Close Menu
    What's Hot

    NEET paper leak case: पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन! 4 शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज होगी सुनवाई

    Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    PM मोदी का बड़ा बयान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई: 94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया
    Raipur

    पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई: 94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

    News Lead 18By News Lead 18June 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा रायपुर क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय अनुपालन की नियमित निगरानी की जा रही है। मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा जल एवं वायु प्रदूषणकारी उद्योगों का औचक निरीक्षण कर पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के विरुद्ध वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम, 1981 एवं जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के अंतर्गत रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, महासमुंद एवं गरियाबंद जिलों में स्थापित उद्योगों के विरुद्ध जनवरी 2025 से मई 2026 की अवधि में व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 94 प्रदूषणकारी उद्योगों को नोटिस जारी किए गए तथा 82 उद्योगों के विरुद्ध उत्पादन बंद करने अथवा विद्युत विच्छेदन के निर्देश जारी किए गए। इसी अवधि में 96 उद्योगों पर कुल 2 करोड़ 40 लाख 65 हजार 125 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति राशि अधिरोपित की गई। वहीं कच्चे माल, उत्पाद एवं ठोस अपशिष्टों का बिना तारपोलिन से ढंके परिवहन करने वाले 136 उद्योगों एवं संस्थानों पर 51 लाख 2 हजार 323 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई। इसके अतिरिक्त पूर्व अनुमति के बिना फ्लाई ऐश के अपवहन एवं डम्पिंग के मामलों में 2 उद्योगों पर 12 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई।

    केंद्रीय जेल में 5 दिन में दूसरी मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल; जांच शुरू

    सिंगल-यूज प्लास्टिक पर भी सख्त कार्रवाई

    भारत सरकार द्वारा अधिसूचित “Plastic Waste Management Amendment Rules, 2021” तथा राज्य शासन के “छत्तीसगढ़ प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री नियम, 2023” के तहत सिंगल-यूज प्लास्टिक एवं अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण, भंडारण, विक्रय, परिवहन एवं उपयोग पर प्रतिबंध लागू है। इस संबंध में जनवरी 2025 से मई 2026 तक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा एक उद्योग का उत्पादन बंद कराते हुए 87 हजार 500 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई तथा संबंधित उद्योग के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद भी दायर किया गया। एक अन्य उद्योग के विरुद्ध उत्पादन बंद करने के साथ 6 लाख 25 हजार रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। इसके अलावा दो अन्य उद्योगों के विरुद्ध भी उत्पादन बंद करने की कार्रवाई की गई।

    Sahara Desert Tragedy: डरा देगी यह खबर… सहारा रेगिस्तान में दर्दनाक हादसा, ट्रक खराब होने से 49 लोगों की प्यास से मौत, 80 KM तक नहीं मिला पानी

    रायपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार

    रायपुर शहर में परिवेशीय वायु गुणवत्ता की सतत निगरानी के लिए 4 स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड सहित Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations (CAAQMS) तथा 6 स्थानों पर National Ambient Air Monitoring Programme (NAMP) स्टेशन संचालित किए जा रहे हैं। वर्ष 2024 में रायपुर शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 65.38 दर्ज किया गया था, जो वर्ष 2025 में घटकर 62.86 हो गया है। इस प्रकार वायु गुणवत्ता में लगभग 4 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया है। यह स्तर संतोषजनक श्रेणी में आता है और प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा प्रदेश में स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए निगरानी एवं प्रवर्तन गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleकेंद्रीय जेल में 5 दिन में दूसरी मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल; जांच शुरू
    Next Article युवक से 3.50 लाख की लूट: चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

    Related Posts

    Raipur

    भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप

    छत्तीसगढ़

    CG New Rule: 1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Train Alert: 23 से 27 जुलाई तक रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और बदलेगा कई ट्रेनों का रूट

    Latest Posts

    NEET paper leak case: पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा एक्शन! 4 शहरों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, रोज होगी सुनवाई

    Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    PM मोदी का बड़ा बयान: छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषियों को नहीं मिलेगी माफी

    भाजपा घेराव के दौरान बवाल: कांग्रेस के 12 नेताओं पर FIR दर्ज, पत्थर और कांच की बोतल फेंकने का आरोप

    देर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए

    Room Drying Clothes Side Effects: कमरे में कपड़े सुखाना पड़ सकता है भारी, इन 3 लोगों की सेहत को खतरा

    Railway Recruitment 2026: रेलवे में बंपर भर्ती का ऐलान! जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन और कौन कर सकेगा अप्लाई

    CG New Rule: 1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

    वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    Chhattisgarh Train Alert: 23 से 27 जुलाई तक रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और बदलेगा कई ट्रेनों का रूट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.