Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में नवंबर का पहला सप्ताह बीतते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में रात के समय ठंड का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की गतिविधियां भी पूरी तरह थम गई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं।
प्रदेश में द्रोणिका का प्रभाव बरकरार
मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण छत्तीसगढ़ से झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि, इस मौसमी सिस्टम का प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई खास असर पड़ने की संभावना नहीं है। राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 9 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में हल्की गर्मी, जबकि रात में ठंड का अहसास बना रहेगा।
Related posts:
- Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
- CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
- Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
- मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
