Railway Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटिस के 4651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उत्तर रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में ITI का प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को रेलवे के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन कैसे करें और कितनी लगेगी फीस?
भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
-
होम पेज पर अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक खोलें और दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
-
निर्धारित विकल्प पर टिक करके आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
-
मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
-
निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के होगा चयन
उत्तर रेलवे की इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना पड़ेगा। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। ऐसे में 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट निर्धारित की जाएगी।
Related posts:
- DRDO Internship 2026: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! DRDO में इंटर्नशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें आवेदन
- RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
- RRC Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए 64 पदों पर भर्ती, सितंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पदवार योग्यता
- RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी जानकारी
