Close Menu
    What's Hot

    Pre. D.El.Ed.26 : 4 जून को होगी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा, तय समय के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री बंद

    रायपुर में बदमाशों का आतंक: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में युवक पर डंडे से हमला, CCTV आया सामने

    US-Iran Ceasefire: 60 दिन और थमेगी जंग! अमेरिका-ईरान के बीच संघर्षविराम बढ़ाने पर सहमति

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » जंगल में माओवादियों का हथियार कारखाना तबाह, सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार किए बरामद
    छत्तीसगढ़

    जंगल में माओवादियों का हथियार कारखाना तबाह, सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार किए बरामद

    News Lead 18By News Lead 18May 29, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नारायणपुर/गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की पुलिस को माओवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर चलाए गए संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में संचालित माओवादियों के हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और निर्माण सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन अंतिम प्रहार” के तहत की गई। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 01 इंसास रायफल, 02 सिंगल शॉट रायफल, 02 बारह बोर रायफल और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने में उपयोग होने वाली कई सामग्री भी जब्त की गई।

    Emergency Helpline Number: 100-101 का झंझट खत्म! अब इमरजेंसी में पूरे देश के लिए होगा सिर्फ एक हेल्पलाइन नंबर, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित माओवादियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि नारायणपुर जिले के काकूर थाना क्षेत्र से लगभग सात किलोमीटर दूर महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के जंगलों में माओवादियों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। इसी सूचना के आधार पर 26 मई 2026 को गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के निर्देशन में संयुक्त अभियान शुरू किया गया। अभियान में प्राणहिता के विशेष अभियान दल की चार टुकड़ियां, नारायणपुर डीआरजी की एक टीम तथा बीडीडीएस प्राणहिता की दो टीमें शामिल थीं। 27 मई 2026 को काकूर थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें बीडीडीएस टीम ने संदिग्ध स्थानों की जांच के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार निर्माण सामग्री बरामद की।

    Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच राहत! 27 जिलों में तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी जारी

    बरामद सामग्री में 25 किलो आईईडी विस्फोटक, 02 क्लेमोर माइन, 110 डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर, 500 से अधिक बीजीएल सेल और निर्माण सामग्री, 07 बीजीएल लॉन्चर, 03 ट्यूब लॉन्चर, लोहे की रॉड, दो लेथ मशीन, दो मोटर, ग्राइंडर मशीन, इन्वर्टर, बैटरी, वायर बंडल और सोलर प्लेट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क माओवादियों द्वारा हथियार निर्माण और विस्फोटक तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। सुरक्षा बलों ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि उसका उपयोग आगे किसी भी हिंसक गतिविधि में न हो सके। यह संयुक्त अभियान गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) कार्तिक मधिरा, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज, अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन बी. जे., पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे तथा नारायणपुर के पुलिस उपाधीक्षक मनोज मंडावी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि माओवादी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleEmergency Helpline Number: 100-101 का झंझट खत्म! अब इमरजेंसी में पूरे देश के लिए होगा सिर्फ एक हेल्पलाइन नंबर, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
    Next Article आग का कहर : दो दुकानें जलकर खाक, बिल्डिंग गिरने से नगर सेना जवान घायल, सुबह फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    Pre. D.El.Ed.26 : 4 जून को होगी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा, तय समय के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री बंद

    Raipur

    रायपुर में बदमाशों का आतंक: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में युवक पर डंडे से हमला, CCTV आया सामने

    छत्तीसगढ़

    सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम – बिना सूचना छुट्टी पर अब होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

    Latest Posts

    Pre. D.El.Ed.26 : 4 जून को होगी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा, तय समय के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री बंद

    रायपुर में बदमाशों का आतंक: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में युवक पर डंडे से हमला, CCTV आया सामने

    US-Iran Ceasefire: 60 दिन और थमेगी जंग! अमेरिका-ईरान के बीच संघर्षविराम बढ़ाने पर सहमति

    BCCI Rules 2026: IPL फाइनल से पहले BCCI का नया नियम लागू, अब ये काम नहीं कर पाएंगे खिलाड़ी

    सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्त नियम – बिना सूचना छुट्टी पर अब होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

    NEET RE-Exam: पेपर लीक पर रोक के लिए हाई-लेवल तैयारी, एयरफोर्स की मदद से अलग-अलग शहरों में पहुंचेंगे NEET पेपर

    Liquor Shop Closed: मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ा झटका, इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

    CG T20 Cricket Premier League: छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज़, इस दिन से शुरू होंगे मैच, क्रिकेट प्रेमियों के लिए फ्री एंट्री का तोहफा

    आग का कहर : दो दुकानें जलकर खाक, बिल्डिंग गिरने से नगर सेना जवान घायल, सुबह फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    जंगल में माओवादियों का हथियार कारखाना तबाह, सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार किए बरामद

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.