Author: News Lead 18
व्यापम भर्ती में देरी: अब मंत्रालय में रिटायर्ड कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी, युवाओं की जगह बुजुर्गों की एंट्री
रायपुर : छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कनिष्ठ संवर्ग के कर्मचारियों की भारी कमी दूर करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। कनिष्ठ सचिवालय सहायक यानी ग्रेड-3 के 145 पदों पर अब नए युवाओं के बजाय रिटायर्ड कर्मचारियों को संविदा पर रखा जाएगा साप्रवि (GAD) ने भर्ती प्रक्रिया तय कर दी है। Akasa Air Raipur: रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट सेवा एसीएस पंचायत ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव विधि और सचिव GAD 3 व 8 प्रकोष्ठ की बैठक में निर्णय लिया गया। तर्क दिया गया कि जुलाई 2025 से नियमित…
Akasa Air Raipur: रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट सेवा
Akasa Air Raipur: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जल्दी ही एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके शुरू होने पर मुंबई के लिए 5 फ्लाइट हो जाएंगी। इस समय मुंबई के लिए इंडिगो की 4 फ्लाइटों का संचालन होता है। नई फ्लाइट को सितंबर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों की संख्या और संभावनाओं को लेकर सर्वे कर रहे है। इसके आधार पर फ्लाइट शुरू करने की कवायद चल रही है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि फिलहाल दफ्तर और एयरक्राफ्ट के साथ ही…
Ration Card E KYC Update: छत्तीसगढ़ में ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन अब नहीं मिलेगा राशन
Ration Card E KYC Update: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में ई-केवायसी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसकी धीमी रफ्तार के कारण अब भी बड़ी संख्या में लोगों को सरकारी चावल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में लगभग 82 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवार हैं, जिनमें करीब 7 लाख अंत्योदय अन्न योजना तथा 46 लाख से अधिक प्राथमिकता राशन कार्ड शामिल हैं। इसके बावजूद करीब 8 प्रतिशत हितग्राहियों की ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है, जिससे उन्हें…
कोरिया कटगोड़ी हत्याकांड: भाजपा नेता लल्ला सिंह की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, क्षेत्र में धारा 163 लागू
कोरिया : कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में पुरानी रंजिश पर भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की गाड़ी को आरोपियों ने आग लगा दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के बाद शांतिभंग होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने महलपारा बैकुन्ठपुर, नौगई के साथ भरत सिंह के कटगोड़ी स्थित क्रेशर प्लांट एरिया में धारा 163 लागू कर दिया है. Reel बनाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा! रायगढ़ में महिला की मौत का लाइव वीडियो आया सामने कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के साथ ही चिन्हांकित क्षेत्र…
Reel बनाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा! रायगढ़ में महिला की मौत का लाइव वीडियो आया सामने
रायगढ़ : शहर के कोष्टापारा नया गंज मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रील बनाने के दौरान 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में सीलिंग फैन से लटका मिला। घटना का पूरा घटनाक्रम मृतका के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। जरूरी खबर: Matrimony साइट पर बड़ा बदलाव, अब बिना Aadhaar नहीं बनेगा अकाउंट; किया बड़ा बदलाव मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान विशाखा देवांगन (22 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोपहर में जब वे घर पहुंचे तो…
जरूरी खबर: Matrimony साइट पर बड़ा बदलाव, अब बिना Aadhaar नहीं बनेगा अकाउंट; किया बड़ा बदलाव
नई दिल्ली : आजकल लोग शादी के लिए ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स पर अपना जीवनसाथी खोज रहे हैं। लेकिन इन प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी प्रोफाइल, गलत जानकारी और पहचान छिपाकर अकाउंट बना रहे हैं जिससे लोगों को कई बड़े फ्रॉड का सामना करना पड़ रहा है। अब इस परेशानी को खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। Matrimony.com और Bharat Matrimony ने अपने यूजर्स के लिए Aadhaar Authentication प्रोसेस शुरू कर दिया है। इससे यूजर्स अपनी पहचान को Aadhaar के जरिए वेरीफाई कर सकेंगे। इस कदम का मकसद फर्जी प्रोफाइल कम करना और शादी के लिए सही व्यक्ति…
बस्तर की आदिवासी बेटियों के लिए पायलट बनने का सुनहरा मौका, इंडिगो शुरू करेगा ट्रेनिंग प्रोग्राम; जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
रायपुर : बस्तर की प्रतिभाशाली बेटियों के सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त प्रयास से इंडिगो एयरलाइंस की सीएसआर इकाई द्वारा गिविंग विंग्स टू फ्लाई कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस विशेष पहल के तहत बस्तर के जनजातीय एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को वाणिज्यिक (कमर्शियल) पायलट बनने के लिए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इसे बस्तर की बेटियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताते हुए…
CG Weather Today: प्रदेश में 5 दिनों तक बारिश के आसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार तेज होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बुधवार को प्रदेश का…
धमतरी : जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग से जुड़े एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी कर्मचारी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है। उस पर किसी कार्य के एवज में एक लाख रुपये लेने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को अपने कब्जे में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार फिलहाल टीम धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी…
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बुधवार को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेसर पटेल के साथ बदसलूकी और हमले की कोशिश का मामला सामने आया है. कार और बाइक के बीच हुई टक्कर को लेकर विवाद शुरू हुआ था. आरोप है कि दोनों युवकों ने अभद्रता करते हुए पत्थर उठाकर हमला करने का प्रयास किया. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है. जानकारी के अनुसार, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेसर पटेल जिला मुख्यालय कवर्धा से अपने गांव रोहरा लौट रहे थे. उस समय वह अपनी कार में चालक के साथ सवार थे. इसी दौरान…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com