Close Menu
    What's Hot

    India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

    छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या
    Raigarh

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

    News Lead 18By News Lead 18October 26, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ स्थित ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। पुलिस के मुताबिक, नशे में धुत पांच दोस्तों ने पैसे लूटने की योजना बनाई थी। उन्होंने बस स्टैंड पर सो रहे एक व्यक्ति को निशाना बनाया, लेकिन उसके जागने और विरोध करने पर एक नाबालिग ने बटन चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मृतक की जेब से 700 रुपये निकालकर आपस में बांटकर ले गए।

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

    बस स्टैंड पर मिला था अज्ञात व्यक्ति का शव

    पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की सुबह जूटमिल थाने को बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारी, जूटमिल पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष आंकी गई। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। वहीं, पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत की प्रकृति हत्यात्मक बताई गई।

    CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान घटना में 15 से 16 वर्ष की उम्र के लड़कों के शामिल होने के संकेत मिले। संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर एक युवक और चार नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।

    नशे की लत के लिए करते थे लूटपाट

    पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे का सामान खरीदने के लिए अक्सर कबाड़ चोरी करते थे। इसके अलावा वे शराब के नशे में रहने वाले लोगों और रात में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास अकेले आने-जाने वालों को निशाना बनाकर लूटपाट करते थे।

    3 Idiots के सीक्वल पर आमिर खान ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- स्क्रिप्ट पर चल रहा काम, लेकिन…

    एक युवक गिरफ्तार, चार नाबालिग हिरासत में

    पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय राजेश्वर सारथी उर्फ समारू को गिरफ्तार किया है, जबकि चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बटन चाकू, खून से सने कपड़े और बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने हत्या और संगठित अपराध से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Related posts:

    1. रायगढ़ के विकास के लिए संकल्पबद्ध प्रशासन: महापौर और पार्षदों ने ली शपथ
    2. Reel बनाने के चक्कर में दर्दनाक हादसा! रायगढ़ में महिला की मौत का लाइव वीडियो आया सामने 
    3. Raigarh Wall Collapse: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा… आंधी-तूफान से फैक्ट्री की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत
    4. CG News: नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक! पाकिस्तानी सिंबल दिखने से मचा हड़कंप, जांच शुरू
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल
    Next Article India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

    Raipur

    CG Weather Update: साइक्लोन बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी बारिश

    Raipur

    CG Teacher News: शिक्षकों की छुट्टी के नियमों में बदलाव, ऑफलाइन आवेदन पर रोक; अब ऐसे मिलेगी मंजूरी

    Latest Posts

    India vs New Zealand 3rd T20: कब और कहां खेला जाएगा तीसरा मुकाबला? जानें मैच का समय और पूरा शेड्यूल

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज वारदात: बस स्टैंड पर लूट की कोशिश, विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

    छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, 3 यात्रियों की मौत, 10 घायल

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं

    CG Weather Update: साइक्लोन बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगी बारिश

    CG Teacher News: शिक्षकों की छुट्टी के नियमों में बदलाव, ऑफलाइन आवेदन पर रोक; अब ऐसे मिलेगी मंजूरी

    ट्रेन में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर: मात्र 45 पैसे में ₹10 लाख तक का बीमा, जानें कैसे मिलेगा लाभ

    ट्रेन में अब खाना ही नहीं, दवाइयां और मोबाइल चार्जर भी मंगा सकेंगे यात्री, रेलवे ने शुरू की नई सुविधा

    दिमाग की एक्टिविटी ट्रैक करेगा Temple डिवाइस, इतनी होगी कीमत; 1 नवंबर से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर

    हार्ट अटैक से पहले चेहरे और त्वचा पर दिख सकते हैं ये 5 बदलाव, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.