Close Menu
    What's Hot

    IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट बुक होगा तत्काल टिकट, पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

    Rainy Season Mood Swings: बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

    Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अंबेडकर अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट में पर्ची, जांच और रिपोर्ट तक लंबा इंतजार सामने आया
    छत्तीसगढ़

    अंबेडकर अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट में पर्ची, जांच और रिपोर्ट तक लंबा इंतजार सामने आया

    News Lead18By News Lead18May 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    राजधानी के बड़े सरकारी अस्पतालों में इलाज से ज्यादा समय मरीजों को कतारों में बिताना पड़ रहा है। डीकेएस और अंबेडकर अस्पताल की ग्राउंड रिपोर्ट में पर्ची, जांच और रिपोर्ट तक लंबा इंतजार सामने आया। ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि मरीज इलाज से ज्यादा समय कतारों में खड़ा रहता है।

    पर्ची, डॉक्टर, जांच और रिपोर्ट हर स्तर पर लंबा इंतजार है। गर्मी और भीड़ के बीच मरीज की स्थिति और बिगड़ती है। अस्पतालों में एक्सरे तो हो जाता है, लेकिन एमआरआई, सोनोग्राफी और सीटी स्कैन के लिए अगले दिन या लंबी तारीख दी जाती है। इससे इलाज शुरू होने में देरी होती है।

    अंबेडकर अस्पताल में सुबह 9:30 बजे पहुंचने पर भारी भीड़ मिली। आधे घंटे बाद पर्ची बनी, जो निशुल्क थी। इसके बाद 50 नंबर काउंटर, फिर सील और फिर डॉक्टर के लिए लंबी कतार का सामना करना पड़ा। करीब 11 बजे डॉक्टर ने एक्सरे कराने कहा। एक्सरे विभाग में फिर बिलिंग और कमरे बदलने की प्रक्रिया चली।

    11:30 बजे के बाद एक्सरे के लिए 21 नंबर कमरे में भेजा गया, जहां फिर इंतजार करना पड़ा। सुबह 9:30 से शुरू हुआ यह पूरा प्रोसेस दोपहर 1 बजे एक्सरे तक पहुंचा। रिपोर्ट के लिए डॉक्टर के पास जाने पर पता चला कि रिपोर्ट मोबाइल पर अपलोड नहीं हुई है। जांच में सामने आया कि स्टाफ ने नाम गलत दर्ज कर दिया था। सुधार के बाद ही रिपोर्ट मिली और दवा लिखी गई।

    डीकेएस अस्पताल: डीकेएस अस्पताल में न्यूरो मरीज को सबसे पहले पर्ची के लिए ही एक घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। सुबह 10 बजे पहुंचने के बाद 11 बजे पर्ची बन पाई। इस दौरान एसी बंद थी, कूलर भी गर्मी में बेअसर रहे और मरीज-परिजन पसीने से तर रहे।

    पर्ची के बाद डॉक्टर के कमरे के बाहर दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। करीब 1 बजे नंबर आया। मरीज ने हाथ में झुनझुनी, गर्दन से पीठ और कमर तक दर्द की शिकायत बताई। डॉक्टर ने एमआरआई कराने कहा, लेकिन बिलिंग के बाद जानकारी मिली कि एमआरआई के लिए अगले दिन आना होगा। इस पर एक मरीज ने कहा कि इससे अच्छा निजी अस्पताल चले जाते।

    अस्पतालों में भीड़ ज्यादा, इसलिए लगता है समय अंबेडकर अस्पताल में रोजाना ढाई से तीन हजार की ओपीडी रहती है। भीड़ ज्यादा होने से इलाज में कुछ समय लगता है। लेकिन पहले की अपेक्षा जांच और अन्य इलाज में अभी तेजी आई है। सभी मरीजों को समय पर इलाज मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। -डॉ. संतोष सोनकर, अंबेडकर

    समय तो लगता ही है… डीकेएस में गंभीर मरीज इलाज के लिए आते हैं। उन्हें देखने में समय भी लगता है। जहां तक जांच की बात है, भर्ती और ओपीडी दोनों मरीजों की जांच होती है, इसलिए थोड़ा समय लगता है। हमारी कोशिश रहती है कि मरीजों को त्वरित इलाज मिले। -डॉ. हेमंत शर्मा,

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleजबलपुर में एक सैर पल भर में मातम बच्ची ने बताई क्रूज़ डूबते समय की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी!
    Next Article उज्जैन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात बच्चों की तस्करी की सूचना विभागों की टीम ने 26 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    Related Posts

    Raipur

    CG Govt Jobs New Rules: सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    छत्तीसगढ़

    CG News: सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

    Raipur

    CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

    Latest Posts

    IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट बुक होगा तत्काल टिकट, पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

    Rainy Season Mood Swings: बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

    Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

    CG Govt Jobs New Rules: सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    Rohit Sharma Virat Kohli: ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

    CG News: सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

    बारिश के पानी से घर, फसल या सामान हुआ खराब? जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

    CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    LPG Cylinder Home Delivery: छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! बुकिंग के महज 3 घंटे में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर; जानें कैसे

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.