Close Menu
    What's Hot

    CG News: ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्दों पर रोक! अदालतों के फैसलों और FIR के लिए जारी हुए नए निर्देश

    Nepal Flood News: ग्लेशियर ढहा और मची जलप्रलय! नेपाल की तबाही का Video आया सामने, देखिए आखिर हुआ क्या था

    Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर मचाई सनसनी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर मचाई सनसनी
    खेल जगत

    Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर मचाई सनसनी

    News Lead 18By News Lead 18August 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। जो काम कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया, वो उन्होंने कर​ दिया है। वैभव इस वक्त दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं। इस सीजन के पहले मैच में वे भले ही नाकाम रहे हों, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। अब वे इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में पचासा ठोकने वाले ​बल्लेबाज बन गए हैं।

    CG High Court News: छत्तीसगढ़ के 20 जिला कोर्ट में कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, हाईकोर्ट ने जारी किया पदस्थापना आदेश

    पहले मैच में केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए थे वैभव, झटके थे दो विकेट

    दलीप ट्रॉफी में इस बार वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं। पहला मैच टीम ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेला, जिसमें उसे जीत भी मिली। हालांकि इसमें वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए। वे केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए, इस बीच उन्होंने इस मैच में दो विकेट लेकर जरूर सुर्खियां बटोरी थीं। मैच की दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई, क्योंकि टीम ने पारी से इस मैच को जीत लिया था।

    दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मैच

    इसके बाद अगले मैच में ईस्ट जोन का मुकाबला सेंट्रल जोन से हो रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन ने 266 रन बनाए थे। इसके बाद सोमवार को ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ओपनिंग के लिए उतरे। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपना वही रूप दिखाया, जिसके लिए वे जाने और पहचाते हैं। वैभव ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए केवल 42 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। इस दौरान वैभव ने एक छक्का भी ठोका। हालांकि उनकी पारी बेदाग नहीं रही। उन्होंने विरोधी टीम को दो मौके दिए, लेकिन कैच छोड़कर टीम ने इसे गवां दिया।

    वैभव ने तोड़ा 57 साल पुराना लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड

    वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही पचास का आंकड़ा छुआ, वे दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। आज यानी 31 अगस्त को वैभव की उम्र 15 साल और 157 दिन की है। इससे पहले दलीप ट्रॉफी में लक्ष्मण सिंह ने साल 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। इस लिस्ट में तीसरा नाम ​पीयूष चावला का आता है। पीयूष ने साल 2005 में 16  साल और 307 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी।

    CG Crime: रायपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हंगामा, हिस्ट्रीशीटर ने 3 युवकों को मारा चाकू 

    शतक के करीब पहुंचकर चूके वैभव 

    वैभव अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद भी रुके नहीं और लगातार बैटिंग करते रहे। ये बात और है कि वे अपनी सेंचुरी पूरी करने से चूक गए। वैभव ने 79 बॉल पर 92 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और सात छक्के आए। उन्होंने 116.46 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी। वे एक और सिक्स लगाने की कोशिश में आठ रन से अपना शतक पूरा नहीं कर पाए।

    Related posts:

    1. Abu Dhabi T10 League 2025: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! हरभजन-श्रीसंत फिर एक साथ मैदान पर, अबू धाबी टी-10 लीग में भिड़ेंगे दिग्गज
    2. IND vs ENG T20: तीसरे मैच की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब देर रात शुरू होगा मुकाबला; जानें नया समय और लाइव कहां देखें
    3. IND vs SRI 2nd Test: सारांश जैन ने रचा इतिहास, 94 साल के टेस्ट इतिहास के खास क्लब में बनाई जगह
    4. वैभव सूर्यवंशी को U19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? BCCI के इस नियम ने रोका रास्ता
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Jan Vishwas Act लागू, रेलवे के नियम और पेनल्टी में हुआ बड़ा बदलाव
    Next Article Nepal Flood News: ग्लेशियर ढहा और मची जलप्रलय! नेपाल की तबाही का Video आया सामने, देखिए आखिर हुआ क्या था

    Related Posts

    भारत

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Jan Vishwas Act लागू, रेलवे के नियम और पेनल्टी में हुआ बड़ा बदलाव

    देश - विदेश

    कौन सा ऐप भर रहा फोन की स्टोरेज? ऐसे चेक करें और खाली करें ढेर सारी जगह

    भारत

    Rules Changing From September First: 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर 

    Latest Posts

    CG News: ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्दों पर रोक! अदालतों के फैसलों और FIR के लिए जारी हुए नए निर्देश

    Nepal Flood News: ग्लेशियर ढहा और मची जलप्रलय! नेपाल की तबाही का Video आया सामने, देखिए आखिर हुआ क्या था

    Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, 57 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर मचाई सनसनी

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Jan Vishwas Act लागू, रेलवे के नियम और पेनल्टी में हुआ बड़ा बदलाव

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी! 10 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

    ISRO Recruitment 2026: इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    कौन सा ऐप भर रहा फोन की स्टोरेज? ऐसे चेक करें और खाली करें ढेर सारी जगह

    India Got Latent Controversy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर फिर बवाल! बिहारी-कश्मीरी कमेंट को लेकर घिरे समय रैना

    CG Government Employees: छत्तीसगढ़ सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत! दिल्ली-मुंबई समेत 66 बड़े अस्पतालों में करा सकेंगे इलाज, जानें नियम

    Ganesh Utsav in CG: गणेश उत्सव में इस बार नहीं बजेगा DJ! झांकी और मूर्ति की ऊंचाई को लेकर प्रशासन ने तय किए नए नियम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.