Close Menu
    What's Hot

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
    छत्तीसगढ़

    उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    News Lead18By News Lead18May 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन को उज्जैन और फिर नागदा स्टेशन पर रोककर पुलिस, बाल कल्याण समिति (CWC) और अन्य विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    जानकारी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति को सूचना मिली थी कि करीब 100 बच्चों को मजदूरी के लिए मुजफ्फरनगर से अहमदाबाद ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही उज्जैन में चार थानों का बल, आरपीएफ, जीआरपी, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को अलर्ट किया गया।

    गुरुवार रात करीब 11 बजे जैसे ही अंत्योदय एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पहुंची, टीम ने ट्रेन में सर्चिंग शुरू की। करीब आधे घंटे तक 50 से अधिक बच्चों और उनके साथ मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें शुरुआती तौर पर 4 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसी दौरान ट्रेन आगे बढ़ गई।

    रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहीं सीएसपी दीपिका शिंदे ने तत्काल नागदा स्टेशन को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई। वहां एक घंटे तक चली सर्चिंग के बाद 22 और नाबालिग बच्चों को ट्रेन से उतारा गया। इस तरह कुल 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

    नागदा से उतारे गए सभी बच्चे नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की उम्र 14 साल से भी कम है। सभी बच्चों को फिलहाल उज्जैन जीआरपी को सौंप दिया गया है। परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, वहीं बच्चों को फिलहाल CWC उज्जैन में रखा जाएगा।

    पुलिस को आशंका है कि बच्चों को मजदूरी के लिए गुजरात ले जाया जा रहा था, हालांकि कुछ बच्चे सोमनाथ और अन्य स्थानों पर घूमने जाने की बात भी कह रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

    श्रम विभाग की सहायक आयुक्त राखी जोशी के अनुसार, सूचना थी कि चार लोग 100 से अधिक नाबालिगों को गुजरात ले जा रहे हैं। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चों को किस उद्देश्य से और किन लोगों द्वारा ले जाया जा रहा था

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleअंबेडकर अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट में पर्ची, जांच और रिपोर्ट तक लंबा इंतजार सामने आया
    Next Article रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    छत्तीसगढ़

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    Latest Posts

    मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी कोटना__ बेज़ुबाँ सेवा समिति

    छत्तीसगढ़ सरकार का ‘सुशासन तिहार’ आज से शुरू:1 मई से 10 जून तक चलेगा अभियान, पहले दिन 14 जिलों में समाधान शिविर

    रायपुर पुलिस का ऑपरेशन तलाश…226 गुमशुदा सुरक्षित बरामद:इसमें 13 नाबालिग बच्चे भी शामिल, पश्चिम जोन के अफसरों ने चलाया अभियान

    उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    अंबेडकर अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट में पर्ची, जांच और रिपोर्ट तक लंबा इंतजार सामने आया

    जबलपुर में एक सैर पल भर में मातम बच्ची ने बताई क्रूज़ डूबते समय की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी!

    वेदांता बालको की पहल से ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता

    प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां; उठ रहीं लपटें

    दोपहिया सवारों के लिए नया नियम: अब पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट जरूरी, परिवहन विभाग का सख्त आदेश लागू

    छत्तीसगढ़ विस का विशेष सत्र: सीएम साय ने महिला आरक्षण बिल पर पेश किया चर्चा का प्रस्ताव,विपक्ष ने लगाया ये आरोप

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.