Close Menu
    What's Hot

    ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

    CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण

    भारत में पहली बार दिखेगी दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट की ताकत, पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भारत में पहली बार दिखेगी दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट की ताकत, पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश
    Blog

    भारत में पहली बार दिखेगी दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट की ताकत, पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश

    News Lead 18By News Lead 18August 25, 2026Updated:August 25, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े मल्टीनेशनल युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति 2.0′ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. यह अभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक राजस्थान के जोधपुर एयरबेस (Jodhpur Airbase) पर आयोजित किया जाएगा. इस अभ्यास का मुख्य आकर्षण अमेरिका का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट एफ-35 (F-35) होगा, जो पहली बार भारत में किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा बन सकता है. इस अभ्यास में अमेरिका,  फ्रांस और समेत कुल आठ देश अपने एयरक्राफ्ट के साथ हिस्सा ले सकते हैं. जबकि 30 से ज्यादा देश ऑब्जर्वर रहेंगे. इससे ठीक पहले 9 से 22 सितंबर तक भारत-जापान के बीच ‘वीर गार्जियन 26’ का आयोजन होगा, जिसमें जापानी F-2 विमान पहली बार भारतीय आसमान में गर्जना करेंगे.

    Chhattisgarh News: 6वीं से 12वीं तक बच्चे पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ, 100 कलाविद तैयार करेंगे 100 पाठ

    30 से ज्यादा देश होंगे ऑब्जर्वर

    रक्षा अधिकारी के मुताबिक, अभी तक तरंग शक्ति 2026 के लिए अमेरिका के शेड्यूल में एफ-35 लड़ाकू विमान मौजूद हैं. अभ्यास में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, यूएई, ग्रीस, श्रीलंका और बांग्लादेश के विमान हिस्सा लेंगे. इसके अलावा 30 से ज्यादा देश ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे. यह अभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयरबेस पर होगा.

    2024 में हुई थी ‘तरंग शक्ति’ की शुरुआत

    इससे पहले भारतीय वायुसेना ने साल 2024 में अपने सबसे बड़े मल्टीनेशनल वायु सैन्य अभ्यास ‘तरंग शक्ति’ की शुरुआत की थी. तरंग शक्ति का पहला संस्करण को 2 चरणों आयोजित किया गया था. फर्स्ट फेज तमिलनाडु के सुलूर एयरबेस में और दूसरा फेज राजस्थान के जोधपुर एयरबेस में आयोजित हुआ था. सुलूर एयरबेस पर आयोजित पहले चरण में फ्रांस के राफेल, जर्मनी, स्पेन और ब्रिटेन के यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू विमान शामिल हुए थे. वहीं, भारतीय वायुसेना के लगभग सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म- राफेल, सुखोई, मिराज-2000, जैगुआर, तेजस, MiG-29 और प्रचंड- ने अपनी ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया था.  दूसरा चरण जोधपुर में आयोजित किया गया था. इस चरण में ऑस्ट्रेलिया का EA-18G ग्रोलर, ग्रीस का F-16, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का F-16 और अमेरिका के A-10 और F-16 सहित कुल 27 लड़ाकू विमान शामिल हुए थे. इसके अलावा दो एयर-टू-एयर रीफ्यूलर, दो एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम और 3 स्पेशल फोर्स एयरक्राफ्ट भी इस अभ्यास का हिस्सा बने थे.

    9-22 सितंबर तक भारत-जापान के बीच ‘वीर गार्जियन’

    इसके अलावा तरंग शक्ति 2026 के आयोजन से ठीक पहले जोधपुर में भारत और जापान की वायुसेना के बीच द्विपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ का आयोजन किया जा रहा है. यह अभ्यास 9 सितंबर से 22 सितंबर तक जारी रहेगा. डिफेंस से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना के सुखोई Su-30MKI (Su-30MKI) और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के F-2 फाइटर प्लेन इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं. जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के फाइटर जेट पहली बार भारत आएंगे और इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे.

    Cyber Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई

    भारत-जापान के रक्षा मंत्री की हुई थी बैठक

    बता दें कि हाल ही में 20 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के बीच नई दिल्ली में हाई लेवल बाइलेटरल मीटिंग हुई थी. बैठक के बाद संयुक्त बयान में दोनों देशों ने नियमित सैन्य सहयोग का स्वागत करते हुए थलसेना के ‘धर्म गार्जियन’ और नौसेना के ‘जेमेक्स’ (JIMEX) के साथ-साथ ‘वीर गार्जियन 26′ की तैयारियों पर विशेष संतोष जाहिर किया.  भारत और जापान के बीच ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास का पहला एडिशन साल 2023 में जापान के हयाकुरी एयरबेस पर आयोजित किया गया था. उस दौरान भारतीय वायुसेना की ओर से Su-30MKI, C-17 ग्लोबमास्टर और IL-78 मिड-एयर रीफ्यूलर विमानों ने भाग लिया था, जबकि जापान की तरफ से चार F-2 और चार F-15 लड़ाकू विमान ने हिस्सा लिया था.

    Related posts:

    1. Raja Raghuvanshi Murder Case: 790 पन्नों की चार्जशीट में दर्ज हुए राजा रघुवंशी हत्या कांड के चौंकाने वाले सबूत
    2. Ketan Agarwal Murder Case: पोते के निधन के सदमे से टूटा परिवार, केतन अग्रवाल के दादा ने भी दुनिया को कहा अलविदा
    3. इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पेड विज्ञापनों पर सख्ती, सरकार ने Meta को जारी किया निर्देश
    4. Indian Railway: चलती ट्रेनों से बेडशीट-कंबल की चोरी! रेलवे ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, किस राज्य में हो रही सबसे ज्यादा चोरी?
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसे बादल, अगले 2 दिन तक आसार
    Next Article CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण

    Related Posts

    Blog

    ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

    भारत

    Cyber Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई

    भारत

    Beggar Woman Cash: भीख मांगकर गुजारी जिंदगी, मौत के बाद घर से 30 से ज्यादा बोरियों में मिले लाखों रुपये

    Latest Posts

    ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

    CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण

    भारत में पहली बार दिखेगी दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट की ताकत, पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश

    CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसे बादल, अगले 2 दिन तक आसार

    Chhattisgarh News: 6वीं से 12वीं तक बच्चे पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ, 100 कलाविद तैयार करेंगे 100 पाठ

    Snake Bite: सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम; पहला घंटा बचा सकता है मरीज की जान

    Cyber Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

    Bhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल में तेजू भैया ने बताया मल्लिका शेरावत का भविष्य, फ्लर्ट पर शरमाईं एक्ट्रेस

    खिलाड़ी हैं और नौकरी की तलाश में? Income Tax विभाग में मिल रहा शानदार मौका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.