Close Menu
    What's Hot

    CG News : पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवक चढ़ा पानी टंकी पर, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

    शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

    छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को बड़ी राहत, दुकान एवं स्थापना पंजीयन प्रमाणपत्र अब 24 घंटे में होगा जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Weather News: मानसून आने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट… प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, 60 KMPH तक चलेंगी तेज हवाएं
    Raipur

    CG Weather News: मानसून आने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट… प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, 60 KMPH तक चलेंगी तेज हवाएं

    News Lead 18By News Lead 18June 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Weather News: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके साथ ही 11 जून से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन, वर्षा और तेज हवाओं की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून वर्तमान में देश के कई हिस्सों में सक्रिय है और इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। अगले तीन से चार दिनों में मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी प्रवेश कर सकता है। मानसून की इस प्रगति का असर प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई देने लगेगा।

    Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

    मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक मौसमी द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं एक अन्य द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश होते हुए विदर्भ तक फैली हुई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिससे बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में सबसे अधिक 2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रायगढ़ जिले के कापू, बलरामपुर के रघुनाथनगर और कुसमी, सरगुजा के लखनपुर और बतौली, गरियाबंद के छुरा तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया में भी वर्षा दर्ज की गई। बारिश की शुरुआती गतिविधियों ने कई इलाकों में गर्मी से राहत पहुंचाई है, हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

    ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

    तापमान की बात करें तो प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 3.2 और 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से प्रदेशभर में मेघगर्जन और वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के करीब पहुंचने के साथ वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे दोपहर और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है।

    मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लगातार बढ़ रही उमस और गर्मी से परेशान लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ कई जिलों में मौसम सुहावना हो सकता है। राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश या अंधड़ चलने की संभावना है। रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम लोगों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    Related posts:

    1. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    2. IIIT रायपुर में एआई से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर से किया गिरफ्तार
    3. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    4. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticlePakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत
    Next Article Train Seat Availability: TTE से पूछने की जरूरत नहीं, IRCTC के इस फीचर से मिनटों में जानें खाली सीटों का स्टेटस

    Related Posts

    Korba

    CG News : पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवक चढ़ा पानी टंकी पर, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

    छत्तीसगढ़

    शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को बड़ी राहत, दुकान एवं स्थापना पंजीयन प्रमाणपत्र अब 24 घंटे में होगा जारी

    Latest Posts

    CG News : पुलिस कार्रवाई के विरोध में युवक चढ़ा पानी टंकी पर, आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

    शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए DEO

    छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को बड़ी राहत, दुकान एवं स्थापना पंजीयन प्रमाणपत्र अब 24 घंटे में होगा जारी

    Train Seat Availability: TTE से पूछने की जरूरत नहीं, IRCTC के इस फीचर से मिनटों में जानें खाली सीटों का स्टेटस

    CG Weather News: मानसून आने से पहले मौसम विभाग का अलर्ट… प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, 60 KMPH तक चलेंगी तेज हवाएं

    Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाक सेना के एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान में तबाही, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की की दर्दनाक मौत

    ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: जानिए मैच कब शुरू होंगे, फैंस के लिए पूरे दिन क्रिकेट का शेड्यूल तय

    आग का तांडव! पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी

    बिजली के लिए ग्रामीणों का अनोखा विरोध: 48 गांवों के 500 लोगों ने खून से PM मोदी को लिखा पत्र

    CG BREAKING: IAS रमेश कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त नियुक्त

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.