Close Menu
    What's Hot

    CG News: स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

    Team India Head Coach: राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

    Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में DGP–IG कॉन्फ्रेंस शुरू: अमित शाह, NSA अजीत डोभाल और R&AW चीफ पराग जैन ने की उच्चस्तरीय बैठकें
    Raipur

    रायपुर में DGP–IG कॉन्फ्रेंस शुरू: अमित शाह, NSA अजीत डोभाल और R&AW चीफ पराग जैन ने की उच्चस्तरीय बैठकें

    News Lead 18By News Lead 18November 28, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : नवा रायपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार दोपहर बाद डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस शुरू हुआ। कांफ्रेंस में शरीक होने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह देर रात यहां पहुंचे, और सीधे नवा रायपुर के लिए रवाना हो गए। कांफ्रेंस से पहले आज सुबह शाह की सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ बैठक भी हुई।आईआईएम के हॉल में ती दिनी कांफ्रेंस आज से शुरू हुई। कांफ्रेंस में शिरकत करने एनएसए अजीत डोभाल, और रॉ के प्रमुख पराग जैन आज सुबह यहां पहुंचे। बताया गया कि सभी राज्यों के डीजीपी और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों के मुखिया गुरुवार को ही यहां पहुंच गए थे। आज सुबह नाश्ते के बाद कांफ्रेंस हॉल में करीब 11 बजे जुटे।

    रायपुर रेलवे स्टेशन से मासूम को ले गई अज्ञात महिला, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज; CCTV में दिखी संदिग्ध

    इनमें आईबी चीफ तपन डेका, आईटीबीपी व सीआरपीएफ, और सीबीआई के प्रमुख भी थे। कांफ्रेंस के औपचारिक उद्घाटन से पहले एनएसए अजीत डोभाल, आईबी के प्रमुख डेका ने राज्यों के डीजीपी व अन्य अफसरों से रूबरू हुए।छत्तीसगढ़ से डीजीपी अरूण देव गौतम, और सरगुजा आईजी दीपक झा व बीजापुर बटालियन के कमांडेन्ट मयंक गुर्जर भी शिरकत कर रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह दोपहर बाद कांफ्रेंस स्थल पहुंचेंगे। सभी राज्यों के डीजीपी सुरक्षा को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे। कांफ्रेंस के लिए रवाना होने से पहले श्री शाह सीएम विष्णु देव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ मंत्रणा की। इसमें नक्सल ऑपरेशन से जुड़े तमाम विषयों पर चर्चा हुई। शाह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी को आबंटित नवा रायपुर के निवास में ठहरे हुए हैं। चौधरी नए बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं।

    डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस के बीच बड़ा ऐलान: नक्सल संगठन 1 जनवरी को करेगा आत्मसमर्पण, प्रेस नोट जारी

    आईटीबीपी के चीफ प्रवीण कुमार तो राजनांदगांव के नक्सल प्रभावित रहे मदनवाड़ा का भी दौरा किया था। आईटीबीपी, और सीआरपीएफ प्रमुख अब तक के नक्सल आपरेशन को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे। आज देश के तीन श्रेष्ठ थाना प्रभारी और 10 सर्वश्रेष्ठ थानों की घोषणा भी होगी। गृह मंत्री अमित शाह पुरस्कृत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े 7 बजे यहां पहुंचेंगे, और वो सीधे नवा रायपुर चले जाएंगे। वो वहां स्पीकर हाऊस में रात्रि विश्राम करेंगे। वो शनिवार को सुबह कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। कांफ्रेंस का उद्देश्य पुलिस के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना तथा ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ बनाने के लिए भविष्य का खाका तैयार करना है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर रेलवे स्टेशन से मासूम को ले गई अज्ञात महिला, पिता की शिकायत पर FIR दर्ज; CCTV में दिखी संदिग्ध
    Next Article CG Congress Jila Adhyaksha List: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, AICC ने जिला कांग्रेस कमेटियों के 41 नए अध्यक्षों की सूची जारी की

    Related Posts

    Bhilai

    CG News: स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    Bilaspur

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

    Latest Posts

    CG News: स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

    Team India Head Coach: राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

    Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर… मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

    Crime News: पति को जिंदा दफनाने की तैयारी में थी पत्नी, घर में खुदवा दी कब्र; मजदूरों को हुआ शक तो मचा हड़कंप…

    छत्तीसगढ़ में आज फिर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान

    UPI ID को लेकर बड़ा अलर्ट! कहीं आपकी एक छोटी सी गलती न कर दे बैंक अकाउंट खाली

    मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की भर्ती! Group-C के 7 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दो जजों का हुआ तबादला; जस्टिस मोहपात्रा छत्तीसगढ़ होंगे पदस्थ

    Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

    Upcoming film: ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स पर ट्रोलिंग से परेशान कियारा आडवाणी को यश की सलाह, बोले- ‘लोगों की बातों की परवाह मत करो’

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.