Close Menu
    What's Hot

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी में हालिया बदलावों डिप्टी लीडर पद से हटाए

    रायपुर वक्फ बोर्ड ने शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर महिलाओं को देर रात अश्लील कॉल करने और दोस्ती के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप थे

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को लेकर समर सीजन में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) – सांतरागाछी (SRC) – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई
    छत्तीसगढ़

    अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई

    News Lead18By News Lead18April 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी और उसे अधमरी हालत में मुरूम गड्ढे में जिंदा दफन कर दिया गया था।

    घटना 21 मार्च की है, जब ग्राम भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में दबा शव मिला था। मौके पर शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा था। पुलिस ने शव का उत्खनन कर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें खुलासा हुआ कि युवक को गंभीर चोट पहुंचाने के बाद जिंदा दफन किया गया, जिससे उसकी सांस रुकने से मौत हो गई।

    जांच के दौरान मृतक की पहचान माना निवासी 29 वर्षीय नितेश बत्रा के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूरे मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी और महिला के बीच प्रेम संबंध था। घटना की रात युवक महिला के घर के पास खड़ा मिला, जिसे लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर उसे वाहन में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर बेरहमी से पीटा।

    आरोपियों ने युवक को बेहोश करने के बाद मुरूम खदान में ले जाकर जिंदा दफन कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल वाहन, लकड़ी और अन्य सामान भी जब्त किया है। मामले में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleदुर्ग के पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एनटीए जेईई मेन के एक्जाम में नकल करने वाले एक परीक्षार्थी के खिलाफ मामला दर्ज
    Next Article दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को लेकर समर सीजन में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) – सांतरागाछी (SRC) – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी में हालिया बदलावों डिप्टी लीडर पद से हटाए

    छत्तीसगढ़

    रायपुर वक्फ बोर्ड ने शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर महिलाओं को देर रात अश्लील कॉल करने और दोस्ती के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप थे

    छत्तीसगढ़

    दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एनटीए जेईई मेन के एक्जाम में नकल करने वाले एक परीक्षार्थी के खिलाफ मामला दर्ज

    Latest Posts

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी में हालिया बदलावों डिप्टी लीडर पद से हटाए

    रायपुर वक्फ बोर्ड ने शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर महिलाओं को देर रात अश्लील कॉल करने और दोस्ती के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप थे

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को लेकर समर सीजन में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) – सांतरागाछी (SRC) – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

    अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई

    दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एनटीए जेईई मेन के एक्जाम में नकल करने वाले एक परीक्षार्थी के खिलाफ मामला दर्ज

    रायपुर में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    हाईवे पर चाकू दिखाकर लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 3 किमी पीछा कर आरोपी दबोचा

    छत्तीसगढ़: खराब रास्ता और अंधेरी रात… जब देवदूत बनकर पहुंचे CRPF जवान, तीन माह की बच्ची की बचाई जान

    रायपुर के संतोषी नगर इलाके में एक पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई

    रायपुर में खौफनाक वारदात… प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया; प्रेमिका समेत 5 गिरफ्तार

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.