Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG High Court News: छत्तीसगढ़ के 20 जिला कोर्ट में कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, हाईकोर्ट ने जारी किया पदस्थापना आदेश
    Raipur

    CG High Court News: छत्तीसगढ़ के 20 जिला कोर्ट में कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, हाईकोर्ट ने जारी किया पदस्थापना आदेश

    News Lead 18By News Lead 18August 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Court Manager Appointment : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के अलग-अलग जिला न्यायालयों में कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने 25 अगस्त 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया। इसके तहत हाईकोर्ट समेत प्रदेश के 20 जिला न्यायालयों में कोर्ट मैनेजरों की पदस्थापना की गई है। इन पदों के लिए कुछ महीने पहले आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी होने के बाद अब उनकी नियुक्ति और पदस्थापना कर दी गई है।

    Weather Forecast Chhattisgarh: आज बरसेंगे बादल, 12 जिलों में यलो अलर्ट; शुक्रवार से मानसून की रफ्तार होगी धीमी

    Court Manager Vacancy: 20 कोर्ट मैनेजरों की कहां हुई पदस्थापना?

    जारी आदेश के अनुसार अंकित कुमार झा को हाईकोर्ट में कोर्ट मैनेजर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा उदयन दुबे को दुर्ग जिला न्यायालय और संयोगिता सिंह को कमर्शियल कोर्ट रायपुर में नियुक्त किया गया है। रमाकांत पटेल को अंबिकापुर जिला कोर्ट, विरज कुमार देवांगन को कोरबा, राहुल वर्मा को कोरिया, अभिजीत रथ को महासमुंद और प्रवीण कुमार को रामानुजगंज जिला कोर्ट में पदस्थ किया गया है। आशुतोष कुमार को बेमेतरा, निधि नागवंशी को बिलासपुरऔर ऋचा पाठक को धमतरी जिला कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

    इसके अलावा विजय कुमार साहू को कवर्धा, मनोज कुमार सिंह को रायपुर, प्रतिभा लकड़ा को कांकेर, बाम्पी दुबे को राजनांदगांव और कोमल भोई को जगदलपुर जिला कोर्ट में पदस्थ किया गया है। शैलेन्द्र सिंह भास्कर को दंतेवाड़ा, कमलेश कुमार गोरकर को कोंडागांव, देवेंद्र भगत को सूरजपुर और गोपाल सिंह नेताम को जशपुर जिला कोर्ट में कोर्ट मैनेजर नियुक्त किया गया है।

    19 भृत्य पदों पर भी नियुक्ति

    हाईकोर्ट की ओर से आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसके तहत 19 आवेदकों को भृत्य के पद पर नियुक्ति देने का आदेश जारी किया गया है। नियुक्त किए गए कर्मचारियों को निर्धारित समय में संबंधित कार्यालय में पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी हाईकोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

    3 साल की होगी परिवीक्षा अवधि

    नियुक्त किए गए कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति तीन साल की परिवीक्षा अवधि के अधीन रहेगी। यदि कोई कर्मचारी परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी नहीं करता है तो उसकी परिवीक्षा अवधि को एक साल तक और बढ़ाया जा सकता है। स्थायी नियुक्ति होने तक कर्मचारी परिवीक्षा पर ही माना जाएगा। परिवीक्षा अवधि के दौरान जरूरत पड़ने पर बिना कारण बताए सेवा समाप्त भी की जा सकती है। यदि कर्मचारी खुद सेवा छोड़ना चाहता है तो उसे एक महीने पहले रजिस्ट्री को सूचना देनी होगी। तत्काल सेवा छोड़ने की स्थिति में एक महीने के वेतन के बराबर राशि जमा करनी होगी। इसी तरह यदि नियोक्ता कर्मचारी की सेवा समाप्त करता है तो एक महीने की पूर्व सूचना दी जाएगी या उसके बदले एक महीने का वेतन देकर तत्काल सेवा से अलग किया जा सकता है।

    छत्तीसगढ़ के SC-ST-OBC छात्रों को बड़ी राहत, हॉस्टल नहीं मिला तो हर महीने मिलेगी आर्थिक मदद; जानें पूरी डिटेल

    3 सितंबर तक करना होगा ज्वाइन

    चयनित उम्मीदवारों को 3 सितंबर 2026 तक अपने निर्धारित पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना होगा। तय समय सीमा में ज्वाइन नहीं करने और अतिरिक्त समय की अनुमति नहीं मिलने पर नियुक्ति से संबंधित पात्रता समाप्त की जा सकती है। कार्यभार ग्रहण करते समय उम्मीदवारों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जारी स्वस्थता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। इस प्रमाण पत्र के लिए होने वाला खर्च संबंधित उम्मीदवार को स्वयं उठाना होगा। यदि सक्षम चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट में उम्मीदवार को शारीरिक या मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया जाता है, तो नियुक्ति आदेश निरस्त किया जा सकता है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleKriti Sanon के बाद सेलिना जेटली के ब्लाउज पर बवाल, राखी वीडियो को लेकर जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
    Next Article SBI Clerk Recruitment 2026: जूनियर एसोसिएट पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    durg

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    Latest Posts

    IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

    Chhattisgarh: तेंदुए के हमले से मचा हड़कंप, घर में घुसकर तीन लोगों को किया घायल

    CG News: गरबा नाइट में हंगामा, बजरंग दल और आयोजकों के बीच विवाद ने लिया मारपीट का रूप; वीडियो वायरल

    Blue Drum Case: फांसी की सजा के बाद साहिल-मुस्कान का बुरा हाल, कैदी नंबर 395 और 396 बनने के बाद छोड़ा खाना-पीना

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार; आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Army Recruitment 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

    Chhattisgarh Rajyotsav 2026: ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर होगा आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.