Close Menu
    What's Hot

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल
    durg

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    News Lead 18By News Lead 18October 15, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नवरात्रि के दौरान आयोजित गरबा नाइट कार्यक्रम में विवाद का मामला सामने आया है। पद्मनाभपुर स्थित हॉकी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और आयोजकों के बीच तीखी बहस के बाद झूमाझटकी और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    फिल्मी गानों और मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर जताया विरोध

    जानकारी के अनुसार, पूर्व महापौर और दुर्ग शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की ओर से हॉकी ग्राउंड में दो दिवसीय गरबा नाइट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गरबा में फिल्मी गाने बजाए जाने और मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर आपत्ति जताई।

    वायरल वीडियो में बजरंग दल के जिला संयोजक रामलोचन तिवारी मंच पर चढ़कर माइक के जरिए विरोध जताते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान आयोजकों और रामलोचन तिवारी के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी और मारपीट होने की बात सामने आई है।

    मंच से माइक पर कही ये बातें

    वायरल वीडियो में रामलोचन तिवारी गरबा को मां दुर्गा की उपासना का पर्व बताते हुए फिल्मी गाने नहीं बजाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर भी आपत्ति जताई और इस संबंध में अपनी बात रखी।

    घटना के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि, आयोजकों की ओर से इस विवाद को लेकर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही पुलिस

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। विवाद के दौरान हुई झूमाझटकी और मारपीट को लेकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    https://lalluram.com/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Video-2026-10-15-at-9.39.33-AM.mp4

    Related posts:

    1. CG News: स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
    2. CG CRIME : घर में घुसे बदमाश, बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार से डराकर की लाखों की लूट, वारदात CCTV में कैद
    3. पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा, 85 लाख की ठगी करने वाला आरोपी MP से गिरफ्तार
    4. BSP Scrap Theft Case: BSP स्क्रैप चोरी केस में अब CBI करेगी जांच, सरकार ने जारी की अधिसूचना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleBlue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना
    Next Article Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    Raipur

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    Latest Posts

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Army Recruitment 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

    Chhattisgarh Rajyotsav 2026: ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर होगा आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

    Chhattisgarh News: 2029 तक नशे का नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, PHQ में बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.