Close Menu
    What's Hot

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Agni Prime Missile : भारत ने बढ़ाई मारक क्षमता, रेल पटरियों से लॉन्च हुई अग्नि मिसाइल, 2000 किमी तक द्रुत प्रहार
    देश - विदेश

    Agni Prime Missile : भारत ने बढ़ाई मारक क्षमता, रेल पटरियों से लॉन्च हुई अग्नि मिसाइल, 2000 किमी तक द्रुत प्रहार

    News Lead 18By News Lead 18September 25, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Agni Prime Missile : भारत ने अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इस मिसाइल का परीक्षण किया है. इस मिसाइल को नई पीढ़ी की मिसाइल कहा जा रहा है. खास बात ये है कि इस मिसाइल का परीक्षण रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से की गई है. ऐसा पहली बार है जब खास डिजाइन वाली रेल लॉन्चर से किसी मिसाइल को दागा गया है.

    इस मिसाइल के सफल लॉन्च से भारत अब उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिनके पास कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम है. जो रेल नेटवर्क पर चलते हुए मिसाइल छोड़ सकता है.

    India has carried out the successful launch of Intermediate Range Agni-Prime Missile from a Rail based Mobile launcher system. This next generation missile is designed to cover a range up to 2000 km and is equipped with various advanced features.

    The first-of-its-kind launch… pic.twitter.com/00GpGSNOeE

    — Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 25, 2025

    रक्षा मंत्री ने भी दी बधाई

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्नि-प्राइम के सफल परीक्षण पर DRDO को बधाई दी है. उन्होंने मिसाइल के सफल परीक्षण को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है. यह अगली पीढ़ी की मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिज़ाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है.

    विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण, बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है, जिससे उपयोगकर्ता को देश भर में गतिशीलता प्राप्त होती है और कम दृश्यता के साथ कम प्रतिक्रिया समय में प्रक्षेपण करने की सुविधा मिलती है. मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ, सामरिक बल कमान (SFC) और सशस्त्र बलों को बधाई. इस सफल उड़ान परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड प्रक्षेपण प्रणाली विकसित करने की क्षमता है.

    IND vs PAK: हारिस रऊफ और साहिबजादा की शर्मनाक हरकत पर BCCI ने ICC से की शिकायत

    क्या है अग्नि-प्राइम मिसाइल? 

    आपको बता दें कि अग्नि-प्राइम मिसाइल अग्नि सीरीज की सबसे आधुनिक मिसाइल हैं. यह इंटरमीडिएट रेंज (मध्यम दूरी) वाली है, जो दो हजार किलोमीटर तक अपने टारगेट को हिट कर सकती है. इसमें कई एडवांस्ड फीचर हैं जैसे कि सटीक निशाना लगाने की क्षमता, तेज रिएक्शन टाइम और मजबूत डिजाइन.

    रेल लॉन्चर की क्या है खासियत 

    ये मिसाइल इसलिए भी खास है क्योंकि इसे रेल लॉन्चर से लॉन्च की गई है. ये एक मोबाइल लॉन्चर है. इसकी खासियत है कि ये रेल नेटवर्क पर बिना किसी तैयारी के चल सकता है. क्रॉस कंट्री मोबिलिटी देता है, यानी ये जंगल, पहांड और मैदान में आसानी से ले जाया जा सकता है. इससे मिसाइल लॉन्च करने में बेहद कम समय लगता है. इसके सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये कम विजिबिलिटी में भी मिसाइल लॉन्च कर सकता है.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Donald Trump Hand Injury: क्या ट्रंप छिपा रहे हैं कोई गंभीर बीमारी? हाथ की हालत देख लोग हैरान
    4. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIND vs PAK: हारिस रऊफ और साहिबजादा की शर्मनाक हरकत पर BCCI ने ICC से की शिकायत
    Next Article CG की बेटी दिव्या ने Malaysia में हुए एशियन बास्केटबॉल में भारत को दिलाया Gold, महासमुंद में हुआ भव्य स्वागत

    Related Posts

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    देश - विदेश

    Bomb Threat: बॉम्बे हाईकोर्ट समेत अदालतों, बैंकों और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई से नागपुर तक अलर्ट

    Latest Posts

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.