राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने नई तकनीक का सहारा लिया है। विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कालचक्र’ के तहत अब संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी शुरू कर दी गई है।
नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों—खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह में पुलिस टीमों ने अड्डेबाजी वाले स्थानों, संदिग्ध गतिविधियों वाले इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर ड्रोन से नजर रखना शुरू किया है।
