Close Menu
    What's Hot

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Chhattisgarh News: जनता को बड़ी राहत! अब जमीन सीमांकन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया
    Raipur

    Chhattisgarh News: जनता को बड़ी राहत! अब जमीन सीमांकन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

    News Lead 18By News Lead 18September 8, 2026Updated:September 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ज़मीन के सीमांकन (Demarcation) की प्रक्रिया को बेहद आसान, पारदर्शी और डिजिटल बना दिया है. अब ज़मीन मालिकों को नाप-जोख या सीमांकन के लिए तहसील कार्यालयों और सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नए डिजिटल सिस्टम में सीमांकन आवेदन के लिए तहसील कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि सिर्फ लोक सेवा केंद्र (CSC/चॉइस सेंटर) और राजस्व विभाग के ऑनलाइन सिटिज़न पोर्टल या सेवासेतु के माध्यम से ही आवेदन जमा किए जा सकेंगे, जिससे सीमांकन के ऑफलाइन या मैन्युअल आवेदन को तहसील स्तर से दर्ज करने की व्यवस्था खत्म की जा रही है.

    Asia Cup 2026: एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

    आवेदन सीधे संबंधित तहसीलदार की आईडी में ट्रांसफर हो जाएंगे. राजस्व निरीक्षक द्वारा भी अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान भी इसमें शामिल किया जा रहा है, जिससे आवेदक को आवेदन के संबंध मे सभी स्तर के जानकारी उपलब्ध होती रहेगी. राजस्व विभाग के भू-अभिलेख शाखा से जारी पत्र अनुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक को ई-कोर्ट (E-Court) सॉफ्टवेयर में जरूरी तकनीकी सुधार कर नया मॉड्यूल 7 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

    सिर्फ आपत्ति होने पर ही जाना होगा तहसील

    नई व्यवस्था के तहत पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और डिजिटल मैपिंग से पूरी होगी. आवेदक को तहसील कार्यालय केवल तभी जाना पड़ेगा, जब सीमांकन के दौरान किसी पड़ोसी या अन्य पक्ष द्वारा कोई औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई जाए. अगर मामला निर्विवाद है, तो आवेदक को एक बार भी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी.

    मैन्युअल व्यवस्था खत्म होने से दफ्तरों की अनचाही भाग-दौड़ और बिचौलियों का दखल पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. तय समय-सीमा के कारण मामलों के पेंडिंग रहने की समस्या दूर होगी और आवेदकों को निश्चित समय में सीमांकन रिपोर्ट मिल जाएगी.

    Bank Account Cash Deposit Limit: सालभर में खाते में कितना कैश जमा कर सकते हैं? जानें Income Tax Rules

    ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम

    राजस्व विभाग नागरिकों की सुविधा के लिए पहले ही कई सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन कर चुका है. जिसमें डिजिटल हस्ताक्षरित B-1 और P-II नागरिक घर बैठे खसरा और खतौनी की क्यूआर कोड वाली प्रमाणित कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं. जमीन की खरीद-बिक्री के बाद नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन और स्टेटस ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है. ऑनलाइन नजरी नक्शा, परिवर्तित भूमि (Diversion) और नजूल ज़मीन के टैक्स रिकॉर्ड्स को पूरी तरह से डिजिटल किया जा चुका है. राजस्व अदालतों में चल रहे मामलों की पेशी, आदेश और सुनवाई का स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है. राजस्व विभाग की यह नई पहल राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं को पारदर्शी तरीके से हल करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी.

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    3. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    4. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleBigg Boss 20: कौन हैं काजी तौकीर? कभी Arijit Singh को दी थी मात, अब ‘बिग बॉस 20’ में आते ही छा गए ‘अफगान जलेबी’ स्टार
    Next Article Patwari Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

    Related Posts

    Bilaspur

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    छत्तीसगढ़

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Latest Posts

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    186 यात्रियों की जान पर बनी! उड़ान के दौरान इंजन नंबर-2 में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें

    कुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय

    CG News: कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत! ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी

    ऑनलाइन फ्रॉड में कट गए पैसे? घर बैठे ऐसे वापस पाएं अपनी रकम, जानें पूरा तरीका

    Patwari Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.