Author: News Lead 18
राज्य सरकार का अहम फैसला: पेरी-अर्बन ग्रामों में भूमि मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए वर्ग मीटर दर खत्म
रायपुर : राज्य सरकार ने भूमि मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पेरी-अर्बन ग्रामों एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में लागू वर्ग मीटर दर को पूर्णतः समाप्त कर दिया है। अब ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में भूमि का मूल्यांकन केवल हेक्टेयर दर के आधार पर किया जाएगा। इस फैसले से आम नागरिकों, किसानों और भू-धारकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। Gold Rate Today 14 December 2025: दिसंबर में सोना-चांदी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानें आपके शहर की नई कीमतें पहले इस तरह की थी व्यवस्था पूर्व व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों…
Gold Rate Today 14 December 2025: दिसंबर में सोना-चांदी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानें आपके शहर की नई कीमतें
Gold Rate Today 14 December 2025: दिसंबर के दूसरे हफ्ते में घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों ने निवेशकों को चौंका दिया है। बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। 24 कैरेट सोना करीब 3,770 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 3,450 रुपये की तेजी आई है। यही नहीं, चांदी के दाम भी रफ्तार पकड़ते हुए एक हफ्ते में 8,000 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। Mahatari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना में नए नाम जुड़ने की प्रक्रिया तेज, राशि बढ़ाने पर भी विचार…
Mahatari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना में नए नाम जुड़ने की प्रक्रिया तेज, राशि बढ़ाने पर भी विचार
Mahatari Vandana Yojana: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना में नए नाम जोड़ने को लेकर अहम जानकारी मीडिया को दी है, उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने में प्रतिबद्ध है, आने वाले समय में जल्द ही महतारी वंदन योजना में नए नाम जोड़े जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने इस योजना की राशि में बढ़ोतरी पर कहा, कि इसका भी निर्णय जल्द हमारी सरकार ले सकती है। बता दें कि छग सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए महतारी वंदन योजना का सफल संचालन कर रही है। CG Weather…
CG Weather Update : हवा की दिशा में मामूली बदलाव होने की वजह से न्यूनतम तापमान नीचे के बजाए ऊपर की ओर खिसका है. 48 घंटे में शीतलहर के दौर में कमी आएगी पर इसका ज्यादा असर ठंड पर नहीं होगा. अभी रायपुर समेत तमाम शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है और ठंड का असर अच्छा-खासा है. फिलहाल रायपुर और बिलासपुर को छोड़कर बाकी शहरों का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे है. रात को जोरदार ठंड के बाद सुबह-सुबह खुले इलाके में धुंध का प्रभाव है, जो धूप निकलने के काफी देर बाद छंट रहा है. छत्तीसगढ़…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से नवा रायपुर में, पहला सत्र होगा विधानसभा भवन में
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज रविवार से होने जा रही है। नवा रायपुर में बने नए विधानसभा भवन में यह पहला सत्र होगा। यह सत्र 17 दिसंबर तक 4 दिन चलेगा। पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ विजन 2047 पर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा में केवल भाजपा विधायक शामिल होंगे, क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने पहले दिन सत्र का बहिष्कार किया है। इसका मतलब है कि पहले दिन के सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा। ब्रेकिंग न्यूज : थाना पंडरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी एक्ट में दो आरोपी जेल भेजे गए दूसरे दिन यानी 15 दिसंबर…
ब्रेकिंग न्यूज : थाना पंडरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आबकारी एक्ट में दो आरोपी जेल भेजे गए
रायपुर : रायपुर के थाना पंडरी क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धारा 34(2) आबकारी एक्ट में आरोपी पवन वर्मा (40 वर्ष), निवासी प्रेम नगर मोवा को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर आरोपी राजू देवार (26 वर्ष), निवासी प्रेम नगर देवार पारा को भी पुलिस ने पकड़ा। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है
छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए खुशखबरी: तूहर टोकन ऐप 24×7 हुआ सक्रिय, कभी भी टोकन बुक करें
रायपुर : प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी भी समय अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे। अब किसान 13 जनवरी तक अगले 20 दिनों तक के लिए टोकन ले सकते हैं।इससे किसानों को धान विक्रय की योजना बनाने और टोकन प्राप्त करने में पर्याप्त समय मिलेगा तथा भीड़ और तकनीकी दबाव की समस्या से राहत मिलेगी। CG CRIME: बोरियों में बंद मिला महिला का शव, इलाके…
भिलाईनगर : सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रा मौर्या टॉकीज अंडर ब्रिज के समीप बोरे में बंद एक अज्ञात महिला की लाश पड़ी मिली है। सुपेला पुलिस मौका स्थल पर पहुंची है। Chhattisgarh: कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से मची अफरा-तफरी, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत पंचनामा कार्यवाही के बाद बॉडी को पीएम के लिए भिजवाया जाएगा। सुपेला पुलिस द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव ने बताया कि सुबह 9 बजे के करीब चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के पास से गुजरने वाले राहगीरों के द्वारा बोरे में बंद बॉडी देखे जाने की सूचना…
Chhattisgarh: कोल्ड स्टोरेज में दीवार गिरने से मची अफरा-तफरी, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
सूरजपुर : जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. अचानक दीवार भरभराकर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई. दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई. Ankita Lokhande के ससुराल में GST की रेड, बिलासपुर समेत 10 ठिकानों पर कार्रवाई जारी मृतकों की पहचान विफल (भटगांव), भोल सिंह (ग्राम डेडरी) और वेद सिंह (बेल्टिकरी भूमिहारपारा) के रूप में हुई है. वहीं 1 घायल का इलाज जारी है. सूचना के बाद कलेक्टर और एसएसपी मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज में…
बिलासपुर : एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के ससुराल में स्टेट जीएसटी की टीम ने छापा मारा है. सूत्रों के मुताबिक 3 बड़े कोयला कारोबारियों के 10 से ज्यादा ठिकानों में छापा मारा गया है, इसमें से एक अंकिता लोखंडे के ससुराल से जुड़ी हुई है. मनरेगा में बड़ा बदलाव: गारंटी कार्यदिवस 100 से बढ़कर 125 होंगे, नया नाम भी होगा बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम से ये छापामार कार्रवाई चल रही है, जहां से टीम को करोड़ों रुपए के जीएसटी चोरी के खुलासे होने की उम्मीद है. महावीर Washery, phil coal Bilaspur और Paras Coal वॉशरी के यहां…
Laxman Sen
Editor
Mobile – 8818866551
Email- newslead18@gmail.com