Close Menu
    What's Hot

    CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

    डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला कौन? हमाम अलहमामी की सामने आई पूरी कहानी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Odisha Chhattisgarh Water Dispute: महानदी जल विवाद पर बड़ी पहल, छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहमति की राह खुली
    Raipur

    Odisha Chhattisgarh Water Dispute: महानदी जल विवाद पर बड़ी पहल, छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहमति की राह खुली

    News Lead 18By News Lead 18October 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Odisha Chhattisgarh Water Dispute: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद के स्थायी समाधान की दिशा में नई पहल हुई है। नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महानदी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपने-अपने पक्ष रखे।

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक; जानें आज का मौसम

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महानदी केवल जल का स्रोत नहीं है, बल्कि दोनों राज्यों की कृषि, संस्कृति, सभ्यता और जनजीवन से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा को बांटने वाली नहीं, बल्कि जोड़ने वाली नदी है। ऐसे में विवाद का समाधान टकराव के बजाय सहयोग, विश्वास और आपसी सहमति से होना चाहिए।

    सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ न्यायपूर्ण, निष्पक्ष, वैज्ञानिक, पारदर्शी और दीर्घकालिक समाधान के पक्ष में है। समाधान तैयार करते समय दोनों राज्यों के किसानों, आम नागरिकों और आने वाली पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखा जाना जरूरी है।

    छत्तीसगढ़ की जरूरतों का भी रखा पक्ष

    मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ में होता है और इसके जलग्रहण क्षेत्र का बड़ा हिस्सा राज्य में है। प्रदेश में कृषि, सिंचाई, पेयजल और ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों की विकास आवश्यकताएं महानदी से जुड़ी हैं। इसलिए स्थायी समाधान में छत्तीसगढ़ की इन जरूरतों का भी समुचित ध्यान रखा जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने हितों की बात करते हुए ओडिशा की आवश्यकताओं का भी सम्मान करता है। हीराकुंड जलाशय ओडिशा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और छत्तीसगढ़ इसके महत्व को समझता है। राज्य हीराकुंड के सुचारु संचालन के लिए सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

    अमित शाह की पहल से समाधान की उम्मीद

    सीएम साय ने महानदी जल विवाद के समाधान के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मध्यस्थता में दोनों राज्यों के बीच सकारात्मक बातचीत से आपसी सहमति का रास्ता मजबूत हुआ है।

    उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच वर्षों से लंबित मुद्दों का संवाद और सहमति के जरिए समाधान सहकारी संघवाद और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है। दोनों राज्यों के बीच जल संबंधी मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान आपसी विश्वास और सहयोग को भी बढ़ावा देगा।

    छत्तीसगढ़ के 10 हजार युवाओं को रोजगार का मौका, रायपुर में इस दिन लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला

    ‘महानदी विवाद नहीं, सहयोग की धारा बने’

    मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सदियों पुराने सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली में कई समानताएं हैं।

    महाप्रभु जगन्नाथ की आस्था और शिवरीनारायण से पुरी तक जुड़े सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की साझा आस्था और संस्कृति लोगों को जोड़ती है। महानदी भी इसी साझा विरासत का हिस्सा है।

    उन्होंने कहा कि महानदी को विवाद की रेखा के बजाय सहयोग, विकास और विश्वास की धारा बनाना दोनों राज्यों का सामूहिक प्रयास होना चाहिए।

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    3. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    4. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक; जानें आज का मौसम
    Next Article PDS Ration System: अंगूठा नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन, PDS में बदला फिंगरप्रिंट सिस्टम; अब चेहरे से होगी पहचान

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

    Raipur

    SIR के बाद छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    Raipur

    Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

    Latest Posts

    CG News: जोरदार टक्कर के बाद धू-धूकर जली कार, स्कूटी भी आई आग की चपेट में; गाड़ी मालिक गायब

    डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज की जमकर धुनाई, अभिषेक-वैभव ने कूटा, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    Flydubai फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाला कौन? हमाम अलहमामी की सामने आई पूरी कहानी

    SIR के बाद छूटे और नए मतदाताओं को जोड़ने का अभियान, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

    Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

    Railway Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और स्टाइपेंड

    Salman Khan को देखने पहुंचा फैन, लड़के ने लपककर पकड़ा हाथ; बॉडीगार्ड की हरकत देख हैरान हुए भाईजान

    CG Atmanand School Vacancy 2026: आत्मानंद स्कूल भर्ती में इन कर्मचारियों के आवेदन पर रोक, 1812 पदों पर भर्ती

    Puja Special Train: त्योहारी भीड़ के बीच रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज

    CG Family Open Jail: इस जिले में खुली पहली फैमिली ओपन जेल, बंदियों को परिवार संग रहने का मौका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.