Close Menu
    What's Hot

    Chhattisgarh Assembly Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीसरा दिन आज, सदन में गूंजेंगे जनहित और विपक्ष के बड़े सवाल

    Train Rules Update: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ में लागू हुए नए रेलवे नियम, जानिए किन मामलों में लगेगा भारी जुर्माना

    CJI सूर्यकांत पर अभद्र टिप्पणी के बाद प्रबल प्रताप अरेस्ट, बरामद पर्चियों से पुलिस को मिला बड़ा सुराग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भारत में Satellite Phone खरीदना है? पहले जान लें नियम, वरना हो सकती है कानूनी कार्रवाई!
    भारत

    भारत में Satellite Phone खरीदना है? पहले जान लें नियम, वरना हो सकती है कानूनी कार्रवाई!

    News Lead 18By News Lead 18July 15, 2026Updated:July 15, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने कुछ दिन पहले नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत करीब 1.34 लाख रुपये रखी गई है। इसके बाद एक बार फिर भारत में सैटेलाइट फोन के यूज और इससे जुड़े नियम चर्चा में आ गए हैं। जी हां, क्योंकि देश में सैटेलाइट फोन पूरी तरह बैन नहीं हैं, लेकिन इन्हें खरीदने और यूज करने के लिए सख्त सरकारी नियमों को फॉलो करना जरूरी है। बीएसएनएल ने जनवरी 2018 में आम नागरिकों के लिए Global Satellite Phone Service (GSPS) की शुरुआत की थी।

    यह सर्विस Inmarsat सैटेलाइट नेटवर्क पर बेस्ड है। नॉर्मल मोबाइल फोन जहां कॉल और इंटरनेट के लिए मोबाइल टावर्स पर डिपेंड रहते हैं, वहीं सैटेलाइट फोन सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाते हैं। यही कारण है कि ये दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों, जंगलों, रेगिस्तानों, समुद्र और प्राकृतिक आपदा वाले एरिया में भी सही से काम करते हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क खराब है या उपलब्ध नहीं है। हालांकि इन फोन्स का बिना परमिशन यूज करना भारी पड़ सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

    India vs England 1st ODI: कब, कितने बजे और कहां देखें LIVE? मैच टाइमिंग से लेकर Streaming तक सब जानें

    बिना परमिशन यूज करना पड़ सकता है भारी
    दरअसल भारत में सैटेलाइट फोन का यूज Telecommunications Act, 2023 और Indian Wireless Telegraphy Act, 1933 के तहत कंट्रोल किया जाता है। किसी भी शख्स को सैटेलाइट फोन रखने या यूज करने के लिए पहले दूरसंचार विभाग (DoT) से लाइसेंस या नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। ऐसे में अगर कोई शख्स बिना परमिशन सैटेलाइट फोन भारत लाता है या उसका यूज करता है, तो फोन जब्त किया जा सकता है। इसके साथ ही शख्स पर जुर्माना और गिरफ्तारी जैसी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। ये नियम न सिर्फ भारतीय नागरिकों बल्कि विदेशी यात्रियों पर भी लागू होते हैं।

    भारत में किन सैटेलाइट सर्विस की परमिशन?

    फिलहाल भारत में बीएसएनएल के जरिए Inmarsat नेटवर्क बेस्ड सैटेलाइट सर्विस को निर्धारित शर्तों के साथ मंजूरी मिली हुई है। वहीं, Thuraya, Iridium और कुछ अन्य विदेशी सैटेलाइट नेटवर्क भारत में ऑथराइज्ड नहीं हैं। ऐसे नेटवर्क पर चलने वाले सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल बिना सरकारी मंजूरी के नहीं किया जा सकता।

    CG विधानसभा LIVE: जल जीवन मिशन पर सदन में तीखे सवाल, सत्ता पक्ष के विधायक ने ही मंत्री को घेरा

    सैटेलाइट फोन के लिए क्यों हैं इतने सख्त नियम?

    भारत में सैटेलाइट फोन पर सख्ती की सबसे बड़ी वजह राष्ट्रीय सुरक्षा है। ऐसा इसलिए क्योंकि सैटेलाइट फोन टावर्स के बजाय सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाते हैं, इसलिए इनकी निगरानी ट्रेडिशनल टेलीकॉम नेटवर्क की तरह करना आसान नहीं है। 2008 के मुंबई टेररिस्ट अटैक में आतंकियों द्वारा Thuraya सैटेलाइट फोन के यूज किया गया था जिसके बाद सरकार ने इन नियमों को और कड़ा कर दिया।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! माय भारत पोर्टल पर फ्री रजिस्ट्रेशन, करियर को मिलेगी नई दिशा
    Next Article छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ HPV टीकाकरण सप्ताह, जानें किन लड़कियों को लगेगा यह वैक्सीन और क्या हैं फायदे; पढ़ें पूरी डिटेल

    Related Posts

    भारत

    CJI सूर्यकांत पर अभद्र टिप्पणी के बाद प्रबल प्रताप अरेस्ट, बरामद पर्चियों से पुलिस को मिला बड़ा सुराग

    vaccancy

    RRB Recruitment 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन और कौन कर सकेगा अप्लाई

    भारत

    Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा एक्शन, कोर्ट ने हाफिज सईद के खिलाफ जारी किया सख्त आदेश

    Latest Posts

    Chhattisgarh Assembly Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीसरा दिन आज, सदन में गूंजेंगे जनहित और विपक्ष के बड़े सवाल

    Train Rules Update: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ में लागू हुए नए रेलवे नियम, जानिए किन मामलों में लगेगा भारी जुर्माना

    CJI सूर्यकांत पर अभद्र टिप्पणी के बाद प्रबल प्रताप अरेस्ट, बरामद पर्चियों से पुलिस को मिला बड़ा सुराग

    CG Monsoon Alert: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर में छाए बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ HPV टीकाकरण सप्ताह, जानें किन लड़कियों को लगेगा यह वैक्सीन और क्या हैं फायदे; पढ़ें पूरी डिटेल

    भारत में Satellite Phone खरीदना है? पहले जान लें नियम, वरना हो सकती है कानूनी कार्रवाई!

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! माय भारत पोर्टल पर फ्री रजिस्ट्रेशन, करियर को मिलेगी नई दिशा

    RRB Recruitment 2026: रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन और कौन कर सकेगा अप्लाई

    CG Government Employees Alert: 31 जुलाई है आखिरी तारीख! छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा आदेश जारी

    छत्तीसगढ़ के MD-MS डॉक्टरों को बड़ा झटका! सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होंगे ठेके पर, इलाज महंगा होने की आशंका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.