Close Menu
    What's Hot

    IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर-बिलासपुर जीईसी अब कहलाएगा छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
    छत्तीसगढ़

    रायपुर-बिलासपुर जीईसी अब कहलाएगा छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

    News Lead18By News Lead18May 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़   प्रदेश में इस साल तीन नहीं, बल्कि दो संस्थानों को ही छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीजीआईटी) में अपग्रेड किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग ने जीईसी रायपुर और जीईसी बिलासपुर को सीजीआईटी बनाने की तैयारी पूरी कर ली है, जबकि दुर्ग पॉलिटेक्निक को फिलहाल इस योजना से बाहर रखा गया है।

    इसकी जगह अगले साल छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के यूटीडी को सीजीआईटी में अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। आईआईटी की तर्ज पर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में सीजीआईटी खोलने का वादा किया था। छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा क्षेत्र हैं। इसी लक्ष्य के तहत सरकार चरणबद्ध तरीके से सीजीआईटी की स्थापना कर रही है।

    प्रदेश में अभी चार सीजीआईटी संचालित हो रहे हैं। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) जगदलपुर के अलावा जशपुर, रायगढ़ और कबीरधाम के संस्थानों को पहले ही अपग्रेड कर सीजीआईटी का दर्जा दिया जा चुका है। अब रायपुर और बिलासपुर में नए सीजीआईटी शुरू होने के बाद प्रदेश में ऐसे संस्थानों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी।

    विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले वर्षों में बाकी लोकसभा क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से सीजीआईटी स्थापित किए जाएंगे।

    जीईसी रायपुर-बिलासपुर में 120-120 सीटें बढ़ेंगी सीजीआईटी में अपग्रेड होने के साथ ही जीईसी रायपुर और जीईसी बिलासपुर में दो-दो नए ब्रांच शुरू किए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और डेटा साइंस जैसे आधुनिक कोर्स शामिल हैं। दोनों संस्थानों में 120-120 सीटों की बढ़ोतरी होगी।

    पहले जीईसी रायपुर में बीटेक की 294 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 414 हो जाएंगी। इसी तरह जीईसी बिलासपुर में 273 सीटें थीं, जो बढ़कर 393 हो जाएंगी। पिछले साल जीईसी जगदलपुर को सीजीआईटी में अपग्रेड किया गया था। वहां पहले 282 सीटें थीं, जो बाद में बढ़कर 402 हो गईं। वहीं जशपुर, कबीरधाम और रायगढ़ सीजीआईटी में अभी 180-180 सीटें संचालित हैं। इस तरह प्रदेश के छह सीजीआईटी में इस बार कुल 1749 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

    जिन पॉलिटेक्निक को सीजीआईटी बनाया, वहां कम रही डिमांड जशपुर, कबीरधाम और रायगढ़ के पॉलिटेक्निक संस्थानों को सीजीआईटी में अपग्रेड किया गया था, लेकिन इन संस्थानों में छात्रों का अपेक्षित रुझान नहीं दिखा। पिछले साल जशपुर सीजीआईटी में 180 सीटों के मुकाबले केवल 15 छात्रों ने एडमिशन लिया। कबीरधाम में 180 में से करीब 50 सीटें भरीं, जबकि रायगढ़ सीजीआईटी में 180 सीटों के मुकाबले करीब 75 प्रवेश हुए।

    इसके उलट गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) जगदलपुर, जिसे सीजीआईटी में अपग्रेड किया गया था, वहां लगभग सभी सीटों पर प्रवेश हुए। तकनीकी शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जीईसी जगदलपुर पहले से स्थापित और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर वाला संस्थान था। वहां पहले भी एडमिशन के लिए प्रतिस्पर्धा रहती थी, इसलिए अपग्रेड के बाद छात्रों का भरोसा और बढ़ा।

    वहीं जशपुर, कबीरधाम और रायगढ़ के पॉलिटेक्निक संस्थानों में लैब, फैकल्टी, कैंपस और प्लेसमेंट जैसी सुविधाएं सीमित होने के कारण छात्रों का रुझान अपेक्षाकृत कम रहा।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleआम-काजू के बीच धान और मूंगफली की खेती की, मुनाफा 10 गुना ज्यादा‎
    Next Article अब वीडियो काल पर परिजनों से बात कर सकेंगी महिला कैदी, रायपुर जेल में स्क्रीन पर परिवार देखकर हुईं भावुक

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    छत्तीसगढ़

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Raipur

    Hareli Public Holiday: आज छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद

    Latest Posts

    IND vs SL: सिर्फ 157 रन बनाते ही शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं बना पाए ये रिकॉर्ड

    CG Crime News: पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार, RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से करोड़ों की ठगी

    Bastar Dussehra schedule 2026: बस्तर दशहरा 2026 का आगाज आज से, पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय ऐतिहासिक पर्व

    Hareli Public Holiday: आज छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद

    CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बनेगा नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश के आसार

    AIIMS Raipur Recruitment 2026: AIIMS रायपुर में ग्रुप-A के 121 पदों पर निकली भर्ती, 65,000+ सैलरी के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन

    Monsoon Health Tips: बारिश में गैस, अपच और ब्लोटिंग से बचना है? आयुष मंत्रालय ने बताया क्या खाएं, किन चीजों से करें परहेज

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Train में सिगरेट-बीड़ी पीना और गुटखा-तंबाकू खाना पड़ेगा महंगा, अब देना होगा भारी जुर्माना

    Who Is Komal Rani Swarnkar: गोविंदा की 37 साल पुरानी शादी में आई दरार? कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर की खबरों ने मचाई सनसनी

    CG Anganwadi Recruitment: इस जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.