Close Menu
    What's Hot

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें
    vaccancy

    Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें

    News Lead 18By News Lead 18September 8, 2026Updated:September 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की सब्सिडियरी कंपनी बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (BGSSL) ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 2049 पदों को भरा जाएगा. अलग-अलग विभागों में निकली इन भर्तियों में फ्रेशर्स के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी अवसर दिए गए हैं. BGSSL की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार भर्ती में कलेक्शन्स, डिजिटल बैंकिंग, ग्लोबल ट्रेड सर्विस, रिटेल सेल्स, ह्यूमन रिसोर्सेस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, फील्ड कलेक्शन, डिजिटल ऑनबोर्डिंग और आधार ऑपरेशंस समेत कई विभाग शामिल है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है.

    Asia Cup 2026: एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

    इन पदों पर होगी भर्ती 

    • अप्रेंटिस (टेली कॉलिंग)- 150 पद
    • टेली कलेक्शन एजेंट (डेट रिकवरी एजेंट)-100 पद
    • एग्जीक्यूटिव एटीएम-रिकॉन्सिलिएशन-शिकायत-डेबिट कार्ड-40 पद
    • एग्जीक्यूटिव ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशंस- 25 पद
    • एग्जीक्यूटिव सीएएसए-एफसीएनआर कॉलिंग-40 पद
    • प्रोक्योरमेंट मैनेजर- 1 पद
    • एमआईसी एनालिस्ट- 3 पद
    • डिप्टी मैनेजर एचआर और एडमिन-1 पद
    • एग्जीक्यूटिव-सीनियर एग्जीक्यूटिव (मेकर्स)- 20 पद
    • डेस्कटॉप सपोर्ट एनालिस्ट- 1 पद
    • फील्ड कलेक्शन ऑफिसर- 1 पद
    • एम-डीएम लीड्स टेली कलेक्शन- 6 पद
    • एम-डिप्टी मैनेजर एलएंडडी- 1 पद
    • एग्जीक्यूटिव डेबिट कार्ड ऑपरेशंस- 10 पद
    • फील्ड कलेक्शन ऑफिसर्स- 400 पद
    • डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट (पार्ट टाइम)- 400 पद
    • सेल्स ऑफिसर एएसएम-आरएसएम-350 पद
    • आधार ऑपरेटर (पार्ट टाइमर)- 400 पद

    30 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन 

    BGSSL रिक्रूटमेंट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू हो गई है. उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 30 सितंबर 2026 तक का समय है. भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. उम्मीदवार चाहे तो भर्ती नोटिस में दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना अपडेटेड रिज्यूमे recruitment@bgss.in पर ईमेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं. वहीं तय समय सीमा के बाद मिले आवेदन को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा.

    पदों के अनुसार अलग-अलग होगी योग्यता 

    इस भर्ती में सभी पदों के लिए एक समान शैक्षणिक की योग्यता निर्धारित नहीं है. उम्मीदवारों की योग्यता संबंधित पद के अनुसार तय होगी. अलग-अलग पदों के लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमबीए, सीए, सीएस या इंजीनियरिंग की डिग्री की जरूरत होगी. वहीं ज्यादातर एग्जीक्यूटिव और मैनेजरियल पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में काम का एक्सपीरियंस मांगा गया है. उम्मीदवारों को जिस पद के लिए आवेदन करना है. उसके लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, एक्सपीरियंस और आयु सीमा की जानकारी ऑफिशियल नोटिस में जांचनी होगी, क्योंकि आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग है.

    करियर ब्रेक के बाद वापसी करने वालों को प्राथमिकता 

    BGSSL ने भर्ती नोटिस में यह भी बताया कि ऐसे उम्मीदवारों जो करियर ब्रेक के लिए बाद दोबारा वर्कफोर्स में लौट रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को संबंधित पद की निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी. इस भर्ती में अलग-अलग एक्सपीरियंस और एक्सपर्टीज वाले उम्मीदवारों के लिए कई तरह के पद उपलब्ध है. इसलिए आवेदन से पहले संबंधित जॉब रोल की जरूरत को अच्छे से देखें.

    Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, दो दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम का मूड

    चयन प्रक्रिया और सैलरी 

    BGSSL रिक्रूटमेंट 2026 में चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग है. जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के आवेदन और रिज्यूमे की पहले स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद पद की आवश्यकताओं और उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. वहीं चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी शामिल हो सकता है. नोटिफिकेशन में किसी तरह की लिखित परीक्षा का जिक्र नहीं है. जिसका मतलब है कि ज्यादातर पदों के लिए आवेदन की स्क्रीनिंग और शॉर्ट लिस्टिंग के बाद इंटरव्यू आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

    ऐसे कर सकते हैं BGSSL भर्ती के लिए आवेदन 

    • आवेदन करने के लिए BGSSL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
    • इसके बाद करियर सेक्शन में जाएं.
    • यहां भर्ती के लिए पदों की जानकारी और अपनी योग्यता के अनुसार पद सेलेक्ट करें.
    • इसके बाद पद की एलिजिबिलिटी और जॉब डिस्क्रिप्शन को पढ़ें.
    • अपडेटेड रिज्यूमे और जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करके BGSSL की ओर से निर्धारित आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से जमा करें.
    • भर्ती नोटिस में आप रिज्यूमे recruitment@bgss.in ईमेल से भेजने का ऑप्शन भी दिया गया है.

    Related posts:

    1. DRDO Internship 2026: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! DRDO में इंटर्नशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें आवेदन
    2. Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
    3. RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
    4. RRC Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए 64 पदों पर भर्ती, सितंबर से शुरू होंगे आवेदन; जानें पदवार योग्यता
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleकुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय
    Next Article CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Related Posts

    vaccancy

    SBI में नौकरी का बड़ा मौका! 12,000 पदों पर भर्ती की तैयारी, देशभर में खुलेंगी 250 नई ब्रांच

    vaccancy

    BOB SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी डिटेल

    vaccancy

    SSC JE 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 1748 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

    Latest Posts

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    186 यात्रियों की जान पर बनी! उड़ान के दौरान इंजन नंबर-2 में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें

    कुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय

    CG News: कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत! ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी

    ऑनलाइन फ्रॉड में कट गए पैसे? घर बैठे ऐसे वापस पाएं अपनी रकम, जानें पूरा तरीका

    Patwari Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.