Close Menu
    What's Hot

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » किशोरी से प्रेम संबंध बनाए, गर्भवती हुई तो अबार्शन कराया, शादी का दबाव बनाने लगी तो दोस्तों संग ट्रेन से धक्का देकर मार डाला
    छत्तीसगढ़

    किशोरी से प्रेम संबंध बनाए, गर्भवती हुई तो अबार्शन कराया, शादी का दबाव बनाने लगी तो दोस्तों संग ट्रेन से धक्का देकर मार डाला

    News Lead18By News Lead18April 2, 2026Updated:April 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    खैरागढ़। ग्राम चिचोला की किशोरी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमी युवक समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूरा प्रकरण प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। खैरागढ़ पुलिस के मुताबिक किशोरी और गांव के ही रहने वाले उम्र में उससे 13 साल बड़े आरोपित मोहन वर्मा (27) के बीच प्रेम संबंध था।

    इस बीच ही किशोरी का गर्भ ठहर गया और आरोपित ने उसका अबार्शन करवा दिया। जिसके बाद ही किशोरी, मोहन पर साथ रहने का दबाव बनाने लगी। इस दबाव के चलते ही मोहन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और उसे ट्रेन से धक्का देकर मार डाला।

    पूरी घटना महज 12 घंटों के बीच घटित हो गई

    यह पूरी घटना महज 12 घंटों के बीच घटित हो गई। नाबालिग अपने मामा की शादी में खैरागढ़ आई हुई थी। घटना 28 मार्च की रात की है। मुख्य आरोपित मोहन वर्मा ने किशोरी को मिलने बुलाया। उसने पहले ही अपने दोस्त के साथ किशोरी को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी।

    वह अपने दोस्त डोंगरगढ़ निवासी हरीश वर्मा और गांव के एक नाबालिग के साथ खैरागढ़ पहुंचा। यहां से वह मृतका को अपने साथ ले गया। इस बीच उसे नए कपड़े दिलाकर पुराने कपड़े बदलवा दिए। ताकि उसकी पहचान न हो। यहां से आरोपित उसे लेकर डोंगरगढ़ गए। जहां मोहन उसे साथ रहने की जिद नहीं करने के लिए समझाता रहा।

    वेनगंगा एक्सप्रेस से बिलासपुर की ओर निकल गए

    जब किशोरी नहीं मानी तो सभी टिकट लेकर वेनगंगा एक्सप्रेस से बिलासपुर की ओर निकल गए। इस बीच बिलासपुर स्टेशन आने तक मोहन ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और स्टेशन पर उतरने की जिद करने लगी। इसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर मोहन ने हत्या की जो योजना तैयार की थी, उस पर काम किया।

    किशोरी और आरोपित एक साथ ट्रेन की बोगी में दरवाजे के पास खड़े हुए थे। तभी आरोपित मोहन ने थाना मस्तुरी क्षेत्र के जयरामनगर रेलवे स्टेशन के आगे उसे ट्रेन से धक्का दे दिया।

    दूसरी ट्रेन में बैठकर डोंगरगढ़ आए आरोपित

    घटना के बाद 29 मार्च की सुबह आरोपित मोहन वर्मा, हरीश वर्मा व नाबालिग अकलतरा रेलवे स्टेशन पर उतरे। तीनों दूसरी ट्रेन में बैठकर वापस डोंगरगढ़ आ गये। यहां से हरीश अपने घर चला गया। आरोपित मोहन और नाबालिग मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव के लिये निकले और रास्ते में सारंगपुर मोड़ पर पीड़िता के कपड़े को जला दिया।

    पुलिस ने ली तकनीकी साक्ष्यों का सहारा

    अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच में तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन और अकलतरा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में आरोपित और नाबालिग एक साथ दिखाई दिए। खैरागढ़ शहर के कैमरों में भी अपहरण की घटना कैद हुई। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपितों ने राज उगल दिया।

    सबूत मिटाने की भी की थी तैयारी

    आरोपितों ने वारदात से पहले ही सबूत मिटाने की योजना बना ली थी। नाबालिग के कपड़े रास्ते में बदलवाए और मोबाइल तोड़कर फेंक दिया। वारदात के बाद लौटते समय कपड़ों को जला दिया गया। हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम को जोड़ते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त मोबाइल व मोटरसाइकिल भी जब्त की।

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Article30 लाख के इनामी नौ माओवादियों का समर्पण, एके 47 और गोला-बारूद जब्त
    Next Article छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बिजली ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन दिया 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    Raipur

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Latest Posts

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.