Close Menu
    What's Hot

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » विवादों के बीच शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन:हड़ताल-खत्म कर लौटे कर्मचारियों को कंपनी ने पहले काम से रोका, फिर बनी सहमति
    छत्तीसगढ़

    विवादों के बीच शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन:हड़ताल-खत्म कर लौटे कर्मचारियों को कंपनी ने पहले काम से रोका, फिर बनी सहमति

    News Lead18By News Lead18May 19, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर में तीन दिन से बंद डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन आज से फिर शुरू हो गया। रामकी ग्रुप के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी कर ली है। हालांकि सुबह कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद के बाद मामला सुलझ पाया।

    सुबह करीब 5 बजे जब सफाईकर्मी काम पर लौटे तो कंपनी प्रबंधन ने उन्हें काम पर रखने से मना कर दिया। इसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। काफी देर तक बातचीत और तनाव के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और कचरा कलेक्शन शुरू कराया गया।

    वहीं, चार दिनों से कचरा नहीं उठने से नाराज नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी खुद कचरा गाड़ी चलाकर वार्ड में निकले।

    वेतन गड़बड़ी को लेकर हड़ताल पर थे कर्मचारी

    कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 8 साल से उनके वेतन में गड़बड़ी की जा रही है। कर्मचारियों ने दैनिक भास्कर को बताया कि कंपनी को प्रति सफाईकर्मी 9,750 रुपए का भुगतान किया जाता है, लेकिन उन्हें सिर्फ 7 से 8 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं।

    कर्मचारियों ने मांग की है कि वेतन गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई जाए। उनका कहना है कि जब तक जांच नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को रामकी ग्रुप ने कर्मचारियों के साथ बैठक भी बुलाई थी, जिसके बाद काम पर लौटने को लेकर सहमति बनी।

    78 करोड़ भुगतान अटका, कंपनी ने निगम पर लगाया आरोप

    DSW रामकी कंपनी का कहना है कि नगर निगम ने मार्च 2025 से अब तक करीब 78 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है। कंपनी के मुताबिक निगम से सिर्फ आंशिक भुगतान मिल रहा है, जबकि डीजल, गाड़ियों के रखरखाव और कर्मचारियों के वेतन का खर्च लगातार बढ़ रहा है।

    वहीं कचरा गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर भी वेतन वृद्धि और समय पर भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगें रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

    शहर में लगने लगे थे कचरे के ढेर

    तीन दिन तक कचरा कलेक्शन बंद रहने से शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए थे। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की थी।

    खास बात यह है कि इसी दौरान केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम का दौरा भी प्रस्तावित है।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के 32 जिलों में लागू फॉरेंसिक मोबाइल वैन सिस्टम, गृह मंत्री शाह ने दिखाई हरी झंडी
    Next Article रायपुर में पेट्रोल ₹104.32 लीटर, डीजल भी महंगा:90 पैसे बढ़े दाम, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे, रसोई तक पड़ेगा असर

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    Balodabazar

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    Latest Posts

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    सरकारी नौकरी का मौका! कक्षा 1 पास होना भी जरूरी नहीं, 24,752 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

    रायपुर में गरबा आयोजनों पर पुलिस के सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध; रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजेगा

    Smartphone Tips: मोबाइल में बार-बार आने वाले Ads को न करें नजरअंदाज, इन 5 तरीकों से पहचानें असली वजह

    Women’s T20 Cricket: रायपुर में होगी भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम की कमान

    Pregnancy में बीच हॉलिडे एंजॉय कर रहीं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताया क्वालिटी टाइम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.