Close Menu
    What's Hot

    Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

    CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Aarogya Setu 2.0 लॉन्च: अब एक ऐप में मिलेंगी कई हेल्थ सुविधाएं, जानिए आपके कैसे आएगा काम
    भारत

    Aarogya Setu 2.0 लॉन्च: अब एक ऐप में मिलेंगी कई हेल्थ सुविधाएं, जानिए आपके कैसे आएगा काम

    News Lead 18By News Lead 18July 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    केंद्र सरकार ने Aarogya Setu 2.0 लॉन्च कर दिया है. कोविड-19 के दौरान लोगों की मदद के लिए बनाया गया यह ऐप अब पूरी तरह नए रूप में सामने आया है. Aarogya Setu 2.0 की मदद से आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट, दवाइयों की जानकारी, फिटनेस रिकॉर्ड, हेल्थ इंश्योरेंस, अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी कई जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं एक ही जगह इस्तेमाल कर सकेंगे. आइए जानते हैं नया App किस तरह काम करेगा और इसमें आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी-

    Nagpur Factory Blast: नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन… रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज

    क्या है Aarogya Setu 2.0?

    Aarogya Setu 2.0 को इस तरह बनाया गया है कि यह आपके और आपके परिवार का डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड बन सके. आसान भाषा में समझें, तो आपकी मेडिकल रिपोर्ट, टेस्ट, इलाज और स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी एक ही जगह सुरक्षित रहेगी. जब भी जरूरत होगी, आप आसानी से इसे देख सकेंगे और डॉक्टर के साथ शेयर भी कर सकेंगे.

    मिलेंगी ये सुविधाएंमेडिकल रिपोर्ट होगी डिजिटल

    अगर आपके पास किसी जांच की रिपोर्ट PDF, फोटो या किसी दूसरे डिजिटल फॉर्मेट में है, तो उसे सीधे ऐप में अपलोड किया जा सकता है. ऐप इन सभी रिपोर्टों को एक जगह सेव करके आपका पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार करेगा. इससे आपको अपनी पुरानी मेडिकल हिस्ट्री ढूंढने में परेशानी नहीं होगी और डॉक्टर को भी इलाज में आसानी होगी.

    फिटनेस और सेहत पर भी रहेगी नजरऐप सिर्फ मेडिकल रिकॉर्ड रखने तक ही सीमित नहीं है. इसमें आप अपनी रोजाना की हेल्थ एक्टिविटी भी देख सकेंगे, जैसे- आपने दिनभर में कितने कदम चले. इसके अलावा आप अपना कैलोरी इनटेक, हार्ट रेट और ब्लड शुगर जैसी जरूरी स्वास्थ्य जानकारी भी देख सकेंगे. अगर आप स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड इस्तेमाल करते हैं, तो उनका डेटा भी इस ऐप से जोड़ा जा सकेगा. इसके अलावा आप अपने लिए हेल्थ गोल तय कर सकते हैं और जरूरी रिमाइंडर भी लगा सकते हैं.

    दवा लेने की याद भी दिलाएगा

    अक्सर लोग समय पर दवा लेना भूल जाते हैं. Aarogya Setu 2.0 में दवा लेने का रिमाइंडर भी मिलेगा. इसमें आप डॉक्टर की पर्ची के अनुसार या खुद दवा का नाम, समय, कितनी मात्रा लेनी है और दिन में कितनी बार लेनी है, यह जानकारी दर्ज कर सकते हैं. इसके बाद तय समय पर ऐप आपको दवा लेने की याद दिलाएगा.

    अस्पताल, डॉक्टर और एम्बुलेंस ढूंढना होगा आसान

    अगर आपको किसी अस्पताल, क्लीनिक, डॉक्टर या डायग्नोस्टिक सेंटर की जरूरत है, तो ऐप की मदद से आसपास की सुविधाएं आसानी से खोजी जा सकेंगी.  इसके अलावा ऐप में-

    • जरूरत पड़ने पर एम्बुलेंस की जानकारी मिलेगी.
    • ई-रक्तकोष (e-RaktKosh) के जरिए ब्लड की उपलब्धता देखी जा सकेगी.
    • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) से जुड़े अस्पताल भी आसानी से खोजे जा सकेंगे.

    PM-JAY Wallet: हेल्थ इंश्योरेंस की जानकारी भी रहेगी एक जगह

    इस ऐप में आप PM-JAY और अपने प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी भी देख सकेंगे. यहां आपको पता चलेगा कि-

    • आपके बीमा में कुल कितना कवर है.
    • अब तक कितना खर्च हो चुका है.
    • कितना बैलेंस बचा है.

    इससे बार-बार अलग-अलग वेबसाइट या दस्तावेज देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    पूरे परिवार का रिकॉर्ड एक ही अकाउंट में

    Aarogya Setu 2.0 में फैमिली मैनेजमेंट फीचर भी दिया गया है. इसकी मदद से आप अपने माता-पिता, पति या पत्नी और बच्चों की प्रोफाइल एक ही अकाउंट में जोड़ सकते हैं. इससे हर सदस्य के लिए अलग-अलग लॉगिन बनाने की जरूरत नहीं होगी और पूरे परिवार की हेल्थ जानकारी एक जगह संभाली जा सकेगी.

    आयकर विभाग में बड़ा फेरबदल: भोपाल मुख्यालय ने 70 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, CG-MP सेक्टर में हलचल

    माय कंसेंट: आपकी अनुमति के बिना कोई नहीं देख सकेगा डेटा

    सरकार का कहना है कि इस ऐप में आपकी हेल्थ जानकारी पूरी तरह आपकी अनुमति से ही शेयर होगी. अगर कोई अस्पताल, डॉक्टर या दूसरी संस्था आपका हेल्थ रिकॉर्ड देखना चाहती है, तो पहले आपकी मंजूरी जरूरी होगी. आप ऐप में यह भी देख सकेंगे कि किसे आपने अनुमति दी है, किसका अनुरोध अभी लंबित है और किसकी अनुमति खत्म हो चुकी है. यानी आपके हेल्थ डेटा पर पूरा कंट्रोल आपके पास रहेगा.

    ऐसे में अगर आप मेडिकल रिपोर्ट, दवाइयों का रिकॉर्ड, फिटनेस डेटा, हेल्थ इंश्योरेंस और अस्पताल से जुड़ी जानकारी अलग-अलग जगह रखने की बजाय एक ही ऐप में संभालना चाहते हैं, तो Aarogya Setu 2.0 आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. आयातित दवाओं पर सरकार सख्त, अब 12 महीने की वैधता के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleNagpur Factory Blast: नागपुर ब्लास्ट केस में बड़ा एक्शन… रायपुर पहुंची पुलिस, SBL एनर्जी के CEO और निदेशक की तलाश तेज
    Next Article Is Raghav Juyal Dating Niharika NM: क्या राघव जुयाल को मिला नया प्यार? निहारिका संग वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई डेटिंग की चर्चा

    Related Posts

    भारत

    CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

    भारत

    Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

    भारत

    Manipur Violence: मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

    Latest Posts

    Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा को पछाड़कर जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

    CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

    CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

    Territorial Army Bharti 2026: टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर और सोल्जर के पदों पर भर्ती, जानें रैली की तारीखें और पूरा शेड्यूल

    CG News: पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! अब ऑनलाइन करना होगा लाइसेंस का आवेदन, पुलिस जांच के बाद ही अनुमति 

    Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

    Hospital Treatment Cost: अब इलाज के खर्च को लेकर नहीं होगी उलझन! अस्पतालों को पहले ही बतानी होगी पूरी फीस, केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश

    CG शिक्षक भर्ती 2026: हाईकोर्ट के आदेश पर विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.