Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के बीच राहत और चेतावनी दोनों, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी

    छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण ईसाई बन जाओ, नहीं तो नौकरी छोड़ दो’; पीड़ितों ने सुनाई आपबीती सालेम स्कूल में

    राजधानी रायपुर ड्रोन से ट्रैक होंगे गुंडे-बदमाश:भीड़भाड़ इलाकों में ड्रोन से निगरानी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण ईसाई बन जाओ, नहीं तो नौकरी छोड़ दो’; पीड़ितों ने सुनाई आपबीती सालेम स्कूल में
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण ईसाई बन जाओ, नहीं तो नौकरी छोड़ दो’; पीड़ितों ने सुनाई आपबीती सालेम स्कूल में

    News Lead18By News Lead18April 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का खेल जारी है। इस तरह के मामले लगातार आने के बाद भी थम नहीं रहे हैं। अब प्रदेश की राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित सालेम इंग्लिश स्कूल में हिंदू कर्मचारियों पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। उन्हें हिंदू से ईसाई बनने के लिये दबाव डाला जा रहा है। सैलरी नहीं दी जा रही है। इतना ही नहीं पीएफ का पैसा भी रोक दिया गया है। इससे परेशान होकर पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना और आदिवासी थाना बूढ़ापारा में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

    रायपुर में मचा हड़कंप
    इस चौंकाने वाले मामले को लेकर रायपुर में हड़कंप मचा हुआ है। स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर लगातार विवाद गहराता जा रहा है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उन्हें सैलरी नहीं मिल रही है। पिछले दो वर्षों से स्कूल प्रबंधन ने उनका पीएफ का पैसा रोक दिया है। कहा जा रहा कि ईसाई बन जाओ नहीं, तो नौकरी छोड़ दो। जब वो अपनी सैलरी मांगती है, तो उन पर बाइबल पढ़ने और बार-बार धर्म बदलने के लिए दबाव डाला जा रहा है। हमें हमारा हक का पैसा नहीं मिल रहा है। ऐसा नहीं करने पर परेशान किया जाता है।

    हिंदू रीति-रिवाज से पूजा पाठ करने पर भी रोक
    इतना ही नहीं हिंदू रीति-रिवाज से पूजा पाठ करने, दीपक जलाने पर भी रोक लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि ईसाई पद्धति से पूजापाठ करो। हिंदू रीति-रिवाज छोड़ दो, तो समय से सैलरी और पीएफ मिलेगा।

    जूदेव के निवास पर पहुंचीं पीड़ित महिलायें
    सालेम स्कूल में आया-बाई का काम करने वाली कुछ महिलाएं अपनी शिकायत को लेकर घर वापसी अभियान से जुड़े प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के निवास पर पहुंचीं और अपनी व्यथा सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि इस पूरे प्रकरण को संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उठाया जाएगा और निष्पक्ष जांच कराई जायेगी।

    स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप 
    पीड़ित महिलाओं ने स्कूल की प्रभारी प्राचार्य रुपिका लॉरेंस और छत्तीसगढ़ डायसिस ऑफ बोर्ड एजुकेशन के वाइस प्रेसिडेंट नीतिन लॉरेंस पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका आरोप है कि दोनों मिलकर शासन-प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं। दूसरी ओर अमर उजाला से बातचीत में इन आरोपों को दोनों पदाधिकारियों ने सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि सारे आरोप मनगढ़ंत और बेबुनियाद हैं। ऐसे लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जायेगी

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleराजधानी रायपुर ड्रोन से ट्रैक होंगे गुंडे-बदमाश:भीड़भाड़ इलाकों में ड्रोन से निगरानी
    Next Article छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के बीच राहत और चेतावनी दोनों, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के बीच राहत और चेतावनी दोनों, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी

    छत्तीसगढ़

    राजधानी रायपुर ड्रोन से ट्रैक होंगे गुंडे-बदमाश:भीड़भाड़ इलाकों में ड्रोन से निगरानी

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में देर रात लूट का खुलासा: पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार, चाकू और मोबाइल बरामद

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में बदले मौसम के बीच राहत और चेतावनी दोनों, बारिश के बाद बढ़ेगी गर्मी

    छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण ईसाई बन जाओ, नहीं तो नौकरी छोड़ दो’; पीड़ितों ने सुनाई आपबीती सालेम स्कूल में

    राजधानी रायपुर ड्रोन से ट्रैक होंगे गुंडे-बदमाश:भीड़भाड़ इलाकों में ड्रोन से निगरानी

    रायपुर में देर रात लूट का खुलासा: पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार, चाकू और मोबाइल बरामद

    छत्तीसगढ़ में लागू हुआ ‘धर्म स्वातं‌र्त्य कानून’, राज्यपाल ने लगाई मोहर

    यहां इलाज ही नहीं, विश्वास और जीवन सब मुफ्त मिलता यहां कोई कैश काउंटर नहीं है और 36,000 से अधिक बच्चों को नया जीवन मिला है।

    रायपुर में नशे के कारोबार पर सख्ती, आरोपी को 3 माह के लिए जेल में किया गया निरुद्ध

    कान्हा किसली प्रोजेक्ट के नाम पर कारोबारी से ठगे 3.15 करोड़, आरोपित गिरफ्तार

    खामोशी से बिलासपुर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, गांवों में छोड़ गए बड़ी सीख

    रायपुर में शादी से लौट रहे परिवार पर बदमाशों का हमला, चाकू-डंडों से घायल कर लूटे गहने और कैश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.