Author: News Lead 18
Bijapur : ओनताड़ी पहाड़ी में मुठभेड़ के बाद जवानों ने कंधे पर लादकर लाए नक्सलियों के शव, जंगल गूंजा गोलियों की तड़तड़ाहट से
बीजापुर : जिले के नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुए मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए। इनमें 2 शवों की पहचान हुई है। एक मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना ढेर हुआ। दूसरी शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला भी मारी गई है। लेकिन पापा राव इस बार भी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य की सरहद पर हुए मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली भी मारी गईं थी। बाकी 4 शवों की पहचान होना बाकी है। इस मामले को लेकर बस्तर IG सुंददराज पी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। US Shutdown: अमेरिका का सबसे…
US Shutdown: अमेरिका का सबसे लंबा शटडाउन खत्म, 43 दिन बाद ट्रंप ने खर्च विधेयक पर लगाई मंजूरी की मुहर
US Shutdown: अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन खत्म हो गया है. अमेरिका संसद (यूएस हाउस) ने 222-209 मतों से एक खर्च विधेयक (स्पेंडिंग बिल) पास कर दिया है जो 43 दिन से जारी सरकारी शटडाउन को समाप्त कर देगा. इसके बाद, ट्रंप ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया. ट्रंप की मंजूरी की मुहर के साथ, अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा सरकारी शटडाउन आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है. Delhi Blast Update: कौन है दिल्ली धमाके का मास्टरमाइंड? जांच में सामने आया साजिशकर्ता का नाम ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को यह स्पेंडिंग बिल पास कराने के लिए…
Delhi Blast Update: कौन है दिल्ली धमाके का मास्टरमाइंड? जांच में सामने आया साजिशकर्ता का नाम
Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किला के पास धमाके की जांच अब इसके मास्टरमाइंड्स तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में सबसे एक्टिव नाम जो उभर कर आया है वो है शोपियां के रहने वाले मौलाना इरफान का। जानकारी सामने आई है कि इरफान देश के कई हिस्सों में धमाका करने का प्लान बना रहा था। उसने ही डॉक्टर मुजम्मिल समेत कई लोगों का ब्रेन वॉश किया था। वह पाकिस्तान और दूसरे देशों में बैठे हेंडलर्स के संपर्क में था। हालांकि, मौलाना इरफान का प्लान कैसे फेल हुआ? कैसे देश के अनेक हिस्सों को दहलाने की प्लानिंग का भंडापोड़…
Gold Rate Today 13 November: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी के दाम में उलटफेर जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट
Gold Rate Today 13 November: पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने के दामों में आज राहत देखने को मिली है। 13 नवंबर को देशभर में सोना सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता तक 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत 1,62,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! छत्तीसगढ़ में लगातार मिल रही अमानक दवाएं, अब हर पैकिंग पर लगेगा बारकोड दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,25,650/10 ग्राम है…
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट! छत्तीसगढ़ में लगातार मिल रही अमानक दवाएं, अब हर पैकिंग पर लगेगा बारकोड
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सप्लाई हो रही दवाओं की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीते 13 दिनों में जांच के दौरान नौ दवाओं के बैच अमानक मिले हैं। स्वास्थ्य संस्थानों से इन्हें वापस मंगाकर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई है। तीन दवाओं पर तीन वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है और कंपनियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। संभवत: हर माह दवाओं के बैच अमानक मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) ने दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। धान खरीदी में डिजिटल क्रांति: ‘तुहर…
धान खरीदी में डिजिटल क्रांति: ‘तुहर टोकन मोबाइल ऐप’ से किसानों को घर बैठे मिलेगी टोकन, खत्म होंगी समितियों की लंबी कतारें
रायपुर : किसानों को धान बेचने के लिए सुगम एवं बेहतर व्यवस्था प्रदान करने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ प्रारंभ किया है। इस एप के माध्यम से किसानों को घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। यह मोबाइल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप में किसानों को सर्वप्रथम आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करना होगा। किसान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से इस ऐप के माध्यम से टोकन के लिए आवेदन कर…
Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेज, रायपुर और कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट
Cold Wave Alert: छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर, पेण्ड्रारोड, राजनांदगांव, दुर्ग शीत लहर की चपेट में है. उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने आज उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसी के साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. CG Train Cancelled: बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण, 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द…
CG Train Cancelled: बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण, 13 से 17 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द
CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन का काम चलने के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। सारागांव स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते 13 से 17 नवम्बर तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। CG News : थाने में पूरा स्टाफ नदारद… मीडिया रिपोर्ट के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच ये ट्रेनें रहेंगी रद्द 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवम्बर तक रद्द। 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर 13 से 16 नवम्बर तक रद्द। 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर 14 से 17 नवम्बर तक रद्द। 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा…
CG News : थाने में पूरा स्टाफ नदारद… मीडिया रिपोर्ट के बाद एसपी ने थाना प्रभारी को किया लाइन अटैच
कवर्धा : सिंघनपुरी जंगल थाना में स्टाफ की अनुपस्थिति से संबंधित मामले के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। मामला तब उजागर हुआ जब थाना प्रभारी अरविंद साहू के अधीन पूरे स्टॉफ के थाना में न होने की जानकारी सामने आई। CG Big News: महाराष्ट्र पासिंग कार से 3 करोड़ कैश बरामद, पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में मीडिया में खबर चलने के बाद एसपी धमेंद्र सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए थाना प्रभारी अरविंद साहू को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया। जानकारी के अनुसार थाना स्टाफ की अनुपस्थिति और अधिकारियों की गैरहाजिरी के कारण जनता…
CG Big News: महाराष्ट्र पासिंग कार से 3 करोड़ कैश बरामद, पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में
बालोद : बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए महाराष्ट्र पासिंग हुंडई क्रेटा गाड़ी से तीन करोड़ रुपए कैश बरामद किया है. पुलिस मामले में गाड़ी में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, बालोद कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ीभाट गांव के पास महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा (MH 04 MA 8035) को रोककर तलाशी ली, जिसमें गाड़ी में करीबन तीन करोड़ रुपए कैश बरामद किया. गाड़ी में सवार दो लोग रकम के संबंध में जानकारी देने में नाकामयाब रहे. बोर्ड रिजल्ट सुधार मिशन: शिक्षा विभाग ने 22…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com