Close Menu
    What's Hot

    CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर, दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट

    WPL 2027 Squad: मुंबई से यूपी और RCB तक, जानें किस टीम में कौन-कौन सी खिलाड़ी करेंगी दमदार प्रदर्शन

    Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत! अब मोबाइल से मिलेगा धान खरीदी का टोकन, जानें नए नियम
    Raipur

    छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत! अब मोबाइल से मिलेगा धान खरीदी का टोकन, जानें नए नियम

    News Lead 18By News Lead 18October 29, 2026Updated:October 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी किसानों को धान बेचने के लिए टोकन लेने के लिए सहकारी समितियों में लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। सरकार ने पिछले साल की तरह इस वर्ष भी ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन लेने की सुविधा जारी रखने का निर्णय लिया है। किसान घर बैठे अपने मोबाइल से धान विक्रय के लिए टोकन बुक कर सकेंगे।

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का IAS अमित कटारिया समेत 3 अधिकारियों को नोटिस, 3 सप्ताह में मांगा जवाब

    24 घंटे ऑनलाइन टोकन लेने की सुविधा

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से संचालित ‘तुंहर टोकन’ ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है। इसके माध्यम से किसान सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा से किसानों को टोकन के लिए बार-बार सोसायटी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, उनके समय और मेहनत की बचत होगी और धान खरीदी की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

    जमीन के हिसाब से मिलेंगे टोकन

    सरकार ने किसानों की कृषि भूमि के रकबे के अनुसार टोकन की अधिकतम संख्या निर्धारित की है। इसके तहत किसानों को इस प्रकार टोकन मिलेंगे:

    • 2 एकड़ तक जमीन वाले किसान: 1 टोकन।
    • 2 एकड़ से अधिक और 10 एकड़ तक जमीन वाले किसान: अधिकतम 2 टोकन।
    • 10 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान: अधिकतम 3 टोकन।

    इस व्यवस्था के तहत किसान अपनी पात्रता के अनुसार धान बेचने की योजना बना सकेंगे और खरीदी केंद्र तक धान पहुंचाने की तैयारी पहले से कर पाएंगे।

    पूरा धान नहीं बेचने पर भी बची पात्रता रहेगी

    इस साल किसानों को टोकन में धान की मात्रा दर्ज करने की सुविधा भी मिलेगी। किसान अपनी जरूरत और उपलब्धता के अनुसार धान की मात्रा निर्धारित कर ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

    यदि कोई किसान एक टोकन के माध्यम से अपनी पूरी पात्र मात्रा का धान नहीं बेच पाता है, तो उसकी बची हुई पात्रता समाप्त नहीं होगी। वह नियमानुसार दूसरे या तीसरे टोकन के जरिए शेष पात्र मात्रा का धान बेच सकेगा।

    LPG Cylinder Rules: 1 नवंबर से गैस सिलेंडर को लेकर क्या बदलेगा? करोड़ों ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

    किसानों को मिलेगी सुविधा

    ‘तुंहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को धान बेचने में सहूलियत देना है। इससे उन्हें टोकन के लिए सोसायटियों के बार-बार चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से राहत मिलेगी। किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर निर्धारित तारीख पर खरीदी केंद्र पहुंचकर धान बेच सकेंगे।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleबार-बार बुखार आना हो सकता है खतरे का संकेत! बच्चों में ब्लड कैंसर के इन लक्षणों पर दें ध्यान
    Next Article The Great Indian Kapil Show: दिवाली पर खास होगी महफिल, शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी मीरा राजपूत

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर, दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट

    Raipur

    Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब अस्पताल में कैशलेस होगा इलाज, जानें पूरी व्यवस्था

    Latest Posts

    CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर, दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट

    WPL 2027 Squad: मुंबई से यूपी और RCB तक, जानें किस टीम में कौन-कौन सी खिलाड़ी करेंगी दमदार प्रदर्शन

    Cyclone Arnab का छत्तीसगढ़ में असर, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

    Railway Recruitment 2026-27: रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर! खेल कोटा के तहत 54 पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स

    छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब अस्पताल में कैशलेस होगा इलाज, जानें पूरी व्यवस्था

    Indian Railway: ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नहीं कर सकेंगे मोबाइल चार्ज, यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट

    The Great Indian Kapil Show: दिवाली पर खास होगी महफिल, शाहिद कपूर और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी मीरा राजपूत

    छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी राहत! अब मोबाइल से मिलेगा धान खरीदी का टोकन, जानें नए नियम

    बार-बार बुखार आना हो सकता है खतरे का संकेत! बच्चों में ब्लड कैंसर के इन लक्षणों पर दें ध्यान

    CG Holiday Calendar: छत्तीसगढ़ में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 25 सामान्य और 51 ऐच्छिक अवकाश घोषित; जानें पूरी लिस्ट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.