पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिव्यांश के शरीर पर डंडे और बेल्ट के बक्कल से पिटाई के गंभीर निशान मिले हैं। गुरुकुल स्टाफ के अनुसार, मासूम को चार दिनों तक टॉर्चर किया गया। भूखा रखा गया और बिना कपड़ों के भी रहने पर मजबूर किया गया
मासूम दिव्यांश की हत्या के मामले में हर दिन नए और खौफनाक खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच और डॉक्टरों के पैनल द्वारा की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि 11 साल के दिव्यांश को मौत से पहले दर्दनाक यातनाएं दी गई थीं। उसे न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि अमानवीय तरीके से प्रताड़ित भी किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिव्यांश को पिछले चार दिनों से लगातार पीटा जा रहा था। उसे डंडे, बेल्ट और थप्पड़ों से इस कदर मारा गया कि उसके शरीर के हर हिस्से पर चोट के निशान उभरे थे। जांच में सामने आया है कि सजा के तौर पर मासूम को एक पूरा दिन बिना कपड़ों के रखा गया था।
डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
गुरुकुल के स्टाफ ने खुलासा किया कि संचालक सौरभ उर्फ कन्हैया मिश्रा जब किसी बच्चे से नाराज होता था, तो उसे खाना तक नहीं दिया जाता था। बुधवार देर रात डॉक्टरों के पैनल ने दिव्यांश के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
