रायपुर : रायपुर के थाना पंडरी क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
धारा 34(2) आबकारी एक्ट में आरोपी पवन वर्मा (40 वर्ष), निवासी प्रेम नगर मोवा को गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरी ओर आरोपी राजू देवार (26 वर्ष), निवासी प्रेम नगर देवार पारा को भी पुलिस ने पकड़ा।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है
