Close Menu
    What's Hot

    बकाया टैक्स पर निगम का बड़ा एक्शन, 8 व्यापारिक परिसरों पर ताला, लाखों की वसूली का दबाव

    सीएम ने सक्ती हादसे में मृतकों के पांच-पांच लाख रुपये घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

    अधिकतर मरने वाले बंगाल के मजदूर, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो;

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अधिकतर मरने वाले बंगाल के मजदूर, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो;
    छत्तीसगढ़

    अधिकतर मरने वाले बंगाल के मजदूर, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो;

    News Lead18By News Lead18April 15, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के भीतर बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

    बताया जा रहा है कि इस हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। ज्यादातर मृतक पश्चिम बंगाल और केनपाली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हुआ, जब प्लांट में नियमित कार्य चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

    ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी’
    एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो। चारों ओर धुआं ही धुआं हो गया। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है।

    सीएम ने जताया दुख
    पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट की दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं जताईं। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों के बेहतर उपचार और घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    होगी निष्पक्ष और गहन जांच
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित ‘वेदांता पावर प्लांट’ में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में कुछ श्रमिकों के निधन और घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है, राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। घटना की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

     

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रहार तेज, रायपुर में 42 डिग्री के करीब पारा, लू के संकेत
    Next Article सीएम ने सक्ती हादसे में मृतकों के पांच-पांच लाख रुपये घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बकाया टैक्स पर निगम का बड़ा एक्शन, 8 व्यापारिक परिसरों पर ताला, लाखों की वसूली का दबाव

    छत्तीसगढ़

    सीएम ने सक्ती हादसे में मृतकों के पांच-पांच लाख रुपये घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रहार तेज, रायपुर में 42 डिग्री के करीब पारा, लू के संकेत

    Latest Posts

    बकाया टैक्स पर निगम का बड़ा एक्शन, 8 व्यापारिक परिसरों पर ताला, लाखों की वसूली का दबाव

    सीएम ने सक्ती हादसे में मृतकों के पांच-पांच लाख रुपये घायल हुए श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

    अधिकतर मरने वाले बंगाल के मजदूर, चश्मदीद बोला- ऐसा लगा जैसे मिसाइल गिरी हो;

    छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रहार तेज, रायपुर में 42 डिग्री के करीब पारा, लू के संकेत

    वेदांता में मृत मजदूरों के परिवारों को 50-50 लाख और घायलों को 25-25 लाख का मुआवजा दे प्लांट प्रबंधन और सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    रायपुर में ऑनलाइन ठगी के एक संगठित गिरोह OLX पर कैमरा बेचने के नाम पर एक महिला से दो लाख की ठगी;

    सुकमा को 308 करोड़ रुपये के 228 कार्यों की सौगात, सीएम साय ने किया ‘स्वस्थ बस्तर’ अभियान की शुरुआत

    सीएम साय बोले- महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी

    सरकारी नौकरी का झांसा देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वाहन चालक ने युवती से किया दुष्कर्म

    छत्तीसगढ़ की राजधानी में नकली दवाओं के कारोबार का बड़ा खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.