Close Menu
    What's Hot

    रायपुर नगर निगम की नाक के नीचे दांव पर इंसानी जिंदगी: बिना सुरक्षा उपकरणों के गहरे गटर में उतरने को मजबूर सफाईकर्मी, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग(IHRPC) ने जताई गहरी नाराजगी

    CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत, 30 जून से पहले मोबाइल पर करें ये जरूरी काम

    यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » नक्सलियों को बड़ा झटका: 1 करोड़ का इनामी मज्जी गिरोह समेत सरेंडर, महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर
    छत्तीसगढ़

    नक्सलियों को बड़ा झटका: 1 करोड़ का इनामी मज्जी गिरोह समेत सरेंडर, महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त की ओर

    News Lead 18By News Lead 18December 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली: कुख्यात नक्सली कमांडर रामधेर मज्जी ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में सरेंडर कर दिया। रामधेर मज्जी हिडमा के समकक्ष का नक्सली था। उसके साथ 12 अन्य खूंखार नक्सलियों ने भी सरेंडर कर दिया है। सेंट्रल कमेटी मेम्बर ( CCM ) रामधेर मज्जी पर एक करोड़ का इनाम घोषित था। इन नक्सलियों के सरेंडर के साथ ही महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जोन नक्सल मुक्त हो गया है। सरेंडर करनेवाले नक्सलियों में रामधेर मज्जी के अलावा तीन डिविजनल वाइस कमांडर और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हैं। इनके पास से एके-47, इंसास और एसएलआर जैसे घातक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

    IAS Cadre Allocation 2024: छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अधिकारियों का तोहफा, जानें किसे मिला कौन सा राज्य

    नॉर्थ बस्तर डिविजन में एक्टिव था मज्जी

    जानकारी के मुताबिक रामधेर मज्जी नॉर्थ बस्तर डिविजन में एक्टिव था। उसने खैरागढ़ के कुम्ही गांव, बरकट्टा थाने में पुलिस के सामने सरेंडर किया। उसके साथ डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) रैंक के चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी, प्रेम जैसे खूंखार नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। इनमें से दो नक्सलियों के पास एके-47 और इंसास जैसे हथियार थे। इसके अलावा एरिय कमेटी मेंबर (ACM) स्तर के नक्सली रामसिंह दादा, सुकेश पोट्टम ने भी सरेंडर कर दिया। वहीं पार्टी मेंबर (PM) लक्ष्मी, शीला, योगिता, सागर और कविता ने भी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और एक्टिविटी के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।

    Sai Cabinet Meeting: 10 दिसंबर को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    सरेंडर करने वाले माओवादी कैडर

    1. रामधर मज्जी – CCM – AK47
    2. चंदू उसेंडी – DVCM – 30Carbon
    3. ललिता – DVCM – Nil
    4. जानकी – DVCM – Insas
    5. प्रेम – DVCM – AK4
    6. रामसिंह दादा – ACM –
    7. सुकेश पोट्टम – ACM – AK4
    8. लक्ष्मी – PM – INSAS
    9. शीला – PM – INSAS
    10. सागर – PM – SLR
    11. कविता – PM –
    12. योगिता – PM – Nil

    31 मार्च 2026 तक की समय सीमा

    केंद्र सरकार ने नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए 31 मार्च, 2026 तक की समयसीमा तय की है। इसके लिए सुरक्षाबलों ने अपना अभियान तेज करते हुए पिछले कुछ महीनों में नक्सलियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। हाल में तीन दिसंबर को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में 18 नक्सली मारे गए जबकि डीआरजी बीजापुर के तीन बहादुर जवान भी शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल मोनू वडाड़ी, कांस्टेबल दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी बीजापुर जिले के निवासी थे। इस दौरान डीआरजी के सहायक उप निरीक्षक समेत दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

    Related posts:

    1. दिल्ली में प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन में नक्सल नेता हिडमा के समर्थन में नारे, पुलिस पर चिली स्प्रे से हमला; स्थिति तनावपूर्ण
    2. Hidma Supporters: इंडिया गेट प्रदर्शन में हिडमा समर्थकों पर FIR दर्ज, राष्ट्रीय एकता खतरे में डालने की धारा जोड़ी गई
    3. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    4. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIAS Cadre Allocation 2024: छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अधिकारियों का तोहफा, जानें किसे मिला कौन सा राज्य
    Next Article CG Liquor Scam Case: चैतन्य बघेल की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

    Related Posts

    Raipur

    रायपुर नगर निगम की नाक के नीचे दांव पर इंसानी जिंदगी: बिना सुरक्षा उपकरणों के गहरे गटर में उतरने को मजबूर सफाईकर्मी, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग(IHRPC) ने जताई गहरी नाराजगी

    Raipur

    CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत, 30 जून से पहले मोबाइल पर करें ये जरूरी काम

    भारत

    यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…

    Latest Posts

    रायपुर नगर निगम की नाक के नीचे दांव पर इंसानी जिंदगी: बिना सुरक्षा उपकरणों के गहरे गटर में उतरने को मजबूर सफाईकर्मी, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण आयोग(IHRPC) ने जताई गहरी नाराजगी

    CG Electricity Bill: छत्तीसगढ़ में पुराने बिजली बिल से मिलेगी राहत, 30 जून से पहले मोबाइल पर करें ये जरूरी काम

    यहां के मछली बाजार में भीषण आग… बैंक शाखा समेत कई दुकानें खाक, 50 लाख रुपये जलकर स्वाहा…

    CG में तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग तेज, प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका

    बेंगलुरु से हिमाचल घूमने गए छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, चंबा में बड़ा हादसा

    LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के दाम में फिर बढ़ोतरी, बाहर खाना-पीना पड़ेगा अब जेब पर भारी; छोटू सिलेंडर के दाम भी बढ़े

    CG CRIME : पेंड्रा ज्वेलर्स हत्याकांड में अहम सुराग, जंगल से मिले जले हुए आभूषण, जांच में तेज़ी

    छत्तीसगढ़ में 86 रद्द ट्रेनें बहाल: 7–19 जून तक बंद ट्रेनों की वापसी से MP, महाराष्ट्र और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत

    Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान कनेक्शन पर NIA को मिले अहम सबूत

    खौफनाक विस्फोट ने मचाई तबाही… 45 से ज्यादा मृत, 100 से अधिक मकान ध्वस्त

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.