Close Menu
    What's Hot

    19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

    CG Crime: अपहरण की वारदात नाकाम – नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार… पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

    CG News: अब मनमानी नहीं चलेगी! राजधानी में तय स्थानों पर ही लगेंगे पोस्टर, नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, भीड़भाड़ में जाने से पहले जानें H1N1 के शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके
    स्वस्थ्य

    शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, भीड़भाड़ में जाने से पहले जानें H1N1 के शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

    News Lead 18By News Lead 18July 27, 2026Updated:July 27, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में आ गई हैं. इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने फैंस और समर्थकों के साथ शेयर की है. आपको बता दें कि शबाना आजमी मुंबई में हो रहे एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली थीं, लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने और स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें डॉक्टरों ने आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है. ​शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए लिखा कि वे इस प्रदर्शन का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन स्वाइन फ्लू के कारण उन्हें अगले 5 दिनों तक आइसोलेशन में रहना पड़ेगा. उन्होंने युवाओं के जोश की तारीफ की और अपने पिता कैफी आजमी की मशहूर नज्म ‘नौजवान’ भी शेयर की.

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    स्वाइन फ्लू (H1N1) क्या है?

    ​स्वाइन फ्लू को H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस के रूप में भी जाना जाता है. ये एक संक्रामक रोग है जो सूअरों से मनुष्यों में फैल सकता है. जो सांस के जरिए फैलता है. यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलती है खासकर तब, जब कोई संक्रमित इंसान छींकता या खांसता है.

    ​स्वाइन फ्लू के 4 सबसे शुरुआती लक्षण-

    1. ​अगर आपको या आपके घर में किसी को ये शुरुआती संकेत दिखें, तो इसे मामूली जुकाम समझकर अनदेखा न करें-
    2. ​अचानक तेज बुखार- स्वाइन फ्लू की शुरुआत में शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है और तेज बुखार के साथ ठंड लगती है.
    3. गले में खराश और खांसी- सूखी या बलगम वाली खांसी के साथ गले में तेज दर्द या खराश महसूस होना इसका बड़ा लक्षण है.
    4. ​शरीर में तेज दर्द- सामान्य फ्लू की तुलना में इसमें कमर, हाथों-पैरों और सिर में बहुत ज्यादा ऐंठन व दर्द होता है.
    5. थकान और कमजोरी- थोड़ा सा काम करने पर ही भारी थकान महसूस होना और चक्कर आना भी इसके शुरुआती लक्षणों में शामिल है.

    स्वाइन फ्लू के कारण

    • संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना
    • संक्रमित सतहों को छूना और फिर मुंह, नाक या आंखों को छूना
    • भीड़-भाड़ वाले स्थानों में रहना, जहां वायरस का फैलाव ज्यादा हो सकता है

    ​स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय

    1. टीका- स्वाइन फ्लू से बचने के लिए नियमित रूप से फ्लू का टीका लगवाएं. यह वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी प्रदान करता है.
    2. हाइजीन- बार-बार हाथ धोएं, खासकर जब आप बाहर से घर आते हैं या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं. हाथ धोने के लिए साबुन और पानी का उपयोग करें या अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें.
    3. भीड़-भाड़ से बचें- फ्लू के मौसम में भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें. अगर संभव हो, तो घर में रहें और जरूरत के अनुसार बाहर जाएं.
    4. मास्क पहनें- अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो मास्क पहनें. इससे वायरस के फैलाव की संभावना कम हो जाती है.
    5. हेल्दी डाइट- एक हेल्दी डाइट का सेवन करें जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखे. फल, सब्जियां और विटामिन से भरपूर डाइट फूड्स का सेवन करें.

    “समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो फिर लौटेंगे” : नए शिक्षा मंत्री को CJP की दोटूक चेतावनी

    स्वाइन फ्लू का इलाज 

    अगर आपको स्वाइन फ्लू के लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. डॉक्टर एंटीवायरल दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन दे सकते हैं, जो वायरस के फैलाव को रोकने में मदद करती हैं. इसके अलावा, घर पर आराम करें, पानी पिएं और डॉक्टर की सलाह मानें.

    Related posts:

    1. रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि
    2. गर्मियों की सौगात या सेहत के लिए आफत? खाने से पहले पानी में क्यों भिगोनी चाहिए लीची, जानिए इसके फायदे और नुकसान
    3. अब खराब खाना बेचने वालों की खैर नहीं! FSSAI का Food Safety Connect App लॉन्च, एक शिकायत पर होगा एक्शन
    4. QDENGA Vaccine: भारत में लॉन्च हुई पहली डेंगू वैक्सीन, जानें किस उम्र के लोगों को लगेगी और कितनी डोज जरूरी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleAnnapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम
    Next Article समंदर की गहराइयों में प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी को किया प्रपोज

    Related Posts

    स्वस्थ्य

    मानसून हेल्थ अलर्ट: बारिश के मौसम में इन बीमारियों का बढ़ता है खतरा, ये लक्षण दिखें तो तुरंत बरतें सावधानी

    स्वस्थ्य

    Parents Alert! बच्चों से पहले खुद पर दें ध्यान! माता-पिता का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना बच्चों की असुरक्षा की वजह: रिसर्च

    स्वस्थ्य

    बदलते मौसम में बढ़ रही सर्दी-खांसी! कहीं कोविड-19 तो नहीं? डॉक्टर ने बताए नए लक्षण और बचाव के तरीके

    Latest Posts

    19 दिन बाद फिर मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किससे होगा अगला मुकाबला

    CG Crime: अपहरण की वारदात नाकाम – नाकाबंदी से घबराया अपहरणकर्ता, बच्ची को छोड़कर फरार… पुलिस ने मासूम को सकुशल किया बरामद

    CG News: अब मनमानी नहीं चलेगी! राजधानी में तय स्थानों पर ही लगेंगे पोस्टर, नियम तोड़ा तो लगेगा भारी जुर्माना

    छत्तीसगढ़ में 7 IFS अधिकारियों का तबादला, वन विभाग ने जारी किए नए पदस्थापना आदेश

    Sonam Wangchuk Discharge: अस्पताल से आज मिलेगी छुट्टी, डिस्चार्ज होते ही सबसे पहले यहां जाएंगे सोनम वांगचुक

    CG Rain Update: अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका! CGSSB ने निकाली 2292 सहायक शिक्षक भर्ती, ऐसे करें आवेदन

    समंदर की गहराइयों में प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी को किया प्रपोज

    शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, भीड़भाड़ में जाने से पहले जानें H1N1 के शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके

    Annapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.