Close Menu
    What's Hot

    बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

    IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

    सड़क हादसे में घायलों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में मुफ्त होगा इलाज; जानें PM RAHAT योजना की पूरी प्रक्रिया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Dhan Kharidi 2025-26: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ी, 6 दिनों में 23.66 लाख क्विंटल धान खरीदा गया
    Blog

    CG Dhan Kharidi 2025-26: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने रफ्तार पकड़ी, 6 दिनों में 23.66 लाख क्विंटल धान खरीदा गया

    News Lead 18By News Lead 18November 21, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Dhan Kharidi 2025-26: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन ने तेजी पकड़ ली है और प्रदेश भर के धान खरीदी केंद्रों में किसानों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के छठवें दिन 20 नवंबर को रिकॉर्ड 9,00,615 क्विंटल धान खरीदा गया। इसके साथ ही अब तक कुल 23,66,958 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देशों के बाद इस बार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में मार्कफेड ने धान खरीदी की राशि का त्वरित भुगतान करने के लिए अपेक्स बैंक को 214.18 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने पहले ही मार्कफेड को 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी उपलब्ध कराई है।

    मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण: CMO ने SIR फॉर्म भरने वाले नागरिकों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी

    ताकि किसानों को भुगतान में कोई बाधा न आए। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए राज्य और जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र में अधिकारियों को तैनात किया गया है ताकि खरीदी की गति और व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे। राज्य स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी विभिन्न जिलों में अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। बाहरी राज्यों या जिलों से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परिवहन वाहनों की औचक जांच की जा रही है ताकि समर्थन मूल्य योजना का लाभ केवल पात्र और पंजीकृत किसानों तक ही सीमित रहे।

    किसानों ने भी इस वर्ष धान बेचने की ऑनलाइन व्यवस्था की सराहना की है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए “टोकन तुंहर ऐप” के माध्यम से किसान आसानी से टोकन प्राप्त कर पा रहे हैं, जिससे खरीदी केंद्रों में भीड़ और अव्यवस्था कम हुई है। कई किसानों का कहना है कि यह व्यवस्था समय बचाने के साथ-साथ पारदर्शिता में भी अत्यधिक सहायक सिद्ध हो रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 26.50 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु पंजीयन कराया है।

    रायपुर कलेक्टर का इलेक्शन मोड में सख्त रुख, SIR प्रक्रिया को लेकर दिए कड़े निर्देश

    पंजीकृत रकबा 29.27 लाख हेक्टेयर है, जो बताता है कि इस वर्ष भी राज्य में धान उपार्जन भारी मात्रा में होने वाला है। प्रशासन का दावा है कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया निगरानी में है और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को समय पर भुगतान के साथ पारदर्शी व्यवस्था प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में धान खरीदी की गति और तेज होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कुल खरीदी आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है।

    Related posts:

    1. NHM कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: PPE किट पहनकर बाजार में मांगी भीख, नियमितीकरण की मांग तेज
    2. नाबालिग बेटी गर्भवती हुई, परिवार में मचा हड़कंप – आरोपी गिरफ्तार
    3. 1 अक्टूबर से लागू: डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट दरों में किया बदलाव, 50 ग्राम तक का पत्र अब मात्र 47 रुपए में भेजें
    4. प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी: आने वाले दिनों में 3-4 डिग्री की गिरावट, छत्तीसगढ़ तैयार रहे कड़ाके की ठंड के लिए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleमतदाता सूची गहन पुनरीक्षण: CMO ने SIR फॉर्म भरने वाले नागरिकों को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी
    Next Article Cyclonic Storm Alert: कई राज्यों में तेज आंधी–बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

    Raipur

    CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर निकली भर्ती

    Bilaspur

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जलवा, रायपुर-बिलासपुर समेत तीन शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    Latest Posts

    बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

    IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

    सड़क हादसे में घायलों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में मुफ्त होगा इलाज; जानें PM RAHAT योजना की पूरी प्रक्रिया

    CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर निकली भर्ती

    BSF में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

    Diwali 2026: दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

    Ramayana: विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का ‘महायज्ञ’

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जलवा, रायपुर-बिलासपुर समेत तीन शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    छत्तीसगढ़ में Fire NOC को लेकर बड़ा अपडेट, नवीनीकरण के लिए तय हुई 30 कार्य दिवस की समय-सीमा, आदेश जारी

    CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.