Close Menu
    What's Hot

    Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया था शव, भूत के खौफ से थाने पहुंचा आरोपी किया सरेंडर
    छत्तीसगढ़

    दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया था शव, भूत के खौफ से थाने पहुंचा आरोपी किया सरेंडर

    News Lead18By News Lead18April 1, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर में ही दफना दिया।

    यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके की है। हत्या के करीब एक सप्ताह बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे मृतक का “भूत” दिखाई दे रहा था। इसी डर के कारण उसने आत्मसमर्पण किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 24-25 मार्च की दरमियानी रात की है। मृतक बृजलाल अगरिया (35) शराब के नशे में अपने दोस्त मिथलेश कुजूर (37) के घर पहुंचा था। उसने मिथलेश को साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा। नवरात्र होने के कारण मिथलेश ने मना कर दिया, जिस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर झूमाझटकी हुई, जिसमें मिथलेश का मोबाइल फोन टूट गया। मोबाइल टूटने से गुस्साए मिथलेश ने पास रखे डंडे से बृजलाल के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

    शव को छिपाने का प्रयास
    हत्या के बाद आरोपी मिथलेश ने अपनी पत्नी राजकुमारी (36) के साथ मिलकर शव छिपाने की योजना बनाई। उन्होंने घर में पहले से खोदे गए एक गड्ढे में शव को डाल दिया। इसके बाद गड्ढे को प्लाईबोर्ड से ढककर ऊपर मिट्टी डाल दी। पति-पत्नी कुछ दिनों तक घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां छिपे रहे। इस दौरान मिथलेश मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसे बार-बार दोस्त का “भूत” दिखाई देता था, जो अंतिम संस्कार कराने की बात कहता था। इसी डर और बेचैनी के कारण उसने थाने जाकर घटना की जानकारी दी।

    पुलिस जांच और गिरफ्तारी
    मंगलवार रात मिथलेश गांधीनगर थाने पहुंचा और हत्या की बात कबूल की। उसकी सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम, न्यायिक मजिस्ट्रेट और फॉरेंसिक विशेषज्ञ आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां से बृजलाल का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को शव परीक्षण के लिए भेजा और आरोपी मिथलेश कुजूर व उसकी पत्नी राजकुमारी को गिरफ्तार कर लिया।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleप्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Next Article आज 1 अप्रैल 2026 है, जो नए वित्तीय वर्ष 2026-27 का 7 बड़े नियम, जान लें आपकी जेब पर इनका क्या पड़ेगा असर

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    छत्तीसगढ़

    CG Crime: प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बढ़ेगा तापमान, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Latest Posts

    Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: फांसी की सजा पाए तीनों आरोपी रायपुर केंद्रीय जेल शिफ्ट

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    CG Crime: प्रेमी से मिलने होटल पहुंची युवती की कमरे में मौत, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

    अभिजीत दीपके, रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, फ्लाइट के अंदर पहुंची पुलिस

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बीच बढ़ेगा तापमान, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! अब 70% तक कम कीमत पर मिलेंगी दवाएं, सरकार का बड़ा कदम

    CG Land Use Rules: छत्तीसगढ़ में जमीन के इस्तेमाल के नियम बदले, लागू हुआ नेगेटिव लिस्ट मॉडल; आम लोगों को मिलेंगे ये फायदे

    RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 3548 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन की पूरी जानकारी

    Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए जान लें ये तरीका

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.