Close Menu
    What's Hot

    आधी रात महाकाल मंदिर में घुसे आतंकी! NSG कमांडो के खतरनाक एक्शन से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

    जापान में छत्तीसगढ़ का डंका: अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

    CG News: नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक! पाकिस्तानी सिंबल दिखने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » अंबिकापुर: सेंट्रल जेल में कैदी को विशेष सुविधा, नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल, दो प्रहरी निलंबित
    छत्तीसगढ़

    अंबिकापुर: सेंट्रल जेल में कैदी को विशेष सुविधा, नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल, दो प्रहरी निलंबित

    News Lead18By News Lead18March 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    सरगुजा जिला के सेंट्रल जेल अंबिकापुर में एक कैदी को नियमों के विपरीत विशेष सुविधाएं दिए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। घटना ने जेल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक, मनेद्रगढ़ जेल से स्थानांतरित होकर अंबिकापुर पहुंचे एक सजायाफ्ता कैदी को चिकित्सकीय आधार पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके लिए डॉक्टर द्वारा गंभीर बीमारी का प्रमाण पत्र जारी किया गया था।

    आरोप है कि इसके बाद कैदी के परिजनों को अटेंडेंट के रूप में लगातार उसके साथ रहने और आने-जाने की छूट दे दी गई, जिसका दुरुपयोग किया गया। परिजन न केवल वार्ड में बेरोकटोक प्रवेश कर रहे थे, बल्कि मोबाइल फोन का उपयोग, घर का भोजन और मिनरल वाटर जैसी सुविधाएं भी कैदी को उपलब्ध करा रहे थे।

    मामले की शिकायत मिलने पर जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने अस्पताल स्थित जेल वार्ड का निरीक्षण किया। जांच में वार्ड का ताला खुला मिला और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात प्रहरी जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

    साथ ही कैदी के परिजनों को दी गई अटेंडेंट की अनुमति भी रद्द कर दी गई है। जेल प्रशासन के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    Next Article तेल की कालाबाजारी पर एक्शन: अब उद्योगों को नहीं मिलेगा डीजल, बिलासपुर जिला प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

    Related Posts

    खेल जगत

    जापान में छत्तीसगढ़ का डंका: अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

    Raigarh

    CG News: नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक! पाकिस्तानी सिंबल दिखने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर नया अपडेट! 24 घंटे बाद बदलेंगे हालात, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

    Latest Posts

    आधी रात महाकाल मंदिर में घुसे आतंकी! NSG कमांडो के खतरनाक एक्शन से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

    जापान में छत्तीसगढ़ का डंका: अभिजीत सखूजा ने पैरा एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

    CG News: नगर निगम की वेबसाइट पर साइबर अटैक! पाकिस्तानी सिंबल दिखने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

    छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर नया अपडेट! 24 घंटे बाद बदलेंगे हालात, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

    Salman Khan: टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान से लिपट गई नन्ही फैन, सुपरस्टार ने भी पूरी की बच्ची की विश

    पतली कमर के लिए पसलियां तुड़वा रहीं महिलाएं! क्या है रिब मॉडलिंग सर्जरी का खतरनाक सच?

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में लीगल असिस्टेंट बनने का मौका, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख और पूरी डिटेल्स

    स्मार्ट रिंग सेहत का रखेगी पूरा ध्यान! Oura Ring 5 लॉन्च, जानें फीचर्स और कितनी है कीमत

    छत्तीसगढ़ के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार का मौका, जानें पूरी समय-सारणी

    Driving Licence New Rules: अब ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी कई सेवाएं होंगी मुफ्त? सरकार ने नए नियमों का ड्राफ्ट किया जारी, जानें क्या बदलेगा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.