Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

    सीएम साय बोले- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें

    कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा टोल की नई दरें जारी एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा टोल की नई दरें जारी एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा

    News Lead18By News Lead18March 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल की नई दरें जारी कर दी हैं। प्रदेश के सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से वाहनों को पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक अतिरिक्त टैक्स चुकाना होगा।

    नोटिफिकेशन के अनुसार भिलाई, आरंग, बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़, जगदलपुर जाने वाले मार्गों पर स्थित कुम्हारी, भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट, बगदेवा समेत अन्य टोल प्लाजा के दरों में वृद्धि की गई है।

    करीब एक लाख से अधिक वाहनों पर पड़ेगा असर

    इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना आवाजाही करने वाले करीब एक लाख से अधिक वाहन चालकों पर पड़ेगा। विशेष रूप से भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए टोल रेट में 20 रुपये तक का इजाफा किया गया है। एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि टोल टैक्स की दरें प्रतिवर्ष होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर संशोधित की जाती हैं।

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के फार्मूले के तहत इस बार लगभग 2.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की गई है। सड़क रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर के खर्च को देखते हुए यह बदलाव अनिवार्य था।

    सालाना पास अब 3,075 रुपये में

    टोल की दरों के साथ-साथ एनुअल (वार्षिक) पासधारकों को भी झटका लगा है। कार के लिए बनने वाले सालाना पास की कीमत में 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में 3,000 रुपये में बनने वाला यह पास अब एक अप्रैल से 3,075 रुपये में बनेगा।

    हालांकि, राहत की बात यह है कि स्थानीय निवासियों के लिए 20 किलोमीटर के दायरे वाली छूट योजना और पुराने दर पर सफर की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

    फास्टैग नहीं तो दोगुनी चुकानी होगी राशि

    एनएचआई के अनुसार सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों में फास्टैग सक्रिय नहीं होगा, उन्हें नियमानुसार दोगुना टोल देना होगा। यात्रियों की सहायता के लिए टोल बूथों पर 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    3. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    4. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleजेलों में बंद कैदी, छत्तीसगढ़ में प्रिजन कॉलिंग सिस्टम के लिए हुआ समझौता
    Next Article प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

    छत्तीसगढ़

    सीएम साय बोले- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें

    छत्तीसगढ़

    कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

    सीएम साय बोले- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें

    कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण

    छत्तीसगढ़ में सिकल सेल मरीजों के लिए बड़ा फैसला, 85 करोड़ से बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    कान्हा किसली ट्रिप पर गए रायपुर के कांग्रेस नेता का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

    खरोरा मांठ :- हाई-वोल्टेज विवाद: 78 किसानों ने शारदा एनर्जी के बिजली टावरों का किया जमकर विरोध

    नाकाम मोदी ने फिर जनता को लाइन में लगा दिया- देवलाल नरेटी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आप

    आप के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के पांच दिवसीय दौरे से संगठन में उत्साह

    एक छोटे से सपने, अटूट विश्वास और स्वच्छ ऊर्जा के संकल्प के साथ शुरू हुई आइकॉन सोलर ने पूरे किए गौरवशाली १२ साल

    केशकाल बायपास परियोजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण 8,159 पेड़ों की बलि, आम आदमी पार्टी ने की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.