Close Menu
    What's Hot

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन। आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे को आजीवन कारावास, जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

    जल संसाधन विभाग में बड़ा बदलाव, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भीड़भाड़ से मिलेगी छुटकारा: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 448 करोड़ रुपये से बनेंगी 9 बायपास सड़कें, जानें
    छत्तीसगढ़

    भीड़भाड़ से मिलेगी छुटकारा: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 448 करोड़ रुपये से बनेंगी 9 बायपास सड़कें, जानें

    News Lead18By News Lead18April 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुगम और तेज बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में नौ बायपास सड़कों के निर्माण के लिए 448 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है।

    लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में नौ बायपास सड़कों के लिए कुल 448 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्थानीय लोगों की मांगों व जरूरतों को देखते हुए इन बायपास सड़कों के लिए प्राथमिकता से राशि मंजूर करने के निर्देश दिए थे।

    लोक निर्माण विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में तमनार बायपास मार्ग के लिए 152 करोड़ 17 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से 6 किमी बायपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। विभाग ने रायगढ़ शहर में रिंग रोड (बायपास मार्ग) के लिए 70 करोड़ 47 लाख रुपए मंजूर किए हैं। खरसिया के बायपास क्रमांक-3 कबीर चौक से डभरा रोड तक 2 किमी सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए भी 7 करोड़ 22 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

    विभाग ने धमतरी जिले में 4 किमी लंबाई के भखारा बायपास के लिए 14 करोड़ 94 लाख रुपए तथा 1.50 किमी लंबाई के नारी बायपास मार्ग के लिए 7 करोड़ 97 लाख रुपए मंजूर किए हैं। बलौदाबाजार में लटुवा, पनगांव होते हुए 15 किमी लंबे बलौदाबाजार बायपास सड़क के लिए 88 करोड़ 68 लाख रुपए एवं 7 किमी लंबे रिसदा बायपास मार्ग के लिए 20 करोड़ 99 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    लोक निर्माण विभाग ने बिलासपुर में 13.40 किमी कोनी-मोपका फोरलेन बायपास मार्ग के लिए 82 करोड़ 80 लाख रुपए तथा बेमेतरा जिले में 1.20 किमी कांक्रीटीकृत छिरहा बायपास सड़क के लिए 2 करोड़ 89 लाख रुपए की भी मंजूरी दी है।

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राज्य शासन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्बाध, तेज और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। ट्रैफिक का दबाव कम करने बायपास सड़कों, पुलों और ओवरब्रिजों का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इससे आवागमन और अधिक स्मूथ, तेज एवं व्यवस्थित होगा। हम प्रदेश के समग्र विकास के लिए आधुनिक और मजबूत सड़क अधोसंरचना लगातार विकसित कर रहे हैं।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleमहाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, जानिए कौन है पत्नी प्रीतिका
    Next Article पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश जारी कर नई पदस्थापनाओं की सूची जारी की गई है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन। आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे को आजीवन कारावास, जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

    छत्तीसगढ़

    जल संसाधन विभाग में बड़ा बदलाव, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    Latest Posts

    अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन। आवंटित केरोसिन का उठाव 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे को आजीवन कारावास, जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

    जल संसाधन विभाग में बड़ा बदलाव, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

    पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश जारी कर नई पदस्थापनाओं की सूची जारी की गई है।

    भीड़भाड़ से मिलेगी छुटकारा: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 448 करोड़ रुपये से बनेंगी 9 बायपास सड़कें, जानें

    महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, जानिए कौन है पत्नी प्रीतिका

    भिलाई स्टील प्लांट टरबाइन में ब्लास्ट के बाद आग हादसे में सात मजदूर घायल

    बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट पेश, सीएम साय ने PM मोदी से की मुलाकात; छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया

    हमर लैब की जगह अब हाईटेक ‘अटल आरोग्य लैब’, गांव-गांव मिलेगी जांच सुविधा

    रायपुर की जीवनदायिनी ‘खारुन’ के अस्तित्व पर संकट, नदी में खुलेआम अवैध डंपिंग कर ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारिओं ने पर्यावरण नियमों की उड़ाई धज्जियाँ :प्रदुमन शर्मा।

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.