Close Menu
    What's Hot

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, कई पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, अफवाहों से बढ़ी ‘पैनिक बाइंग’
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, कई पंपों में खत्म हुआ स्टॉक, अफवाहों से बढ़ी ‘पैनिक बाइंग’

    News Lead18By News Lead18May 14, 2026Updated:May 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल तनाव और ईंधन संकट की आशंकाओं के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर कृत्रिम संकट की स्थिति बन गई है। बालोद, जगदलपुर, गुरुर और धमतरी समेत कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे कई पेट्रोल पंपों का स्टॉक समय से पहले खत्म हो गया। कुछ पंपों पर तो ‘नो डीजल’ और ‘पेट्रोल नहीं है’ के पोस्टर तक लगाने पड़े हैं।बालोद जिले में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जिले के 76 पेट्रोल पंपों में से 10 पंपों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। जिला मुख्यालय के संतोष पेट्रोल पंप और झलमला स्थित पंपों पर “डीजल नहीं है” के बोर्ड लगा दिए गए हैं। हालात ऐसे हैं कि ट्रक और बस चालक ईंधन के लिए भटक रहे हैं, जबकि कई मालवाहक वाहन सड़कों किनारे खड़े होने को मजबूर हैं।

    पंप संचालकों ने केन, डिब्बों और ड्रम में पेट्रोल-डीजल देने पर भी रोक लगा दी है। वहीं बस्तर संभाग के जगदलपुर में भी अफवाहों के चलते भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने वाहनों की टंकियां फुल कराने के साथ अतिरिक्त ईंधन जमा करना शुरू कर दिया। हाईवे स्थित सोढ़ी पेट्रोल पंप के मैनेजर सुंदरलाल के मुताबिक सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री दोगुनी से अधिक रही और एक दिन में साढ़े चार हजार लीटर से ज्यादा ईंधन बिक गया।

    गुरुर और धमतरी में अफरा-तफरी का माहौल

    गुरुर तहसील के बोहारडीह पेट्रोल पंप में भी बुधवार को अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुबह से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें मुख्य सड़क तक पहुंच गईं। बड़ी संख्या में लोग प्लास्टिक के केन और ड्रम में ईंधन भरवाते नजर आए। घंटों इंतजार के बावजूद लोग लाइन छोड़ने को तैयार नहीं थे। पंप कर्मचारियों को भीड़ नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

    इधर धमतरी जिले में भी सप्लाई प्रभावित होने लगी है। शहर के रत्नाबांधा रोड और नगरी-धमतरी मार्ग स्थित कुछ पेट्रोल पंपों पर “पेट्रोल-डीजल नहीं है” के बोर्ड लगाए गए। पंप संचालकों का कहना है कि मांग के मुकाबले कम सप्लाई मिल रही है। तीन टैंकर की मांग पर सिर्फ एक टैंकर ही उपलब्ध हो पा रहा है।

    कुछ पंप संचालकों ने बताया कि 200 लीटर से अधिक डीजल देने पर भी अनौपचारिक रोक जैसी स्थिति है। वहीं सरकारी वाहनों के लिए अलग से स्टॉक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच धमतरी के महापौर रामू रोहरा ई-रिक्शा से नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जिसकी शहर में काफी चर्चा रही। हालांकि खाद्य विभाग ने दावा किया है कि प्रदेश में ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है।

    विभागीय आंकड़ों के अनुसार बालोद जिले में तेल कंपनियों के पास बुधवार तक 13 लाख 42 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध था। अधिकारियों का कहना है कि अफवाहों के कारण अस्थायी दबाव बना है। रायपुर ऑयल डिपो से लगातार टैंकर रवाना किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleशराब, साला और सनकी जीजा: गालियों से तंग आकर जीजा बना कातिल, रायपुर के उरला में हुई खूनी वारदात
    Next Article बिरगांव में नाली में मिला नवजात का शव:कपड़े में लिपटा था, CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    Balodabazar

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    Latest Posts

    T20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का धमाका, Surya को पीछे छोड़ हासिल किया यह बड़ा रिकॉर्ड

    ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के रूट या परिचालन पर असर

    छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, दीवार पर खून के निशान और बिस्तर पर मिली महिला की लाश; पति की तलाश जारी

    Chhattisgarh: शादी के अगले ही दिन दहेज की मांग! डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने लगाए 3 करोड़ और कार मांगने के आरोप

    CG Weather Update: प्रदेश में मौसम लेगा करवट, तापमान में बदलाव के आसार, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    सरकारी नौकरी का मौका! कक्षा 1 पास होना भी जरूरी नहीं, 24,752 पदों पर भर्ती के लिए इस तारीख तक करें आवेदन

    रायपुर में गरबा आयोजनों पर पुलिस के सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध; रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम नहीं बजेगा

    Smartphone Tips: मोबाइल में बार-बार आने वाले Ads को न करें नजरअंदाज, इन 5 तरीकों से पहचानें असली वजह

    Women’s T20 Cricket: रायपुर में होगी भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम की कमान

    Pregnancy में बीच हॉलिडे एंजॉय कर रहीं Kiara Advani, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताया क्वालिटी टाइम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.