Close Menu
    What's Hot

    हैदराबाद में छत्तीसगढ़ की विभूतियों को मिला प्रतिष्ठित ‘सेवा रत्न सम्मान-2026’

    इजरायल का बड़ा सैन्य अभियान: हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर भीषण हवाई हमले, ब्रिगेडियर जनरल और कैप्टन समेत कई की मौत

    IND vs AFG: शुभमन गिल–ऋषभ पंत ने मचाया धमाल, 8 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा नया कीर्तिमान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » IND vs AFG: शुभमन गिल–ऋषभ पंत ने मचाया धमाल, 8 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा नया कीर्तिमान
    खेल जगत

    IND vs AFG: शुभमन गिल–ऋषभ पंत ने मचाया धमाल, 8 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा नया कीर्तिमान

    News Lead 18By News Lead 18June 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच में न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने पर जहां टीम इंडियन ने अपनी पहली पारी में 368 रन बना लिए थे, तो वहीं दूसरे दिन के खेल में पकड़ और भी मजबूत हो गई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने दूसरे दिन के खेल में चौथे विकेट के लिए 169 रनों की बेहतरीन साझेदारी करने के साथ 8 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया, जिसमें ये भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए अब तक टेस्ट मुकाबलों में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी हो गई है। हालांकि गिल और पंत पहले सेशन में अपना विकेट गंवा बैठे थे।

    CG NEWS : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, SECL डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत

    धवन-विजय का तोड़ा रिकॉर्ड

    शुभमन गिल से सभी को दूसरे दिन के खेल में शतक के बाद बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 126 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए। इससे पहले गिल और पंत के बीच में चौथे विकेट के लिए 216 गेंदों में 169 रनों की साझेदारी देखने को मिली। दोनों ने मिलकर साल 2018 में भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेले गए टेस्ट मुकाबले में शिखर धवन और मुरली विजय के बीच हुई 168 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। अब तक भारतीय टीम की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में चार शतकीय साझेदारी देखने को मिली हैं।

    CG NEWS : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई, अफवाह से मचा हड़कंप

    ऋषभ पंत एकबार फिर से शतक लगाने से चूके

    अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट में सबसे ज्यादा नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर थी, जो पहला दिन खत्म होने पर नाबाद 50 रन बनाकर खेल रहे थे। पंत ने दूसरे दिन भी संभलकर शुरुआत करने के साथ आसानी से रन बना रहे थे, जिसमें जब सभी को लगा कि वह शतक लगाने में कामयाब होंगे तो उससे ठीक पहले 81 के निजी स्कोर पर ओमारजई शाहीदी के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह अपना विकेट गंवा बैठे। पंत टेस्ट क्रिकेट में 8वीं बार 80 से 99 के स्कोर के बीच में आउट हुए हैं।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. IND vs PAK: क्रिकेट फैंस तैयार रहें! एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान
    3. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    4. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG NEWS : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, SECL डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत
    Next Article इजरायल का बड़ा सैन्य अभियान: हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर भीषण हवाई हमले, ब्रिगेडियर जनरल और कैप्टन समेत कई की मौत

    Related Posts

    खेल जगत

    Team India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला मौका

    खेल जगत

    India vs Pakistan Match: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

    खेल जगत

    IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका

    Latest Posts

    हैदराबाद में छत्तीसगढ़ की विभूतियों को मिला प्रतिष्ठित ‘सेवा रत्न सम्मान-2026’

    इजरायल का बड़ा सैन्य अभियान: हिजबुल्लाह के 150 ठिकानों पर भीषण हवाई हमले, ब्रिगेडियर जनरल और कैप्टन समेत कई की मौत

    IND vs AFG: शुभमन गिल–ऋषभ पंत ने मचाया धमाल, 8 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा नया कीर्तिमान

    CG NEWS : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, SECL डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत

    CG NEWS : पुलिसकर्मी को चोर समझकर ग्रामीणों ने की पिटाई, अफवाह से मचा हड़कंप

    रायपुर–डोंगरगढ़ रेल लाइन पर ब्रेक, 10 जून से सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

    सराफा व्यापारी हत्याकांड: धमकी भरा WhatsApp मैसेज भेजने वाला आरोपी अंबिकापुर से दबोचा गया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    युवा बल्लेबाज छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को मिला बड़ा मौका, श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए स्क्वॉड में शामिल

    बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की यह योजना, 35 हजार कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

    मोवा के प्रेमनगर तेलुगु बस्ती में फटी पाइपलाइन से जनता परेशान, जिम्मेदारी से बच रहे भाजपा पार्षद – लक्ष्मण सेन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.