Close Menu
    What's Hot

    Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

    गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘दूसरे की बीवी लेकर घूम रहे हो, सुनीता नहीं छोड़ेगी’

    Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » टूरिज्म-बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड:व्हाट्सऐप पर भेजी नग्न तस्वीरें, विरोध करने पर दी गालियां; केस दर्ज
    छत्तीसगढ़

    टूरिज्म-बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड:व्हाट्सऐप पर भेजी नग्न तस्वीरें, विरोध करने पर दी गालियां; केस दर्ज

    News Lead18By News Lead18May 5, 2026Updated:May 5, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड की गई है। आरोप है कि अज्ञात शख्स ने व्हाट्सऐप पर अपनी न्यूड फोटो भी भेजी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की।

    महिला अधिकारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अश्लील कॉल करने और आपत्तिजनक फोटो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

    टिकरापारा पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया।

    कॉल करने वाले व्यक्ति ने आपत्तिजनक बातें करते हुए पीड़िता के निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे और सेक्स की डिमांड की।

    गाली-गलौज की और न्यूड फोटो भेजे

    महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद 4 मई की सुबह फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया।

    मानसिक तनाव से गुजर रही पीड़िता

    पीड़िता के अनुसार, इस घटना का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ रहा है। इस तरह की हरकतों से वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    शिकायत में महिला ने संबंधित मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

    पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

    टिकरापारा पुलिस के अनुसार महिला अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleतपती गर्मी पर लगेगा ब्रेक: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें अपने जिलों का हाल
    Next Article विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर कैरिकेचर मेकिंग का आयोजन:रायपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित, बस्तर पर्यटन को बढ़ावा

    Related Posts

    Raipur

    Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

    Raipur

    Teacher Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका! 6,812 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, तीन परीक्षाओं की डेट जारी

    Raipur

    CG New Flight: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

    Latest Posts

    Mutton Shops Closed: रायपुर में इतने दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, खुली मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

    गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- ‘दूसरे की बीवी लेकर घूम रहे हो, सुनीता नहीं छोड़ेगी’

    Coast Guard Recruitment 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप-C पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

    FSSAI का बड़ा आदेश: दूध के अलावा दूसरी चीजों से बने प्रोडक्ट पर नहीं लिख सकेंगे ‘पनीर’

    Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, UPI और ATM पर क्या होगा असर?

    Teacher Recruitment 2026: सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका! 6,812 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, तीन परीक्षाओं की डेट जारी

    CG New Flight: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी, रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट

    CG News: स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

    JDA छत्तीसगढ़ का बड़ा ऐलान, कल से प्रदेशभर में OPD सेवाओं का बहिष्कार; अस्पतालों के बाहर चलेगी समानांतर

    छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी, ई-कोर्ट का मॉड्यूल हुआ लाइव; सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.