Close Menu
    What's Hot

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » खिलाड़ी हैं और नौकरी की तलाश में? Income Tax विभाग में मिल रहा शानदार मौका
    vaccancy

    खिलाड़ी हैं और नौकरी की तलाश में? Income Tax विभाग में मिल रहा शानदार मौका

    News Lead 18By News Lead 18August 25, 2026Updated:August 25, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Income Tax Vacancy 2026: अगर आपने खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया हुआ है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका आया है. पुणे आयकर विभाग ने मेधावी खिलाड़ियों के लिए भर्ती निकाली है. इसके तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, टैक्स असिस्टेंट और एमटीएस के कुल 85 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती में अलग-अलग खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, स्विमिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, योगासन और पैरा-स्पोर्ट्स समेत 17 खेल शामिल है. इनमें सबसे ज्यादा 20 पद एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए है. इसके बाद वॉलीबॉल के 12 पद हैं.

    IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ ऋषभ पंत का कमाल, एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ रचा नया रिकॉर्ड

    इन पदों पर होनी है भर्ती 

    आयकर विभाग की इस भर्ती में स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 6, टैक्स असिस्टेंट के 40 और एमटीएस के 39 पद हैं. स्टेनोग्राफर और टैक्स असिस्टेंट के पद के लिए पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 तक सैलरी है. वहीं एमटीएस पद पे लेवल 1 में है, जिसका वेतन 18, 000 से 56, 900 रुपये है.

    पद के हिसाब से योग्यता जरूरी 

    स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना जरूरी है. इस पद के लिए उम्र 18 से 27 साल रखी गई है. टैक्स असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के डिग्री मांगी गई है. उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए, वहीं एमटीएस पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है.

    खेल में उपलब्धि होना भी जरूरी 

    सिर्फ शैक्षणिक योग्यता पूरी करने से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. आवेदन करने वाले खिलाड़ियों के पास निर्धारित स्तर की खेल उपलब्धि का प्रमाण पत्र होना भी चाहिए. उम्मीदवार ने देश, राज्य, यूनिवर्सिटी या स्कूल टीम की ओर से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, इंटर यूनिवर्सिटी या खेलो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया होना चाहिए. उम्मीदवार को खेल उपलब्धि से जुड़े निर्धारित फॉर्मेट के प्रमाण पत्र भी जमा करने होंगे. इन प्रमाण पत्र का संबंध सक्षम अधिकारी से प्रमाणित होना जरूरी है.

    ऐसे होगा चयन 

    उम्मीदवार की खेल उपलब्धियों के आधार पर उनकी प्राथमिकता तय की जाएगी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सबसे पहले वरीयता दी जाएगी. इसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगियों, इंटर यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धि को देखा जाएगा. इसके बाद पद के लिए जरूरी स्किल टेस्ट लिया जाएगा. स्टेनोग्राफर के लिए डिक्टेशन और ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट होगा, जबकि टैक्स असिस्टेंट पद के लिए डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट देना होगा. चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा.

    Public Holiday in CG: छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज समेत सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

    200 रुपये आवेदन फीस और 15 सितंबर आखिरी मौका 

    भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस देनी होगी. फीस का पेमेंट ऑनलाइन किया जाएगा. पुणे आयकर विभाग की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है, वहीं उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    Related posts:

    1. शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर: 5 मार्च को बैकुंठपुर में लगेगा प्लेसमेंट कैंप
    2. DRDO Internship 2026: छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! DRDO में इंटर्नशिप के साथ मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कैसे करें आवेदन
    3. Agniveer Air Force Recruitment: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए मौका, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
    4. RRB JE Vacancy 2026: रेलवे ने बढ़ाईं जूनियर इंजीनियर की वैकेंसी, अब 4,029 पदों पर होगी भर्ती; जानें कितनी नई सीटें जोड़ी गईं
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCGBSE का बड़ा फैसला: 10वीं-12वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा में फेल-पास सभी छात्रों को मिलेगा प्रवेश, 27 अगस्त तक मौका
    Next Article Bhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल में तेजू भैया ने बताया मल्लिका शेरावत का भविष्य, फ्लर्ट पर शरमाईं एक्ट्रेस

    Related Posts

    vaccancy

    Army Recruitment 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

    vaccancy

    FSSAI में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

    vaccancy

    Territorial Army Bharti 2026: टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर और सोल्जर के पदों पर भर्ती, जानें रैली की तारीखें और पूरा शेड्यूल

    Latest Posts

    CG Education News: छत्तीसगढ़ में छात्रों को हर महीने मिलेंगे ₹1,000, छात्रवृत्ति के लिए 23 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

    सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    अल्जाइमर सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं! 5-10 साल पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    Army Recruitment 2026: टेक्निकल एंट्री स्कीम के आवेदन शुरू, जानें योग्यता, आयु सीमा और अप्लाई करने की आखिरी तारीख

    Chhattisgarh Rajyotsav 2026: ‘सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर होगा आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल

    Chhattisgarh News: 2029 तक नशे का नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य, PHQ में बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

    Vijay Varma Viral Video: रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया को परफॉर्म करते देख एक्साइटेड हुए विजय वर्मा, मोबाइल में रिकॉर्ड किया पूरा मोमेंट

    रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मुकाबला, जानिए मैच का समय और टिकट बुकिंग की पूरी जानकारी

    Air India Flight में हाईजैक का अलर्ट, फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जेल भेजे गए

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.