Close Menu
    What's Hot

    NIA में 50 पदों पर भर्ती का मौका, मिलेगी 1.51 लाख रुपये तक सैलरी, जानें पूरी डिटेल

    Android यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: जनवरी 2027 से ऐप डाउनलोड करने के नियम बदलेगा Google, जानें क्या होगा नया

    भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते का असर: छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई विदेशी शराब, 33 ब्रांडों की नई दरें मंजूर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ‘भीख मांगी, खून तक बेचा…’, इंडियाज गॉट लेटेंट कंटेस्टेंट का छलका दर्द, समय रैना से लगाई खास अपील
    मनोरंजन

    ‘भीख मांगी, खून तक बेचा…’, इंडियाज गॉट लेटेंट कंटेस्टेंट का छलका दर्द, समय रैना से लगाई खास अपील

    News Lead 18By News Lead 18November 21, 2026Updated:November 21, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    India’s Got Latent Episode: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह शो का कोई विवादित जोक नहीं, बल्कि एक कंटेस्टेंट का भावुक वीडियो है। शो में शामिल हुए सुभाष अहिरवार ने दावा किया है कि उन्होंने दूसरा सीजन का एक एपिसोड जीता था। जजों से उन्हें पूरे 10 में से 10 नंबर भी मिले, लेकिन इसके बावजूद उनका एपिसोड अब तक रिलीज नहीं किया गया। अपनी बात रखते हुए सुभाष सोशल मीडिया पर रो पड़े और समय रैना से उनका एपिसोड जारी करने की अपील की।

    CG News: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

    ‘मैं शो का विनर हूं, फिर भी एपिसोड नहीं आया’

    सुभाष अहिरवार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बताते हैं कि वह ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में शामिल हुए थे और खुद को उस एपिसोड का विजेता बताते हैं। उनके मुताबिक, शो के जजों ने उन्हें 10 में से 10 नंबर दिए थे और उन्होंने भी खुद को इतने ही अंक दिए थे।

    सुभाष का कहना है कि शो में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्हें एक फोन, एक लाख रुपये और 50 हजार रुपये का फूड वाउचर भी दिया गया था। हालांकि, उनके लिए सबसे अहम उनका एपिसोड था, जो अब तक दर्शकों के सामने नहीं आया है। इसी बात को लेकर उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की।

    बचपन में मांगी भीख, पेट पालने के लिए बेचा खून

    वीडियो में सुभाष ने अपनी जिंदगी के संघर्षों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। महज 6-7 साल की उम्र में उन्हें भीख मांगनी पड़ी। इसके बाद 9 साल की उम्र में ढाबे पर काम किया और 12 साल की उम्र में सिर पर बर्तन रखकर सब्जियां बेचीं।

    सुभाष ने बताया कि 15 साल की उम्र में उन्होंने मजदूरी शुरू कर दी थी। इस दौरान वह पांच मंजिल तक 50 किलो की सीमेंट की बोरियां उठाकर ले जाते थे। आगे चलकर उन्होंने गार्ड की नौकरी की और ढाबे पर काम करने के साथ थिएटर भी किया। ग्रेजुएट होने के बावजूद उन्हें बाथरूम साफ करने का काम करना पड़ा। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने अपना खून तक बेचा और मुंबई में डिलीवरी बॉय के तौर पर भी काम किया।

    समय रैना से की एपिसोड रिलीज करने की अपील

    अपनी पूरी कहानी बताते हुए सुभाष भावुक हो गए। उन्होंने समय रैना से कहा कि वह जिंदगी में तमाम मुश्किलों का सामना करके इस मुकाम तक पहुंचे थे। शो में मौका मिलने और खुद को विजेता मानने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनकी मेहनत दर्शकों तक पहुंचेगी, लेकिन एपिसोड रिलीज नहीं होने से वह बेहद निराश हैं।

    सुभाष ने समय रैना से अपील करते हुए कहा कि किसी के सपनों के साथ नहीं खेलना चाहिए और उनका एपिसोड जारी किया जाना चाहिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले पर समय रैना की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    किंग खान का इंटरनेशनल जलवा! दुनिया के महानतम 100 फिल्म सितारों में शामिल हुए शाहरुख, जानें रैंकिंग

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में नजर आए ये मेहमान

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन में कई चर्चित चेहरे बतौर गेस्ट शामिल हुए हैं। इनमें राघव जुयाल, मुनव्वर फारूकी, निहारिका एनएम, रोहन जोशी, बादशाह, सौरव जोशी, हर्ष लिम्बाचिया, रजत सूद, दीपक कलाल, रवि गुप्ता, आयुष्मान खुराना और सुहानी शाह जैसे नाम शामिल हैं।

    Related posts:

    1. दो लाख रुपये की Down payment के बाद Maruti Celerio के बेस वेरिएंट LXI को घर लाएं, कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल
    2. रोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव
    3. रणबीर कपूर ने पुष्पक विमान की तुलना एलन मस्क की फ्लाइंग कार से की, बोले- 5000 साल पहले भारत में थीं उड़ने वाली कारें
    4. Sharad Kapoor Health Condition: दो साल से बिस्तर पर पड़े हैं शरद कपूर, परिवार ने भी छोड़ा साथ, दोस्त ने सुनाई दर्दनाक दास्तां
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगी 3 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
    Next Article छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू

    Related Posts

    मनोरंजन

    किंग खान का इंटरनेशनल जलवा! दुनिया के महानतम 100 फिल्म सितारों में शामिल हुए शाहरुख, जानें रैंकिंग

    मनोरंजन

    Sharad Kapoor Health Condition: दो साल से बिस्तर पर पड़े हैं शरद कपूर, परिवार ने भी छोड़ा साथ, दोस्त ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

    मनोरंजन

    Tiger shroff Comeback: फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार वापसी, ‘तेनु लेके जाना’ के टीजर ने मचाया तहलका

    Latest Posts

    NIA में 50 पदों पर भर्ती का मौका, मिलेगी 1.51 लाख रुपये तक सैलरी, जानें पूरी डिटेल

    Android यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: जनवरी 2027 से ऐप डाउनलोड करने के नियम बदलेगा Google, जानें क्या होगा नया

    भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते का असर: छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई विदेशी शराब, 33 ब्रांडों की नई दरें मंजूर

    बार-बार मीठा, नमकीन या चॉकलेट खाने का करता है मन? आपकी स्नैकिंग की आदतें दे सकती हैं सेहत से जुड़े कई संकेत

    छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू

    ‘भीख मांगी, खून तक बेचा…’, इंडियाज गॉट लेटेंट कंटेस्टेंट का छलका दर्द, समय रैना से लगाई खास अपील

    छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगी 3 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद, 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

    रेलवे स्टेशन पर 99 रुपये प्रति घंटे में मिलेगा AC स्लीपर पॉड, यात्रियों को मिलेंगी Wi-Fi और चार्जिंग जैसी सुविधाएं

    बिलासपुर के शिवतराई जंगल में युवक की अधजली लाश मिली, पास में जली हुई बाइक बरामद; हत्या की आशंका

    CG News: अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.