Close Menu
    What's Hot

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    27th anniversary of the Kargil War: कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » यहां इलाज ही नहीं, विश्वास और जीवन सब मुफ्त मिलता यहां कोई कैश काउंटर नहीं है और 36,000 से अधिक बच्चों को नया जीवन मिला है।
    छत्तीसगढ़

    यहां इलाज ही नहीं, विश्वास और जीवन सब मुफ्त मिलता यहां कोई कैश काउंटर नहीं है और 36,000 से अधिक बच्चों को नया जीवन मिला है।

    News Lead18By News Lead18April 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। जब देश में इलाज लगातार महंगा होता जा रहा है और सामान्य परिवारों के लिए गंभीर बीमारियों का उपचार किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रह गया है, ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल एक मिसाल पेश कर रहा है। यहां न कोई कैश काउंटर है और न किसी प्रकार की फीस ली जाती है।
    जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों का अत्याधुनिक सर्जरी सहित पूरा इलाज यहां निश्शुल्क किया जाता है। श्री सत्य साईं ट्रस्ट द्वारा संचालित इस संस्थान ने अब तक 36 हजार से अधिक बच्चों को नई जिंदगी दी है, जबकि दो लाख से ज्यादा मरीज ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।
    प्रतिदिन औसतन 10 से अधिक हृदय सर्जरी करने वाला यह अस्पताल न केवल देश के विभिन्न राज्यों बल्कि विदेश से भी आने वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद का सबसे भरोसेमंद केंद्र बन चुका है। यहां इलाज ही नहीं, विश्वास और जीवन सब मुफ्त मिलता है।
    बिहार के लखीसराय जिले के खलतू यादव तीन साल तक कर्ज में डूबते गए, फिर भी बेटे विक्रम के दिल का ऑपरेशन नहीं करा सके। हर बीतते दिन के साथ उम्मीदें टूटती चली गईं, लेकिन जब वह श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल पहुंचे तो बिना एक भी रुपया खर्च किए इलाज हुआ और विक्रम को नई जिंदगी मिल गई
    वह कहते हैं कि यहां ओपीडी में रजिस्ट्रेशन से लेकर आपरेशन में लगने वाले दवाओं के खर्च तक सब कुछ मुफ्त था, जबकि निजी अस्पताल में इसका खर्च करीब 20 लाख रुपये तक आता।
    अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी अजय सर्राफ कहते हैं कि यहां इलाज के साथ रहना और खाना भी मुफ्त है। 12 साल तक के बच्चों के साथ दो व्यक्तियों और 12 से 18 साल तक के मरीज के साथ एक व्यक्ति के रहने और खाने की व्यवस्था की जाती है।
    रायपुर के अलावा पलवल (हरियाणा), नवी मुंबई (महाराष्ट्र) और कोंडापक (तेलंगाना) के अस्पताल में भी नि:शुल्क इलाज उपलब्ध है। वह कहते हैं कि नवा रायपुर के अस्पताल में  उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान आदि के साथ विदेश के कई परिवार अपने बच्चों के इलाज के लिए पहुंचते हैं।
    फ्री इलाज से मिली नई जिंदगी
    उत्तर के सोनभद्र निवासी प्लंबर दिनेश कुमार चौरसिया महीने में बमुश्किल 10 हजार रुपये कमाते हैं। उनकी चार साल की बेटी अनन्या की बीमारी को वह दो साल तक सर्दी-बुखार समझकर इलाज कराते रहे।
    हालत बिगड़ने पर लखनऊ में सही बीमारी का पता चला, लेकिन महंगे ऑपरेशन का खर्च उनके लिए बड़ी बाधा बन गया। गांव के एक व्यक्ति की सलाह पर वह यहां पहुंचे, जहां मुफ्त इलाज हुआ और अब उनकी बच्ची तेजी से स्वस्थ हो रही है।

    चार साल का बेटा अब स्वस्थ

    रांची की बेनेडिकता बकला चार वर्षीय बेटे आहान टोप्पो के इलाज के लिए कोलकाता से लेकर दक्षिण भारत तक भटकती रहीं। बेटे की बीमारी का पता उन्हें एक साल का होने पर चला था।

    छोटी दुकान और किराये से करीब 12 हजार रुपये मासिक आय के कारण इलाज करना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था। कर्ज भी नहीं मिला। अंततः जानकारी मिलने पर वह यहां पहुंचीं, जहां बेटे का निश्शुल्क इलाज हुआ और अब आहान पूरी तरह स्वस्थ है।
    हेल्पलाइन नंबर 8010119000 पर करें संपर्क
    अस्पताल के चेयरमैन डा. सी. श्रीनिवास के अनुसार स्वास्थ्य सेवा केवल उद्योग नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है और इसी सोच के साथ यह संस्थान निरंतर कार्य कर रहा है।
    इलाज के लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से पांच बजे तक हेल्पलाइन नंबर 8010119000 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल की वेबसाइट srisathyasaisanjeevani.org/contact-us से पूरी जानकारी मिल सकती है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में नशे के कारोबार पर सख्ती, आरोपी को 3 माह के लिए जेल में किया गया निरुद्ध
    Next Article छत्तीसगढ़ में लागू हुआ ‘धर्म स्वातं‌र्त्य कानून’, राज्यपाल ने लगाई मोहर

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    छत्तीसगढ़

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Raipur

    NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं की जीत का किया स्वागत

    Latest Posts

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    27th anniversary of the Kargil War: कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत

    “समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो फिर लौटेंगे” : नए शिक्षा मंत्री को CJP की दोटूक चेतावनी

    New Education Minister: प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया मंजूर

    NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं की जीत का किया स्वागत

    Chhattisgarh Railway में AI की एंट्री! 145 स्टेशन और 303 कोच हाईटेक CCTV से लैस, संदिग्धों पर होगी पैनी नजर

    NFR Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में सुनहरा मौका, NFR स्पोर्ट्स कोटा 2026-27 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

    Wi-Fi Calling फीचर ऑन करें और पाएं नेटवर्क के बिना भी कॉलिंग की सुविधा, जानें कैसे काम करती है ये सेटिंग

    न जुर्माना सुधारा, न चेतावनी… बार-बार शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले युवक पर कोर्ट का अनोखा फैसला

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.