा है। साथ ही डीजीपी प्रिज़न्स एंड करेक्शनल सर्विसेज़ को विस्तृत शपथ पत्र दाखिल करने कहा है। कोर्ट ने मार्च 2026 में सुनवाई तय की है।

    Raipur में फ्लाइट संकट: मुंबई – दिल्ली, हैदराबाद से आने वाली 4 Indigo उड़ानें आज रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

    जेलों में क्षमता से 40 प्रतिशत ज्यादा कैदी

    हाई कोर्ट ने राज्य की 33 जेलों में क्षमता से करीब 40 प्रतिशत ज्यादा कैदियों की मौजूदगी और कल्याण अधिकारियों की कमी पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि हर जिला जेल में वेलफेयर आफिसर की नियुक्ति और अतिरिक्त बैरक का समय पर निर्माण आवश्यक है, ताकि कैदियों को मानक सुविधाएं मिल सकें और भीड़भाड़ की समस्या कम हो। डीजी, जेल एवं सुधार सेवाएं ने अपने शपथपत्र में बताया कि 9 सितंबर 2025 तक 33 जेलों में 14,883 की क्षमता के मुकाबले 21,335 कैदी हैं। भीड़ कम करने के लिए कई जगह अतिरिक्त बैरक का निर्माण जारी है।

    Social Media Ban: SECR ने कर्मचारियों के बलॉगिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग पर लगाई रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां

    याचिका में कोर्ट को बताया गया है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ की विभिन्न केंद्रीय और जिला जेलों की कुल क्षमता करीब 15 हजार कैदियों की है, लेकिन इनमें 20 हजार 500 से अधिक कैदी बंद हैं। यह स्थिति न केवल जेलों में भीड़भाड़ बढ़ा रही है, बल्कि कैदियों और जेल प्रशासन दोनों के लिए गंभीर सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी उत्पन्न कर रही है। शासन की ओर से अदालत को अवगत कराया गया कि भीड़ कम करने के लिए नए जेलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हाल ही में बेमेतरा जिले में एक नई जेल का निर्माण पूरा कर लिया गया है.

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRaipur में फ्लाइट संकट: मुंबई – दिल्ली, हैदराबाद से आने वाली 4 Indigo उड़ानें आज रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी
    Next Article Liquor Shop Closed: शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर… छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में सनसनी: पारिवारिक विवाद में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

    छत्तीसगढ़

    ड्राइवर ने SECL कर्मी की पत्नी को किडनैप किया:रिटायरमेंट का पैसा हड़पने घर से उठाया, पति को कॉल कर 22 लाख मांगे, 2 अरेस्ट

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सेक्रेटरी का फेक साइन कर 1.5 करोड़ ठगे:टीचर-चपरासी ने फर्जी जॉब लेटर व्हाट्सऐप पर वायरल किया, लोगों से पैसे लिए; अरेस्ट

    Latest Posts

    रायपुर में सनसनी: पारिवारिक विवाद में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

    ड्राइवर ने SECL कर्मी की पत्नी को किडनैप किया:रिटायरमेंट का पैसा हड़पने घर से उठाया, पति को कॉल कर 22 लाख मांगे, 2 अरेस्ट

    छत्तीसगढ़ सेक्रेटरी का फेक साइन कर 1.5 करोड़ ठगे:टीचर-चपरासी ने फर्जी जॉब लेटर व्हाट्सऐप पर वायरल किया, लोगों से पैसे लिए; अरेस्ट

    छत्तीसगढ़ में अब गांवों में ही ठीक होंगे बोर व सोलर पंप, हर गांव में तैयार होगा एक ‘मैकेनिक

    छत्तीसगढ़ में जून से बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है झटका, 20 प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली

    पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने खेल कर दिया…:टेंडर ‘श्री जी’ को, नाम काटकर ‘फॉर्च्यून अंश’ को दे दिया 50 लाख रु. का ठेका

    सुशासन तिहार:सीएम ने जमीन पर बैठकर श्रमिकों संग खाया बोरे-बासी; चखी आमा चटनी और मुनगा बड़ी

    दिन में कार्रवाई, शाम को फिर से बिकने लगी दवा:वजन घटाने के लिए शॉर्टकट अपना रहे युवा इसलिए ‘वेट लॉस’ दवाओं का काला कारोबार

    विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर कैरिकेचर मेकिंग का आयोजन:रायपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित, बस्तर पर्यटन को बढ़ावा

    टूरिज्म-बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड:व्हाट्सऐप पर भेजी नग्न तस्वीरें, विरोध करने पर दी गालियां; केस दर्ज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.